Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने निजाम नगर मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वाहन मालिकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कई वाहनों को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात बदमाश सड़क किनारे खड़े वाहनों के पास पहुंचे और एक-एक कर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो,…
रांची: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं, रक्तदान शिविर, सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री करेंगे 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, झारखंड आंदोलनकारी…
रांची: एसडीओ कोर्ट द्वारा 35 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) ने 4 से 6 अगस्त तक चरणबद्ध हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सोमवार को आयोजित आम सभा (जीबी) की बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से आंदोलन की रूपरेखा तय की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त को अधिवक्ता केवल एक्जीक्यूटिव कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। वहीं 5 अगस्त को सिविल और एक्जीक्यूटिव दोनों न्यायालयों में कोई न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 6 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे शोक सभा आयोजित की जाएगी। शोक…
रांची/नई दिल्ली: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक 16 वर्षीय किशोरी, जो लगभग छह वर्ष पहले मानव तस्करी का शिकार हो गई थी, को दिल्ली में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। यह कार्रवाई चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक की गई। आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया बालिग बचाव के बाद हुई काउंसलिंग में मानव तस्करी से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पीड़िता ने बताया कि नाबालिग रहते हुए उसे झारखंड से बहला-फुसलाकर दिल्ली लाया गया, जहां उससे जबरन घरेलू काम…
रांची: राजधानी रांची स्थित ओक एलीगेंस सोसायटी में रविवार को सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी की महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोक परंपराओं का आनंद लिया। समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह नृत्य, गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे माहौल को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में सावन थीम पर सजी-धजी महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा, मेहंदी,…
रांची: झारखंड में हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों के सामने गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। रांची के रिम्स और सदर अस्पताल समेत राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में पिछले दो से तीन महीनों से हीमोफीलिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक फैक्टर-8 और फैक्टर-9 दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। दवाओं की कमी के कारण मरीजों को या तो महंगी कीमत पर निजी मेडिकल दुकानों से दवा खरीदनी पड़ रही है या फिर जानलेवा ब्लीडिंग के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों के सरकारी अस्पतालों में दवाओं का संकट दवा की कमी केवल रांची तक सीमित नहीं…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राजधानी रांची में अभ्यर्थियों का सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी है। बापू वाटिका, मोरहाबादी से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा है, जहां छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में अभ्यर्थी भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। देशभर से मिल रहा आंदोलन को समर्थन आंदोलन को अब झारखंड के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से भी समर्थन मिलने…
लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड की दुरूप पंचायत अंतर्गत दम्हा टोला से जेठवा बृज्या के घर तक जाने वाली कच्ची सड़क बरसात के दौरान ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। लगातार बारिश के कारण सड़क कीचड़ और गहरे गड्ढों से भर गई है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन करना बेहद कठिन और जोखिम भरा हो गया है। फिसलन से बढ़ा हादसों का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इतनी अधिक फिसलन है कि बाइक और अन्य छोटे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। हल्की सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों के अनुसार,…
रांची: सिविल सर्जन कार्यालय, रांची में सोमवार को डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने नए सिविल सर्जन के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं होगी प्राथमिकता पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय बनाकर जनहित में बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। डॉ. प्रभात कुमार ने जताया सभी का…
रांची/नई दिल्ली: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को लोक भवन झारखंड द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘संवाद से विश्वास’ की प्रति भेंट की। यह प्रकाशन राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान की गई प्रमुख पहलों, कार्यक्रमों और गतिविधियों का संकलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की मुलाकात उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड के समसामयिक घटनाक्रम, राज्यहित और जनहित से…