Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव रांगामाटी स्थित गिरिधारी होटल के समीप मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य…
रांची: झारखंड में कथित पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शुक्रवार, 7 अगस्त को आइसा की ओर से विधानसभा मार्च निकाला जाएगा, जबकि 10 अगस्त को आंदोलनरत छात्रों ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम घोषित किया है। इसे देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रांची पुलिस ने पूरे शहर में…
रांची: झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को राजधानी रांची में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। इस बीच हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर गांव में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बासुदेव महतो (51) और उनकी पत्नी दुलिया देवी (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे…
रांची: जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने झारखंड सरकार के साथ प्रस्तावित वार्ता को लेकर अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा कर दी है। मंच की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सरकार के साथ होने वाली बैठक में छात्रों की सभी मांगें, तथ्य और मुद्दे केवल छात्र प्रतिनिधि ही प्रस्तुत करेंगे। वहीं, पत्रकार और कानूनविद बैठक में अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका में मौजूद रहेंगे। मंच के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और छात्रों की अन्य प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष विस्तार से रखना है। आठ छात्र प्रतिनिधि करेंगे नेतृत्व मंच द्वारा…
लातेहार: झारखंड में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को लातेहार जिले के मनिका प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मनिका प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और अपने कार्यों से पहुंचे लोग अचानक हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा करते नजर आए। एसीबी की टीम ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते…
रांची: रांची जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब मतदाता 4 सितंबर तक मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच कर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम, पता तथा अन्य विवरण जांच सकते हैं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो…
नई दिल्ली/रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस ने कहा है कि छात्रों को न्याय दिलाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने बताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए मंत्रिस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय सकारात्मक और संवेदनशील कदम है। मुख्यमंत्री के…
रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) को किडनी ट्रांसप्लांट का लाइसेंस मिले सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना तैयार नहीं होने के कारण झारखंड के मरीजों को अब भी राज्य के बाहर इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रिम्स में अभी तक न तो समर्पित किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट तैयार हो सकी है, न ही विशेष ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और आईसीयू की व्यवस्था पूरी हो पाई है। इसके अलावा डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों का आवश्यक प्रशिक्षण…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन अभ्यर्थी, एक कथित एजेंट और परीक्षा संचालन एजेंसी टीपीएल का एक कर्मचारी शामिल है। इन नई गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। सीआईडी ने बुधवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि बरामद साक्ष्यों के आधार पर…
रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आजसू के विधायक तख्तियां और बैनर लेकर सदन के बाहर पहुंचे तथा जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे और मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तिवारी महतो का अनोखा प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान आजसू विधायक तिवारी महतो ने अलग अंदाज में सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने अपने गले में एक कथित ‘रेट चार्ट’ पहन रखा था। उनका दावा…