Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में अनोखा विरोध: ‘नौकरी बिक्री केंद्र’ से रेट कार्ड तक, रश्मिरथी की पंक्तियों से सरकार पर तंज

    August 9, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का 24 घंटे का निर्जला अनशन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    August 9, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता: CID की रडार पर आयोग के 3 सदस्य, पूर्व चेयरमैन से पूछताछ के बाद बढ़ी जांच

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में अनोखा विरोध: ‘नौकरी बिक्री केंद्र’ से रेट कार्ड तक, रश्मिरथी की पंक्तियों से सरकार पर तंज
    • JPSC-JSSC विवाद: छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का 24 घंटे का निर्जला अनशन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    • JPSC परीक्षा अनियमितता: CID की रडार पर आयोग के 3 सदस्य, पूर्व चेयरमैन से पूछताछ के बाद बढ़ी जांच
    • विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर सजी रांची, बिरसा मुंडा जेल म्यूजियम और मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
    • बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी जांच पर उठाए सवाल, कहा- JPSC-CGL मामलों में जांच की विश्वसनीयता पर जनता का भरोसा नहीं
    • झारखंड में पेपर लीक विवाद: सरकार और अभ्यर्थियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता, नहीं टूटा गतिरोध
    • रांची के ओरमांझी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
    • रांची के विद्या विकास पब्लिक स्कूल में बच्चों ने की ऊंट की सवारी, रियल लाइफ एक्सपीरिएंस से सीखने का मिला मौका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » JPSC परीक्षा अनियमितता: CID की रडार पर आयोग के 3 सदस्य, पूर्व चेयरमैन से पूछताछ के बाद बढ़ी जांच
    Lead News

    JPSC परीक्षा अनियमितता: CID की रडार पर आयोग के 3 सदस्य, पूर्व चेयरमैन से पूछताछ के बाद बढ़ी जांच

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaAugust 9, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब जांच एजेंसी जेपीएससी के तीन सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ करेगी। इसके लिए तारीख भी तय कर दी गई है। सोमवार को डॉ. अजीता भट्टाचार्या, मंगलवार को डॉ. अनिमा हांसदा और बुधवार को डॉ. जमाल अहमद से पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर तीनों को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

    इससे पहले सीआईडी की टीम जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्यते से लगातार चार दिनों तक पूछताछ कर चुकी है। अब आयोग के मौजूदा सदस्यों से पूछताछ के जरिए परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने और संभावित अनियमितताओं की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

    धर्मेंद्र और रक्षक से दूसरे दिन भी पूछताछ

    14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर गिरफ्तार मुख्य सचिव कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार और परीक्षा संचालन एजेंसी टीडीपीएल के एकाउंटेंट रक्षक सिंह से सीआईडी की पूछताछ जारी है।

    दोनों आरोपियों से पांच दिनों की रिमांड के दूसरे दिन भी लगातार पूछताछ की गई। जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों की जानकारी मिलने का दावा किया जा रहा है। इन जानकारियों के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

    जांच में रक्षक सिंह का 14वीं जेपीएससी परीक्षा में सफल होना भी सामने आया है। वहीं, धर्मेंद्र कुमार के संबंध पूर्व में गिरफ्तार टीडीपीएल के तत्कालीन मैनेजर मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी और उससे जुड़े लोगों के अलावा जेपीएससी के एक बड़े अधिकारी से नजदीकी के रूप में सामने आने की बात कही जा रही है।

    सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा परीक्षा अनियमितता का मामला

    जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से जनहित याचिका दायर कर पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की गई है।

    याचिका में 19 अप्रैल को आयोजित जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने का आग्रह किया गया है। इसमें प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, ओएमआर शीट और मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग भी शामिल है।

    याचिकाकर्ता ने मामले की जांच सीबीआई से कराने या सुप्रीम कोर्ट अथवा झारखंड से बाहर के किसी उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित करने का आग्रह किया है।

    जांच के दायरे में बढ़ते जा रहे अधिकारी और कर्मचारी

    जेपीएससी परीक्षा प्रकरण में सीआईडी की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। पूर्व अध्यक्ष से पूछताछ के बाद अब आयोग के तीन सदस्यों से पूछताछ की तैयारी है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ के आधार पर जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

    ऐसे में आने वाले दिनों में जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े और भी नाम सामने आने की संभावना है।

    14वीं जेपीएससी परीक्षा JPSC परीक्षा अनियमितता एल ख्यांग्यते जेएसएससी परीक्षा जेपीएससी घोटाला जेपीएससी सदस्य जेपीएससी सीआईडी जांच झारखंड न्यूज धर्मेंद्र कुमार रांची न्यूज सीआईडी जांच सुप्रीम कोर्ट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में अनोखा विरोध: ‘नौकरी बिक्री केंद्र’ से रेट कार्ड तक, रश्मिरथी की पंक्तियों से सरकार पर तंज

    August 9, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का 24 घंटे का निर्जला अनशन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर सजी रांची, बिरसा मुंडा जेल म्यूजियम और मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में अनोखा विरोध: ‘नौकरी बिक्री केंद्र’ से रेट कार्ड तक, रश्मिरथी की पंक्तियों से सरकार पर तंज

    By Lok ChetnaAugust 9, 20260

    रांची: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम…

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का 24 घंटे का निर्जला अनशन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    August 9, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता: CID की रडार पर आयोग के 3 सदस्य, पूर्व चेयरमैन से पूछताछ के बाद बढ़ी जांच

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर सजी रांची, बिरसा मुंडा जेल म्यूजियम और मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में अनोखा विरोध: ‘नौकरी बिक्री केंद्र’ से रेट कार्ड तक, रश्मिरथी की पंक्तियों से सरकार पर तंज

    August 9, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का 24 घंटे का निर्जला अनशन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    August 9, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता: CID की रडार पर आयोग के 3 सदस्य, पूर्व चेयरमैन से पूछताछ के बाद बढ़ी जांच

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर सजी रांची, बिरसा मुंडा जेल म्यूजियम और मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.