Author: Lok Chetna

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार, 8 अगस्त को जमशेदपुर के संक्षिप्त दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शहर में करीब एक घंटा 30 मिनट रहेंगे। इस दौरान वे उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद आमसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कारकेड मार्ग और प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।…

Read More

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड स्थित अमनारी गांव में गुरुवार को एक पुरानी मिट्टी की दीवार ढहने के बाद ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल फैला दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण संयुक्त परिवार के पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जब परिजन मलबा हटाने लगे तो दीवार के भीतर छिपाकर रखा गया मिट्टी का एक बड़ा गगरा (घड़ा) नीचे गिरकर टूट गया। गगरा टूटते ही उसमें रखे चांदी के सिक्के आंगन में चारों ओर बिखर गए। दीवार के भीतर वर्षों से सुरक्षित था गगरा जानकारी के अनुसार, यह पुराना संयुक्त…

Read More

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र में जानकारी दी है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से कुल 2,606 पदों पर जल्द ही नई भर्ती के विज्ञापन जारी किए जाएंगे। यह जानकारी सरकार की ओर से सदन में पेश किए गए कृत कार्रवाई प्रतिवेदन (एटीआर) में दी गई। JPSC और JSSC के माध्यम से होगी भर्ती एटीआर के अनुसार, जेपीएससी द्वारा 847 पदों पर नियुक्ति के लिए और जेएसएससी द्वारा 1,759 पदों पर भर्ती के लिए…

Read More

रांची: झारखंड में बढ़ते जल संकट का स्थायी समाधान राज्य की भूगर्भीय संरचना (जियोलॉजी) को समझे बिना संभव नहीं है। यह बात प्रख्यात भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ने गुरुवार को एक्सआईएसएस में आयोजित इंडिया रूरल कोलोक 2026 के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शोध और स्थानीय भूगर्भीय परिस्थितियों के अनुरूप योजना बनाए बिना जल संरक्षण से जुड़ी कोई भी परियोजना सफल नहीं हो सकती। जियोलॉजी को समझे बिना सफल नहीं होगी जल संरक्षण की योजना डॉ. प्रियदर्शी ने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड की जियोलॉजी का नए सिरे से अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत छह छात्र भूख हड़ताल पर हैं। वहीं, दो छात्र संगठनों ने झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विधानसभा मार्च की घोषणा की है। छात्रों का आरोप है कि सरकार की ओर से अब तक उनकी मांगों पर औपचारिक वार्ता के लिए कोई स्पष्ट निमंत्रण नहीं मिला है। 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और स्वतंत्र जांच की मांग प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा…

Read More

धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। कंपनी की निदेशक रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 तक बीसीसीएल का कुल मैनपावर घटकर 30,361 रह गया है, जबकि 1 अप्रैल 2025 को यह संख्या 32,124 थी। इस तरह एक वर्ष के दौरान कंपनी में 1,763 कर्मचारियों की कमी दर्ज की गई है, जो लगभग 5.8 प्रतिशत की गिरावट है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या में सबसे अधिक कमी रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों की संख्या में सबसे अधिक गिरावट दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों की श्रेणी में दर्ज की गई है। कंपनी में यह कमी मुख्य…

Read More

रांची: रांची-रामगढ़ मार्ग (पुराना एनएच-33/नया एनएच-20) स्थित चुटूपालू घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ा कदम उठाया है। घाटी में रामगढ़ की ओर जाने वाली खतरनाक ढलान वाली लेन के समानांतर पहाड़ काटकर नई फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए एनएचएआई ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और फिलहाल प्रस्तावित मार्ग का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर तकनीकी पहलुओं और अन्य बाधाओं का आकलन कर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। खतरनाक ढलान बनी हादसों की वजह…

Read More

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन को गुरुवार देर रात कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता योगेंद्र यादव का समर्थन मिला। उन्होंने आंदोलन स्थल पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनके संघर्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त की। योगेंद्र यादव ने कहा कि यह केवल प्रतियोगी छात्रों के भविष्य का सवाल नहीं है, बल्कि पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने की लड़ाई भी है। उन्होंने कहा कि जब युवाओं के सपनों और भविष्य पर सवाल उठते हैं, तब समाज के प्रत्येक जिम्मेदार…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 8 और 9 अगस्त 2026 (शनिवार और रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। पूरे परिवार का नाम एक ही मतदान केंद्र पर कराने की सुविधा निर्वाचन विभाग ने बताया कि यदि किसी मतदाता का वर्तमान मतदान केंद्र उसके घर से दूर है या परिवार के…

Read More

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। आंदोलन के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची सरकार को सौंप दी गई है, लेकिन देर शाम तक वार्ता की तारीख और समय तय नहीं हो सका। इस बीच कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलनरत छात्रों से बातचीत कर उनका समर्थन जताया, जिससे यह आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची प्रशासन को सौंपी दोपहर बाद आंदोलनकारी…

Read More