Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    Lead News

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaAugust 13, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। जेएसएससी की कनीय अभियंता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में मुंबई से गिरफ्तार बिंसिस कंपनी के निदेशक अरुण कुमार को बुधवार को पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया। अब सीआईडी उससे परीक्षा में गड़बड़ी के अलावा अन्य आरोपियों से उसके कथित संबंधों और आर्थिक लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है।

    जांच के दौरान बिंसिस के अलावा आईसीएन इंडिया नामक कंपनी का नाम भी सामने आया है। इस कंपनी के निदेशक मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी इन कंपनियों से जुड़े लोगों की संपत्ति और कथित वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है।

    करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप

    जांच में शामिल अधिकारियों के अनुसार, अरुण कुमार और आरके सिंह पर परीक्षा में कथित गड़बड़ी से करोड़ों रुपये अर्जित करने का आरोप है। इनसे जुड़ी संपत्तियों में बिहार में शिक्षण संस्थान, पुणे में होटल तथा दिल्ली-गुरुग्राम में जमीन और मकान शामिल होने की बात सामने आई है।

    अरुण कुमार पर मुंबई स्थित अपने फिल्म निर्माण संस्थान के माध्यम से फिल्म निर्माण में निवेश करने और नोएडा में शूटिंग के नाम पर उत्तर प्रदेश सरकार से सब्सिडी लेने का भी आरोप है। वर्ष 2019 में उनके द्वारा ‘सेटर्स’ नामक फिल्म बनाए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है।

    जांच एजेंसी के अनुसार, अरुण कुमार के भाई श्रीकांत उर्फ लल्लू का नाम वर्ष 2011 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में भी सामने आया था।

    रक्षा अनुसंधान से जुड़ी परीक्षाओं में भी गड़बड़ी के आरोप

    सीआईडी की जांच में अरुण कुमार पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से जुड़ी परीक्षाओं में भी कथित अनियमितता कराने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि उसने अधिकारी महेंद्र कपूर के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को गलत तरीके से सफल कराने का काम किया।

    जांच के मुताबिक, सैन्य अभियंता सेवा, पुणे की वर्ष 2021-22 की परीक्षा में करीब 300 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। वहीं दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पास वर्ष 2020 में आयोजित एक परीक्षा में करीब 20 अभ्यर्थियों को कथित तौर पर गलत तरीके से नौकरी दिलाने का आरोप है।

    जेएसएससी कनीय अभियंता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप

    झारखंड में तीन जुलाई 2022 को आयोजित जेएसएससी कनीय अभियंता परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक होने का आरोप है। जांच के अनुसार, यह प्रश्नपत्र बिहार और झारखंड के करीब 700 अभ्यर्थियों तक पहुंचा था। इसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

    इस मामले में अरुण कुमार के सहयोगी अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि अरुण कुमार फरार बताया जा रहा था। अब मुंबई से गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर लेकर सीआईडी पूछताछ कर रही है।

    इसी तरह 28 जनवरी 2024 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में भी अरुण कुमार और आरके सिंह पर राजस्थान के कथित परीक्षा माफिया गिरोह के साथ मिलकर बिहार के गया और औरंगाबाद में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र रटवाने का आरोप है। इस मामले के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

    एफआरओ और एसीएफ परीक्षा में अभ्यर्थियों की सेटिंग का आरोप

    टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह ने पूछताछ के दौरान सीआईडी को कथित तौर पर बताया कि एफआरओ और एसीएफ परीक्षा में अभ्यर्थियों को सफल कराने के लिए पहले से नाम दिए जाते थे।

    रामवीर सिंह के अनुसार, एफआरओ की प्रारंभिक परीक्षा के बाद उसे अभय तिवारी, धर्मेंद्र, आनंद और रवि की ओर से 15 अभ्यर्थियों के नाम दिए गए थे। आरोप है कि मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं आयोग से निकालकर संबंधित लोगों तक पहुंचाई गईं और अभ्यर्थियों से अलग-अलग स्थानों पर उत्तर लिखवाए गए।

    आरोप यह भी है कि चयनित अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट स्ट्रांग रूम से निकालकर खाली छोड़े गए विकल्पों को बाद में भरवाया जाता था, जिससे उनके अंक बढ़ाए जा सकें। जांच में कुछ अभ्यर्थियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके अंक कथित तौर पर इस तरीके से बढ़वाए जाने का आरोप है।

    परीक्षा उपनियंत्रक श्वेता गुप्ता पर भी गंभीर आरोप

    रामवीर सिंह ने आरोप लगाया कि परीक्षा उपनियंत्रक श्वेता गुप्ता को कथित गड़बड़ियों की जानकारी थी। उनके अनुसार, आयोग के कुछ काम लालपुर स्थित आवासीय कार्यालय से संचालित होते थे।

    जांच में यह आरोप भी सामने आया है कि 14वीं सिविल सेवा परीक्षा की उत्तर सीट से जुड़ी जानकारी व्हाट्सऐप के माध्यम से टीडीपीएल से जुड़े लोगों तक भेजी गई थी। इसके बाद ओएमआर शीट में कथित तौर पर बदलाव कर अभ्यर्थियों के अंक बढ़ाने का आरोप है।

    हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है और संबंधित आरोपों पर सभी पक्षों का अंतिम कानूनी पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

    डॉ. जमाल अहमद ने आरोपों को बताया तथ्य से परे

    जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. जमाल अहमद बुधवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। एजेंसी ने उनसे पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया।

    डॉ. जमाल अहमद ने किसी भी गड़बड़ी में अपनी भूमिका से इनकार किया। उन्होंने कहा कि आयोग की बैठकों में जिन मुद्दों पर उन्हें असहमति होती थी, वे अपनी बात मजबूती से रखते थे। उन्होंने टीडीपीएल के चयन में किसी तरह की अनियमितता या कंपनी के माध्यम से गलत तरीके से नियुक्ति की जानकारी होने से भी इनकार किया।

    उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को तथ्य से परे बताया। इससे पहले सीआईडी जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य से पूछताछ कर चुकी है। अब पूर्व सदस्य डॉ. अनिमा हांसदा से भी पूछताछ की तैयारी है।

    मुख्य सचिव कार्यालय के कर्मी धर्मेंद्र से दोबारा पूछताछ

    सीआईडी ने मुख्य सचिव कार्यालय से जुड़े कर्मी धर्मेंद्र से भी दोबारा पूछताछ शुरू कर दी है। रिमांड अवधि बढ़ने के बाद बुधवार को उससे अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर कई सवाल पूछे गए।

    जांच एजेंसी ने उससे पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते से संबंध, टीडीपीएल और बिंसिस कंपनी से संपर्क तथा कथित पैसों के लेन-देन के बारे में जानकारी मांगी। पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि एल. खियांग्ते के मुख्य सचिव रहने के समय से ही वह उनके संपर्क में था।

    अरुण कुमार से इन मामलों में भी पूछताछ

    बिंसिस के निदेशक अरुण कुमार को जेएसएससी कनीय अभियंता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया है। सीआईडी उससे अभय तिवारी, धर्मेंद्र और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से कथित संबंधों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

    कनीय अभियंता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और जांच के लिए रांची पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया था। अब अरुण कुमार की गिरफ्तारी के बाद जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े अलग-अलग मामलों में जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

    JPSC घोटाला JSSC परीक्षा घोटाला अरुण कुमार गिरफ्तारी जेएसएससी पेपर लीक जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी टीडीपीएल बिंसिस कंपनी रांची न्यूज रामवीर सिंह श्वेता गुप्ता सीआईडी जांच
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026386

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026245

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026197

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026172
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20267

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.