Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
चतरा: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित हेरु डैम से मंगलवार सुबह एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगवां मुहल्ला निवासी रंजीत साव, पिता स्वर्गीय शंभू साव, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार से लापता थे रंजीत साव परिजनों के अनुसार रंजीत साव सोमवार सुबह रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता…
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण हटिया और खड़गपुर के बीच चलने वाली दो ट्रेनों के परिचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का संशोधित समय अवश्य जांच लेने की अपील की है। खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चलेगी रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस अपने यात्रा प्रारंभ की तिथि 2 जुलाई 2026 और 3 जुलाई 2026 को निर्धारित समय के बजाय एक घंटे की देरी से खड़गपुर स्टेशन से रवाना होगी। हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस दो…
रांची: राजधानी रांची स्थित उर्सलाइन इंटर कॉलेज में एक छात्रा को नोज़ रिंग पहनकर कॉलेज आने पर स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिए जाने के आरोप के बाद विवाद गहरा गया है। छात्रा और उसके परिजनों का दावा है कि कॉलेज प्रशासन ने न केवल उसे टीसी जारी की, बल्कि कॉलेज स्टाफ की ओर से धार्मिक टिप्पणी भी की गई। मामले के सामने आने के बाद शहर में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। एबीवीपी ने कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर…
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान बीएलओ मतदाताओं से भरे हुए फॉर्म के साथ उनकी हाल की रंगीन फोटो भी प्राप्त करेंगे। राज्य के करीब 1.63 करोड़ मौजूदा मतदाताओं को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं की स्वयं और पैतृक मैपिंग का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। जिन मतदाताओं की मैपिंग सही पाई गई है,…
खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अड़की थाना क्षेत्र के चर्चित हब्लू-डब्लू होटल में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक विजय उर्फ हब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी पुलिस के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामूदा के नेतृत्व में…
देवघर : झारखंड के देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महापुर पंचायत के हेठ नवाडीह गांव में सोमवार देर रात मां और बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय रुबेदा बीबी और उनके 12 वर्षीय बेटे छोटू के रूप में हुई है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात वारदात को दिया गया अंजाम प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां-बेटे की…
पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित एक पेट्रोकेमिकल प्लांट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। यह घटना हल्दिया के वार्ड संख्या 13 के चिरंजीपुर इलाके में स्थित संयंत्र में हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जबकि बाद में तीन और दमकल वाहनों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। नेफ्था गैस रिसाव से आग लगने की आशंका स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पाइपलाइन से नेफ्था गैस के रिसाव के बाद आग भड़क गई। पहले…
आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, मध्य प्रदेश के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेश सिंह कानूनी विवाद में घिर गए हैं। भोपाल के रातीबड़ थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है। रसोइए ने लगाए दुर्व्यवहार और बंधक बनाने के आरोप शिकायतकर्ता विपेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि उन्हें शैलेश सिंह के घर पर रसोइए के रूप में काम पर रखा गया था। उनके अनुसार, परिवार को खाना पसंद नहीं आने पर उनके साथ गाली-गलौज की जाती थी। जब…
पलामू : झारखंड के पलामू जिले के पड़वा प्रखंड स्थित सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपचाराधीन लाखो देवी के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें राज्य सरकार के खर्च पर देश के किसी बड़े अस्पताल में भी भेजा जाएगा। रिम्स पहुंचकर मंत्री ने की समीक्षा बैठक…
रांची : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार से राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई तक पूरे झारखंड में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई जिलों में हुई अच्छी बारिश पिछले चार दिनों से लू की चपेट में रहे मेदिनीनगर में सोमवार को 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बोकारो में 15 मिमी और रांची में…