Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड में गलत तरीके से सरकारी राशन योजना का लाभ उठा रहे 6.29 लाख से अधिक अपात्र राशन कार्डधारियों पर अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने ‘राइटफूट टारगेटेड’ योजना के तहत चिन्हित 6,29,973 अपात्र राशन कार्डों को तत्काल निरस्त करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 31 अगस्त तक अपात्र लाभुकों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाकर कार्ड रद्द नहीं किए गए, तो झारखंड को मिलने वाले खाद्यान्न (राशन कोटा) में कटौती की जा सकती है। 25 अगस्त…
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वृद्ध दंपती और बहू की बेरहमी से हत्या जानकारी के अनुसार, नावाडीह थाना से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित कुकुरलीलवा गांव में सुबह करीब 8 बजे आरोपी ने सबसे पहले एक वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया।…
रांची: झारखंड सरकार द्वारा लागू की गई ‘झारखंड लॉ ऑफिसर नियमावली-2026’ को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने शीघ्र सुनवाई के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। यह जनहित याचिका यंग लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव वेंकटेश कुमार की ओर से दायर की गई है। मामले की जल्द सुनवाई के लिए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ऋतु कुमार और अधिवक्ता नवीन कुमार ने अदालत में विशेष मेंशन किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। नियमावली को निरस्त…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। राज्य के पांच जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी के बाद मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य पांडेय, लालू यादव और प्रदीप यादव शामिल हैं। कोचिंग संस्थानों और कंपनी के बीच साठगांठ की जांच सीआईडी की जांच में यह सामने आया है कि कुछ कोचिंग संस्थानों और टीडीपीएल कंपनी के अधिकारियों के बीच कथित मिलीभगत थी।…
रांची: तकनीकी कारणों और एयर ट्रैफिक की वजह से मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली आठ उड़ानें निर्धारित समय से देरी से रांची पहुंचीं, जबकि रांची-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश उड़ानों में देरी तकनीकी कारणों और एयर ट्रैफिक की वजह से हुई। वहीं, रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की नियमित उड़ान, जो शाम 5:50 बजे रवाना होती…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) अभ्यर्थियों के आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और छात्रों के साथ न्याय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और हर पहलू पर लगातार नजर रख रही है। मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार के पास आंख और कान भी हैं। सरकार सबकी चिंता करती है, लेकिन हर बात सार्वजनिक रूप…
रांची: झारखंड में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में दो से तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ हुई तेज वज्रपात की घटनाओं में राज्यभर में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अधिकांश लोग खेतों में काम करने के दौरान बिजली गिरने की चपेट में आए। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 8 अगस्त तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का दौर जारी रहने की संभावना है। कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। रांची, कांके और लोहरदगा में हुई…
रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास के विचारों को सामाजिक समरसता और मानवता का आधार बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी महाराज का जीवन समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर…
जामताड़ा: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को पद्म भूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जामताड़ा में आयोजित एक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन दिशोम गुरु के संघर्ष, विचारों और जनसेवा की विरासत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन जल, जंगल, ज़मीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और पृथक झारखंड राज्य के निर्माण के महान आंदोलन को समर्पित किया। संघर्ष और जनसेवा की विरासत को किया याद रवींद्रनाथ…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों से पूरी तरह अवगत है और उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा। मंगलवार को कांके रोड स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के निर्णय से छात्रों को भी संतुष्टि और भरोसा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के सभी लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ देखती है और राज्य के समग्र विकास तथा जनहित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों से जुड़े…