Author: Lok Chetna

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग और राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी के सामने पूछताछ के दौरान कई गंभीर खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी अभय तिवारी ने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसने वन क्षेत्र पदाधिकारी और सहायक वन संरक्षक के पदों पर अभ्यर्थियों की परीक्षा में सेटिंग कराने के नाम पर भारी रकम वसूली थी। सीआईडी के अनुसार, अभय तिवारी ने करीब 20 अभ्यर्थियों से लगभग 5 करोड़ 80 लाख रुपये वसूले थे। कथित तौर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के एक पद के लिए 20 से 25 लाख…

Read More

रांची: राजधानी रांची के प्रमुख पुराने व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल न्यू मार्केट के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण की तैयारी तेज हो गई है। रांची नगर निगम ने बाजार के मौजूदा स्वरूप को बदलकर आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस व्यावसायिक परिसर विकसित करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में न्यू मार्केट के दुकानदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बाजार की वर्तमान स्थिति, दुकानों के पुराने आवंटन, संबंधित दस्तावेज और प्रस्तावित पुनर्विकास योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर निगम के अनुसार न्यू मार्केट…

Read More

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही JPSC की दो बैकलॉग परीक्षाओं को भी निरस्त करने की बात कही गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब छात्र परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 14वीं JPSC पीटी और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द मुख्यमंत्री ने विधानसभा में…

Read More

गढ़वा: रांची में आंदोलनरत छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को बुलाए गए झारखंड बंद का असर गढ़वा में भी देखने को मिला। बंद को सफल बनाने और छात्रों पर हुए कथित बल प्रयोग के विरोध में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला जुलूस मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख रंका मोड़ स्थित घंटाघर के पास जुटे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और शहर के…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू कर दी है। ईडी ने सोमवार को इस मामले में इसीआईआर दर्ज की है। अब एजेंसी कथित घोटाले में पैसों के लेन-देन और उससे जुड़े वित्तीय पहलुओं की जांच करेगी। ईडी ने परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी टीडीपीएल के दोनों निदेशकों समेत कुल आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। ईडी की जांच शुरू होने के बाद मामला केवल जेपीएससी तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से टीडीपीएल को दिए गए परीक्षा कार्य भी जांच…

Read More

रांची: श्रीलंका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलना भारतीय टीम के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि टीम इंडिया ने यहां अब तक मजबूत प्रदर्शन किया है। अब करीब नौ साल बाद भारतीय टीम एक बार फिर श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज में शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका में टेस्ट कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई करेंगे। ऐसे में उनके सामने सिर्फ सीरीज जीतने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि श्रीलंका के खिलाफ भारत के पुराने दबदबे को कायम रखने की जिम्मेदारी भी…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच मंगलवार को कई माओवादी नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना है। चाईबासा पुलिस केंद्र में मंगलवार सुबह 11 बजे आत्मसमर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिले से जुड़े भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य इस दौरान हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट सकते हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या और उनके बारे में विस्तृत जानकारी…

Read More

रांची: छात्रों के विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के बाद रांची जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विधानसभा घेराव के दौरान हुई घटनाओं और प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि पिछले 14 दिनों से छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन इस बीच कुछ बाहरी और असामाजिक तत्वों के आंदोलन में शामिल होने से माहौल खराब हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर है और प्रदर्शन की वीडियोग्राफी के साथ ड्रोन…

Read More

रांची: झारखंड में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार, 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की है। पार्टी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद के कारण राजधानी रांची समेत राज्य के सभी 24 जिलों में कई स्कूलों के बंद रहने की जानकारी सामने आई है। रांची के कई प्रमुख निजी स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को मंगलवार को विद्यालय बंद रहने की सूचना दी…

Read More

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड बंद की घोषणा की। भाजपा ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है। बंद के मद्देनजर रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना…

Read More