Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी जांच पर उठाए सवाल, कहा- JPSC-CGL मामलों में जांच की विश्वसनीयता पर जनता का भरोसा नहीं

    August 8, 2026

    झारखंड में पेपर लीक विवाद: सरकार और अभ्यर्थियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता, नहीं टूटा गतिरोध

    August 8, 2026

    रांची के ओरमांझी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी जांच पर उठाए सवाल, कहा- JPSC-CGL मामलों में जांच की विश्वसनीयता पर जनता का भरोसा नहीं
    • झारखंड में पेपर लीक विवाद: सरकार और अभ्यर्थियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता, नहीं टूटा गतिरोध
    • रांची के ओरमांझी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
    • रांची के विद्या विकास पब्लिक स्कूल में बच्चों ने की ऊंट की सवारी, रियल लाइफ एक्सपीरिएंस से सीखने का मिला मौका
    • सितंबर में झारखंड की कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, रांची-गोड्डा और रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित; देखें पूरी सूची
    • जेपीएससी-जेएसएससी छात्र आंदोलन पर सरकार से बनी बात, डेढ़ घंटे चली वार्ता; ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
    • बुंडू में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि, उलगुलान मोर्चा ने उनके सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प
    • दुर्गा पूजा में रांची से शुरू होंगी 3 नई उड़ानें, दिल्ली-बेंगलुरु-मुंबई के लिए बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » जेपीएससी-जेएसएससी छात्र आंदोलन पर सरकार से बनी बात, डेढ़ घंटे चली वार्ता; ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
    Lead News

    जेपीएससी-जेएसएससी छात्र आंदोलन पर सरकार से बनी बात, डेढ़ घंटे चली वार्ता; ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaAugust 8, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता खुल गया। सरकार की आपत्ति के बाद छात्रों ने वार्ता के लिए गठित 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से तीन गैर-छात्र सदस्यों को हटा दिया। इसके बाद सरकार की ओर से भी वार्ता में देरी नहीं हुई और शाम करीब 7:30 बजे बातचीत शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में छात्रों ने अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं।

    वार्ता के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। छात्रों ने अपनी मांगों को विस्तार से रखा है और सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

    ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

    वार्ता में शामिल छात्र प्रतिनिधि रविंद्र पासवान ने बताया कि छात्रों ने सरकार को अपना मांग पत्र सौंप दिया है। मंत्रियों ने आश्वासन दिया है कि छात्रों की मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने माना है कि यह मुद्दा केवल वर्तमान छात्रों का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है।

    रविंद्र पासवान ने स्पष्ट किया कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम किया जाएगा। तब तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन जारी रहेगा।

    वार्ता के बाद मुख्यमंत्री से मिले मंत्री

    स्टेट गेस्ट हाउस में छात्रों के साथ वार्ता के बाद चारों मंत्री सीधे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बैठक की जानकारी दी।

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि छात्रों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। छात्रों ने जेपीएससी से जुड़े कुछ तकनीकी मुद्दे भी उठाए हैं। इन बिंदुओं को लिखित रूप में देने के लिए छात्रों से कहा गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ दूसरे दौर की वार्ता भी संभावित है।

    मुख्यमंत्री बोले- सरकार का दरवाजा खुला है

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा में छात्रों के आंदोलन से जुड़े सवाल पर कहा कि छात्र सरकार को अपने सुझाव दें। सरकार ने उन्हें अपनी बात रखने के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध कराए हैं और वह छात्रों की हर समस्या को समझना चाहती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहती है और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जरूरतों, चिंताओं और उम्मीदों के अनुरूप व्यापक सुधार की दिशा में सरकार काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि रांची में आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ-साथ राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के सुझाव भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। सरकार सभी जिलों के छात्रों की राय और सुझाव प्राप्त करेगी, ताकि समाधान व्यापक और समावेशी हो सके।

    मुख्यमंत्री के अनुसार, जल्द ही राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्र किए जाएंगे। इसके आधार पर समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधार और सकारात्मक बदलाव की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    14 दिनों से जारी है छात्र आंदोलन

    जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच के बैनर तले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र 14 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी 14वीं जेपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, विवादित परीक्षाओं को लेकर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

    सरकार और छात्रों के बीच हुई पहली वार्ता के बाद अब सभी की नजरें अगले कदम पर हैं। छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा और 10 अगस्त का विधानसभा घेराव भी किया जाएगा।

    जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जेएसएससी छात्र आंदोलन जेपीएससी छात्र आंदोलन जेपीएससी जेएसएससी अनियमितता दीपिका पांडेय सिंह रांची छात्र आंदोलन विधानसभा घेराव सुदिव्य कुमार सोनू हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी जांच पर उठाए सवाल, कहा- JPSC-CGL मामलों में जांच की विश्वसनीयता पर जनता का भरोसा नहीं

    August 8, 2026

    झारखंड में पेपर लीक विवाद: सरकार और अभ्यर्थियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता, नहीं टूटा गतिरोध

    August 8, 2026

    रांची के ओरमांझी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी जांच पर उठाए सवाल, कहा- JPSC-CGL मामलों में जांच की विश्वसनीयता पर जनता का भरोसा नहीं

    By Lok ChetnaAugust 8, 20260

    रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े…

    झारखंड में पेपर लीक विवाद: सरकार और अभ्यर्थियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता, नहीं टूटा गतिरोध

    August 8, 2026

    रांची के ओरमांझी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

    August 8, 2026

    रांची के विद्या विकास पब्लिक स्कूल में बच्चों ने की ऊंट की सवारी, रियल लाइफ एक्सपीरिएंस से सीखने का मिला मौका

    August 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी जांच पर उठाए सवाल, कहा- JPSC-CGL मामलों में जांच की विश्वसनीयता पर जनता का भरोसा नहीं

    August 8, 2026

    झारखंड में पेपर लीक विवाद: सरकार और अभ्यर्थियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता, नहीं टूटा गतिरोध

    August 8, 2026

    रांची के ओरमांझी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

    August 8, 2026

    रांची के विद्या विकास पब्लिक स्कूल में बच्चों ने की ऊंट की सवारी, रियल लाइफ एक्सपीरिएंस से सीखने का मिला मौका

    August 8, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.