Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची के 80% इलाकों में दो दिन नहीं होगी जलापूर्ति, 1 और 2 जुलाई को पानी की किल्लत के लिए रहें तैयार
रांची : रांची के लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजधानी के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में अगले दो दिनों तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जानकारी दी है कि 1 जुलाई और 2 जुलाई 2026 को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। राइजिंग पाइप लाइन की मरम्मत के कारण रुकेगी जलापूर्ति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता के अनुसार, रूक्का शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जुमार पुल के समीप राइजिंग पाइप लाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसी वजह से रूक्का…
रांची : झारखंड सरकार की छात्र कल्याण योजनाओं के तहत सोमवार को रांची में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने टीवीएस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जगन्नाथपुर क्लस्टर प्वाइंट पर 10 विद्यालयों के कुल 693 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया। शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने…
रांची में 1,042 नव चयनित सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया वितरण
रांची : राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में सोमवार को 1,042 नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती सरकार…
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की योजना तैयार की है, जिस पर करीब 82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। शकुराबाद से कुर्था तक बनेगी डबल लेन सड़क योजना के तहत जहानाबाद के शकुराबाद से अरवल जिले के कुर्था तक जाने…
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में वर्ष 1974-75 से लंबित भूमि सर्वे कार्य को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राजस्व विभाग की ओर से दाखिल शपथ पत्र पर आपत्ति दर्ज करते हुए राजस्व सचिव को स्वयं नया शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि पिछली सुनवाई में स्पष्ट रूप से राजस्व सचिव को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया था, ऐसे में अवर सचिव द्वारा शपथ पत्र दाखिल करना न्यायालय के…
हजारीबाग : हजारीबाग शहर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल और चापाकल से जा भिड़ी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना मिशन अस्पताल के पास हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।…
बोधगया: प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव सोमवार को बिहार के बोधगया पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, सद्भाव, करुणा तथा मानव कल्याण की कामना की। सद्गुरु के आगमन पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत किया। वहीं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव एयरपोर्ट से सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बुद्ध के समक्ष प्रार्थना की और कुछ समय तक मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह मंदिर…
रांची : रांची में चर्चित झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच के बीच एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित उरांव सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होंगे। उन्होंने एजेंसी से पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, रोहित उरांव के अनुरोध के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय उन्हें नई तारीख के साथ दोबारा समन जारी कर सकता है। 25 जून को जारी हुआ था समन जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने 25 जून को शराब…
लातेहार : लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत दुरुप पंचायत के पुरानडीह गांव की रहने वाली आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को जल्द ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से राशन कार्ड और विधवा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित संचारिया देवी के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। संचारिया देवी स्वर्गीय मार्शल बिरजिया की पत्नी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। डीडीसी ने मामले की जांच के दिए निर्देश मामले की जानकारी…
नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग
आरा : आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में रविवार को विभिन्न विभागों के शोधार्थियों, नेट एवं पीएचडी अभ्यर्थियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा आधारित नई चयन प्रक्रिया का विरोध करते हुए वर्तमान बहाली को पूर्व से लागू एपीआई एवं एकेडमिक स्कोर आधारित चयन प्रणाली के तहत ही पूरा कराने की मांग की गई। बैठक में उपस्थित अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के बीच चयन नियमों में बदलाव करना न्यायसंगत नहीं है और इससे हजारों अभ्यर्थियों के वर्षों के परिश्रम पर प्रतिकूल प्रभाव…