Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Ranchi News: रांची में जमीन विवाद हत्या कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद
- Jharkhand Crime: धनबाद गैंगस्टर प्रिंस खान का राइट हैंड मेजर दुबई से गिरफ्तार, झारखंड लाकर होगी पूछताछ
- Ranchi News: रांची के टाटीसिल्वे में युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका
- Chaibasa News: चाईबासा में फिर बढ़ा हाथियों का आतंक, गुवा के नुईया गांव पहुंचे 4 हाथी, ग्रामीणों में दहशत
- खूंटी में फर्जी पुलिस बनकर ठगी, एलआईसी एजेंट से सोने की अंगूठियां बदलकर नकली थमाई, 2 लाख का नुकसान
- झारखंड को मिलेगी हाईवे की रफ्तार, दो फोरलेन प्रोजेक्ट को केंद्र की हरी झंडी
- आईएएस रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही विकास और जनसेवा पर दिया जोर
- जमशेदपुर में अवैध खनन पर सख्ती, 25 वाहन जब्त, 4.29 लाख रुपए जुर्माना वसूला
Author: Lok Chetna
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शातिर बदमाशों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक एलआईसी एजेंट को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने सोने की अंगूठियों को जांच के बहाने लेकर उनकी जगह नकली अंगूठियां थमा दीं और मौके से फरार हो गए। तोरपा रोड पर वारदात जानकारी के अनुसार, पीड़ित संतोष सिंह सोमवार को तोरपा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पूछताछ करने लगे। ठगों ने उनके हाथ में पहनी सोने की…
रांची/नई दिल्ली: झारखंड में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दो नए फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। केंद्र सरकार ने इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। दो अहम रूट पर फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तावित परियोजनाओं में पलामू जिले के छत्तरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से नौडीहा बाजार, डुमरिया और इमामगंज होते हुए शेरघाटी ग्रैंड ट्रंक रोड तक फोरलेन सड़क का निर्माण शामिल है। इसके अलावा…
रांची/चतरा: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने शनिवार को चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री से विधिवत कार्यभार संभाला। विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा, ताकि पात्र लाभुकों…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले महीने 25 वाहनों को जब्त किया है। जिला खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई के दौरान सात प्राथमिकी दर्ज की गईं और आरोपियों से कुल 4 लाख 29 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जब्त किए गए वाहनों का विवरण कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों में 16 डंपर, सात ट्रैक्टर और दो टाटा 407 शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। डीसी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक शनिवार को जमशेदपुर…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े 8.86 एकड़ जमीन के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए की विशेष अदालत में डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अपनी दलीलें पेश की गईं, जबकि बचाव पक्ष की बहस पहले ही पूरी हो चुकी है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है। जल्द हो सकता है आरोप गठन सुनवाई के दौरान संकेत मिले हैं कि अदालत जल्द ही आरोपियों पर आरोप तय कर सकती है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के आधार पर कई लोगों को आरोपी बनाया गया…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के उईनाला गांव में एक युवक का शव काजू के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना काजू बागान में सामने आई, जहां ग्रामीणों ने शव को लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। हत्या की आशंका, आत्महत्या पर भी जांच प्राथमिक तौर पर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। बहन की…
बोकारो: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सीसीएल के कथारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के एक मामले का खुलासा किया है। सीबीआई की धनबाद टीम ने कथारा कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक सुभाष चन्द्र पासवान और एक कथित बिचौलिए सह स्थानीय नेता शमशुल हक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। रिटायर कर्मचारी के बकाया भुगतान में मांगी गई घूस मामला वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए कारू मांझी के बकाया भुगतान से जुड़ा है। उनके बेटे सुरेश किस्कू के अनुसार, लंबे समय से…
रांची: झारखंड में लंबे समय से लंबित शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जल्द झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। 10 साल से नहीं हुई JTET परीक्षा सुदेश महतो ने अपने पत्र में कहा कि वर्ष 2016 के बाद से राज्य में JTET परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। इसके कारण बड़ी संख्या में बीएड और डीएलएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन के अवसर से वंचित रह गए हैं। उन्होंने इसे युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए…
रांची: भारतीय राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण द्वारा अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए 27 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक राजधानी रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। प्रशासन से मांगा गया सहयोग परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्राधिकरण ने राज्य प्रशासन से सहयोग की मांग की है। इस संबंध में एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर जोर पत्र में परीक्षा…
रांची: ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े टेंडर घोटाले में बड़ा मोड़ आया है। मामले में आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय तिर्की और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर उमेश कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के केस में विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के तुरंत बाद अदालत ने दोनों को सशर्त जमानत प्रदान कर दी। एक-एक लाख के मुचलके पर जमानत विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। हालांकि, जमानत के साथ सख्त शर्तें भी लागू की गई हैं। पासपोर्ट जमा करने और विदेश यात्रा पर रोक अदालत ने निर्देश दिया है कि दोनों…