Author: Lok Chetna

रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। शिकायत मिलते ही शुरू हुई कार्रवाई विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच एजेंसी को तत्काल जेपीएससी कार्यालय…

Read More

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को राज्यभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। चार अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। नेमरा में होगा मुख्य कार्यक्रम झामुमो के अनुसार, नेमरा के लुकड्यांटांड़ में आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न विकास योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और…

Read More

रांची: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति से जुड़े लंबे समय से लंबित मामले पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एमएस सौनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को नियुक्ति प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने और विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को निर्धारित की है। नियुक्ति प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति बताने का निर्देश सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जेपीएससी से पूछा कि एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल किस चरण में है और अब तक…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) भर्ती मामले को लेकर राज्य की राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सरकार से जेपीएससी के तीनों सदस्यों को तत्काल बर्खास्त करने, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है। आदित्य साहू ने कहा कि आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के इस्तीफे के बाद भी जब तक आयोग के अन्य तीन सदस्य अपने पदों पर बने रहेंगे, तब तक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच संभव नहीं…

Read More

रांची/हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गैंग का एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अपराधी को मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हुए अन्य बदमाश मुठभेड़ के दौरान गैंग के अन्य…

Read More

खूंटी: श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को खूंटी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी उनके साथ मौजूद रहीं। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्होंने देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में झारखंड के सभी लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे और यह पवित्र श्रावण मास प्रत्येक…

Read More

रांची: झारखंड में बढ़ते नशे के मामलों के बीच केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी), रांची ने नशा मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। भारत सरकार के नेशनल ड्रग डी-एडिक्शन प्रोग्राम के तहत 29 जुलाई से सीआईपी में इलाज के लिए आने वाले नशा पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे पहले मरीजों को ये दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती थीं। संस्थान के निदेशक डॉ. विजय चौधरी की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत मरीजों को मुफ्त दवा देने के साथ-साथ ‘मेडिसिन इंफॉर्मेशन सर्विस’ भी शुरू की गई है।…

Read More

रांची: सावन माह के पहले दिन राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर, सुरेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सावन की शुरुआत के साथ ही पूरी राजधानी शिवभक्ति में सराबोर नजर आई। सुबह तड़के से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहाड़ी मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर में चढ़ने और उतरने के लिए अलग-अलग सीढ़ियों की व्यवस्था की…

Read More

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के हजारों सेवानिवृत्त और दिवंगत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया है। विभाग द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य के करीब 8 से 10 हजार ऐसे शिक्षकों को उनकी नियुक्ति तिथि से ही ग्रेड-वन में प्रोन्नति का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें या उनके आश्रितों को लंबित वित्तीय लाभ (एरियर) का भी भुगतान किया जाएगा। नियुक्ति तिथि से मिलेगा ग्रेड-वन का लाभ विभाग के नए निर्देशों के अनुसार, जिन अप्रशिक्षित शिक्षकों ने सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति प्राप्त कर ली है या जिनका निधन हो…

Read More

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में इस बार श्रद्धालुओं को आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मेले को और आकर्षक और भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से शिवलोक परिसर में गुरुवार (30 जुलाई) शाम 7 बजे भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में सैकड़ों ड्रोन आसमान में उड़ान भरते हुए भगवान शिव, बाबा बैद्यनाथ धाम और श्रावणी मेले से जुड़ी दिव्य एवं आध्यात्मिक आकृतियां प्रदर्शित करेंगे। पांच किलोमीटर तक दिखाई देगा ड्रोन शो पर्यटन विभाग के अनुसार, ड्रोन शो का आनंद मंदिर परिसर से लगभग पांच किलोमीटर के…

Read More