Author: Lok Chetna

डकरा: रैयत स्थापित मोर्चा कार्यालय डकरा में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा और वीर नीलांबर-पीतांबर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद मोर्चा के सदस्यों ने कार्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया। पारंपरिक वेशभूषा में किया सामूहिक नृत्य वृक्षारोपण के बाद उपस्थित लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सामूहिक नृत्य किया। इस दौरान लोगों ने अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

रांची: झारखंड में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि आंदोलन के दौरान यदि किसी छात्र की तबीयत बिगड़ती है और उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है, तो इलाज के लिए उससे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग वहन करेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि आंदोलनकारी छात्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट…

Read More

रामगढ़, पतरातू: सावन के पावन महीने में रविवार को पतरातू रेलवे कॉलोनी से कांवरियों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ। यात्रा शुरू करने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने रेलवे शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। वहां से श्रद्धालु गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे के रवाना होने के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कांवरियों ने उत्साह के साथ बोल बम और हर-हर महादेव के…

Read More

सिमडेगा: विश्व आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने जिलेवासियों, विशेषकर आदिवासी समाज के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज देश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोककला, भाषा और प्रकृति संरक्षण की अनमोल विरासत का संवाहक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा प्रेरणादायी उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ प्रकृति के प्रति आदिवासी समाज की संवेदनशीलता और जीवनशैली पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। आदिवासी समुदायों ने सदियों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संतुलित उपयोग की परंपरा को आगे…

Read More

रांची: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन अब विरोध के रचनात्मक और व्यंग्यात्मक तरीकों के लिए भी चर्चा में है। आंदोलनकारी छात्र गुस्से और आक्रोश को हिंसा या अपशब्दों के बजाय पोस्टर, प्रतीकात्मक प्रदर्शन और साहित्यिक पंक्तियों के जरिए सामने रख रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर कहीं सरकारी नौकरियों का काल्पनिक ‘रेट कार्ड’ लगाया गया है, तो कहीं व्यंग्यात्मक पोस्टरों के जरिए व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। छात्रों के बीच रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कृति ‘रश्मिरथी’ की पंक्तियां भी सुनाई दे रही हैं। ‘नौकरी बिक्री…

Read More

रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता जयराम महतो रविवार, 9 अगस्त को 24 घंटे के निर्जला अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने पुराने विधानसभा परिसर में सुबह करीब 6:50 बजे अनशन शुरू किया। उनका यह उपवास जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के समर्थन में है। छात्रों की मांगों के समर्थन में अनशन जयराम महतो ने अपने सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र 25 जुलाई से…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब जांच एजेंसी जेपीएससी के तीन सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ करेगी। इसके लिए तारीख भी तय कर दी गई है। सोमवार को डॉ. अजीता भट्टाचार्या, मंगलवार को डॉ. अनिमा हांसदा और बुधवार को डॉ. जमाल अहमद से पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर तीनों को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इससे पहले सीआईडी की टीम जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्यते से लगातार चार दिनों तक पूछताछ कर चुकी है। अब आयोग…

Read More

रांची: विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर राजधानी रांची पूरी तरह सज-धज गई है। रविवार को बिरसा मुंडा जेल म्यूजियम और मोरहाबादी क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति, प्रकृति और जीवन दर्शन की आकर्षक झलक देखने को मिली। महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर कलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ कलाकारों ने बांधा समां रांची की सड़कों और प्रमुख आयोजन स्थलों पर ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है। कलाकार पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की आदिवासी परंपराओं, प्रकृति से जुड़ाव और जीवनशैली को…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित घोटालों की जांच को लेकर राज्य सरकार और सीआईडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लगातार दो पोस्ट कर सीआईडी की जांच प्रक्रिया और उसके अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक की भूमिका पर सवाल उठाए। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा मामलों की जांच कर रही सीआईडी की कार्यप्रणाली को लेकर आम जनता का विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अविश्वास बिना वजह नहीं है और पूर्व में सीजीएल परीक्षा से…

Read More

रांची: झारखंड में कथित पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे नौकरी के अभ्यर्थियों और राज्य सरकार के बीच शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता हुई। देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले अभ्यर्थियों के गुट के साथ हुई बातचीत के बावजूद आंदोलन को लेकर गतिरोध खत्म नहीं हो सका। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में सरकार और आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के बीच समाधान की कोशिश के बावजूद फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। शुक्रवार को भी हुई…

Read More