Author: Lok Chetna

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में शनिवार को ओरमांझी प्रखंड में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के कारण पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों के बीच राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा देश की अखंडता का संदेश देना रहा। यात्रा में क्षेत्र के आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं…

Read More

रांची: विद्या विकास पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए आयोजित ऊंट की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। स्कूल परिसर में बच्चों को ऊंट की सवारी कराई गई, जिसका विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया। इस दौरान बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। बच्चों ने ऊंट से जुड़े सवाल पूछे ऊंट की सवारी के दौरान विद्यार्थियों ने ऊंट से संबंधित कई सवाल पूछे। बच्चों की जिज्ञासाओं का मौके पर ही जवाब देकर उन्हें ऊंट के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। गतिविधि के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और ऊंट की सवारी का अनुभव लिया।…

Read More

रांची: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में चल रहे विकास कार्यों और रेल पटरियों से जुड़े आधारभूत ढांचे में सुधार के कारण सितंबर 2026 में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सितंबर की अलग-अलग तारीखों में चलने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दो ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है। प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में रांची-गोड्डा, रांची-गोरखपुर, टाटा-जयनगर और राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सितंबर में यात्रा की…

Read More

रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता खुल गया। सरकार की आपत्ति के बाद छात्रों ने वार्ता के लिए गठित 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से तीन गैर-छात्र सदस्यों को हटा दिया। इसके बाद सरकार की ओर से भी वार्ता में देरी नहीं हुई और शाम करीब 7:30 बजे बातचीत शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में छात्रों ने अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं। वार्ता के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा…

Read More

बुंडू: झारखंड आंदोलन के महानायक और वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को ताऊ मोड़ स्थित निर्मल चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उलगुलान मोर्चा के सदस्यों ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अस्मिता के लिए किया संघर्ष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार, जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत झारखंडवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत…

Read More

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान रांची से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहारों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए तीन नई उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। इनमें एयर इंडिया की नई दिल्ली-रांची रात्रिकालीन उड़ान और इंडिगो की रांची-बेंगलुरु सेवा प्रमुख रूप से शामिल है। अतिरिक्त उड़ानों के शुरू होने से दुर्गा पूजा के दौरान महानगरों से रांची आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। त्योहारों में बढ़ जाती है…

Read More

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार ने नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अवर विद्यालय निरीक्षक के कुल 277 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी है। यह अधियाचना 5 अगस्त को जेएसएससी को भेजी गई है। इसमें नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणी के पद शामिल हैं। अब आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। लंबे समय से खाली पड़े…

Read More

रांची: झारखंड में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा में भाकपा माओवादी संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर समेत तीन माओवादी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में सालुका कायम की पत्नी पिंकी और कोदोमुनी कोड़ा भी शामिल हैं। सारंडा और चाईबासा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को बड़ा झटका पुलिस के अनुसार, इन तीनों के आत्मसमर्पण के बाद भाकपा माओवादी के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो के मुख्यालय क्षेत्र सारंडा और चाईबासा में अब कोई सक्रिय माओवादी…

Read More

लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय की रहने वाली आशिका मिंज ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को राज्य स्तर पर उठाकर क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य मनीना कुजूर की पुत्री आशिका ने हाल ही में राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू से मुलाकात कर छात्रों से जुड़ी कई समस्याओं को उनके सामने रखा। समय पर स्नातक सत्र संचालित कराने की मांग मुलाकात के दौरान आशिका मिंज ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई के सत्र को समय पर संचालित कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सत्र में देरी का सीधा असर…

Read More

लातेहार: सावन के महीने में देशभर में कांवड़ यात्राओं का आयोजन होता है। इसी क्रम में झारखंड के लातेहार जिले का महुआडांड़ अनुमंडल इस वर्ष एक नई धार्मिक परंपरा की शुरुआत का साक्षी बनने जा रहा है। 12 अगस्त को पलामू टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच स्थित लोध फॉल से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु करीब 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। यात्रा के बाद गारू प्रखंड की मायापुर पंचायत स्थित सरनाधाम के नर्मदेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजन को प्रकृति, आस्था और ग्रामीण संस्कृति के संगम के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार,…

Read More