Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन विधानसभा परिसर के बाहर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। विधानसभा पहुंचते ही एनडीए के विधायकों ने जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्षी विधायक जेपीएससी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने “मुख्यमंत्री इस्तीफा दो” समेत कई नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। मानसून सत्र के पहले दिन ही दिखे टकराव के संकेत विपक्ष…
रांची: रांची नगर निगम में अपने कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों की सुविधा, सम्मान और बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेयर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि यदि नगर निगम का कोई भी कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार करता है या कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करता है, तो वे बिना किसी भय के इसकी शिकायत दर्ज कराएं। मेयर ने कहा है कि शिकायतकर्ता सीधे नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय में जाकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा नागरिक फोन के माध्यम से भी अपनी…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सरकार की ओर से आंदोलनकारी छात्रों को मुख्यमंत्री आवास पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन छात्रों ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उनका कहना है कि यदि सरकार वास्तव में समाधान चाहती है, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं धरनास्थल पर पहुंचकर सभी छात्रों के बीच खुली बातचीत करें। प्रशासन ने दिया वार्ता का निमंत्रण बुधवार को आंदोलन समाप्त कराने के प्रयास में…
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रांची में धरना दे रहे अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आंदोलन स्थल पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात का निमंत्रण दिया। सरकार का उद्देश्य बातचीत के माध्यम से लंबे समय से जारी आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान निकालना है। छात्रों को मुख्यमंत्री से मुलाकात का प्रस्ताव सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कुमार रजत और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) धनंजय कुमार धरना स्थल पहुंचे और अभ्यर्थियों को…
रांची: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार रांची में 284 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से झारखंड मेडिको सिटी स्थापित करने की तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद को प्रस्ताव भेज दिया है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य झारखंड के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या बेंगलुरु…
रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में हीमोफीलिया और थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक दवाओं की भारी कमी से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दवाओं के अभाव में कई मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है और आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है। हीमोफीलिया सोसाइटी रांची चैप्टर के सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने रिम्स निदेशक को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में निविदा प्रकाशित होने के बावजूद दवा विभाग और शिशु रोग विभाग द्वारा अनुशंसित…
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलिलवा गांव में कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। खेत जाने के दौरान किया हमला पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जानकी महतो सुबह अपने खेत जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में पिछले 12 दिनों से जारी छात्रों के अनशन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार विस्तार से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी गंभीरता के साथ चल रही है और सरकार जल्द ही किसी ठोस समाधान तक पहुंचने की उम्मीद करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच एजेंसियां लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और…
रांची: झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र की तैयारियों को लेकर बुधवार को विधानसभा परिसर स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 6 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने पर सहमति बनी। सभी दलों से सकारात्मक सहयोग की अपील बैठक में विधानसभा…
रांची: झारखंड की गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने बुधवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा आगंतुकों की सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की…