Author: Lok Chetna

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परीक्षा परिणाम को रद्द करने की मांग को लेकर दायर अपील याचिकाओं पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान 342 सफल अभ्यर्थियों की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। खंडपीठ ने सफल अभ्यर्थियों की ओर से समय देने के आग्रह को स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई अब तीन सप्ताह बाद निर्धारित की गई है। 342 सफल अभ्यर्थियों को नोटिस जारी करने का निर्देश इस…

Read More

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में सुधार और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बाद देर शाम हुए हंगामे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संवाद का न्योता देते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने विधानसभा के बाहर हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दोषी चाहे जो हो, बख्शा नहीं जाएगा : हेमंत सोरेन…

Read More

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को 50 वर्ष के हो गए। जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक माध्यम एक्स पर पोस्ट कर हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु…

Read More

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पुलिस कार्रवाई में दो छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई अन्य प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस और छात्रों के बीच टकराव के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। तनाव बढ़ने के कारण पुलिस ने प्रदर्शनकारियों…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा घेराव के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एहतियात के तौर पर प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ कंटीले तार भी लगाए गए हैं। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राज्य में पिछले 15 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। आंदोलन के दौरान जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत कई छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के बीच रविवार को हुई बैठक में कुछ प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बावजूद छात्रों…

Read More

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों का सोमवार सुबह विधानसभा मार्च शुरू हो गया। सुबह करीब 7 बजे से ही बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुरानी विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। कई विद्यार्थी ऑटो और ई-रिक्शा से भी विधानसभा की तरफ जाते नजर आए। आंदोलनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे और लिखित रूप में आश्वासन दे कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। तिरंगा लेकर विधानसभा की…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 17 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच रविवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। बातचीत से कोई ठोस समाधान नहीं निकलने के बाद छात्र नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। सुबह 10 बजे विधानसभा घेराव का ऐलान वार्ता विफल होने के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने सोमवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा की ओर से रविवार को मैकी रोड स्थित राजकलश भवन में महर्षि मोदन सेन जी महाराज की जयंती, पारिवारिक मिलन समारोह और श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गुप्ता और प्रदेश के आजीवन अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा श्रीगणेश स्तुति के साथ की। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु, माताएं और बहनें शामिल हुईं। इस दौरान हवन-पूजन और भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसके बाद महर्षि मोदन सेन जी की आरती की गई और घी के…

Read More

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं के नाम पत्र लिखकर परीक्षा व्यवस्था, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद के जरिए ही सुधार का रास्ता निकल सकता है और इस प्रक्रिया में छात्रों एवं युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के सपने और उनके परिवारों की उम्मीदें सरकार के लिए बड़ी जिम्मेदारी हैं। जब कोई छात्र वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, तो उसके साथ केवल उसका भविष्य नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदें जुड़ी…

Read More

रांची: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी रांची में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा की विरासत की भव्य झलक देखने को मिली। भगवान बिरसा मुंडा की स्मृतियों को समर्पित ‘बिरसा मुंडा जतरा’ में राज्यभर से करीब 10 हजार कलाकार पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ शामिल हुए। झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा स्मृति पार्क से जतरा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जतरा बिरसा मुंडा स्मृति पार्क से शुरू होकर करम टोली चौक और एसएसपी आवास होते हुए मोरहाबादी मैदान पहुंची। पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों से…

Read More