Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
देवघर: एम्स देवघर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी कर इतिहास रच दिया है। संस्थान में पहली बार संपन्न हुई इस जटिल हृदय शल्य चिकित्सा को चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे अब झारखंड सहित संताल परगना क्षेत्र के गंभीर हृदय रोगियों को अत्याधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के नेतृत्व में सफल हुई सर्जरी इस जटिल सर्जरी का सफल संचालन कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉ. रजत अग्रवाल तथा एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में…
रांची: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि डॉ. राजकुमार के पद छोड़ने का मुख्य कारण मेडॉल और हेल्थ मैप नामक जांच एजेंसियों के बकाया भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ हुआ विवाद था। उन्होंने पूरे मामले की सीआईडी जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका की जांच की मांग की है। भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद : सरयू राय सरयू राय ने जारी बयान में कहा कि मेडॉल और हेल्थ मैप ने विभिन्न जांच सेवाओं…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की है। अभ्यर्थी 28 जून 2026 रात 11:50 बजे तक ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, वे समय रहते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने छात्रों को किया अलर्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को…
रांची/तिरुवल्लूर: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की मछली प्रसंस्करण फैक्ट्री में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे के एक सप्ताह बाद भी झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें झारखंड के धनबाद की रहने वाली प्रीति देवी भी शामिल हैं। इसी बीच फैक्ट्री में कार्यरत झारखंड के करीब 40 आदिवासी मजदूरों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद से उन्हें एक निजी भवन के हॉल में रखा गया है और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा…
एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ, सीईओ के. रवि कुमार ने दी जानकारी
रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए और एक भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित “स्टेट लेवल क्रिएटर्स मीट 2026” में ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े डिजिटल क्रिएटर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस अभियान को पूरी पारदर्शिता के…
जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस
रांची: जेवीएम श्यामली के कक्षा 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत एक बार फिर अपनी तकनीकी पहल को लेकर चर्चा में हैं। सीबीएसई की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली का विश्लेषण कर सुर्खियां बटोरने वाले सार्थक ने अब भारत सरकार के केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल से प्राप्त लगभग 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस तैयार किया है। सार्थक का कहना है कि सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सभी नागरिकों की पहुंच में होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपना पोर्टल शुरू किया है, जहां सरकारी खरीद से जुड़े रिकॉर्ड आम नागरिकों, पत्रकारों, शोधकर्ताओं और अन्य इच्छुक लोगों के लिए उपलब्ध कराए…
रांची: झारखंड की महागठबंधन सरकार में बेहतर तालमेल और नियमित संवाद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष समन्वय समिति के गठन की मांग उठाई है। पार्टी का मानना है कि गठबंधन सरकार के प्रभावी संचालन और सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए अब औपचारिक कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन आवश्यक हो गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ऐसी समिति बनने से सरकार और गठबंधन के घटक दलों के बीच संवाद मजबूत होगा। साथ ही, नीतिगत मामलों और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर समय-समय पर उत्पन्न होने वाले मतभेदों का…
रांची: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि डॉ. राजकुमार की रिम्स निदेशक पद से विदाई का मुख्य कारण मेडॉल और हेल्थ मैप नामक जांच एजेंसियों के कथित बकाया भुगतान को लेकर सरकार का दबाव था। उन्होंने पूरे मामले की सीआईडी से जांच कराने की मांग की है। 100 करोड़ रुपये के बिल भुगतान को लेकर उठाए सवाल सरयू राय ने बयान जारी कर कहा कि मेडॉल और हेल्थ मैप ने विभिन्न जांच सेवाओं के नाम…
रांची: रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा ने सीनियर और जूनियर डॉक्टरों को ओपीडी ड्यूटी के समय में एक घंटे तक की व्यावहारिक छूट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम और अन्य कारणों से डॉक्टरों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में यदि कोई डॉक्टर सुबह 9:30 या 10 बजे तक ओपीडी पहुंचता है तो इसे क्षम्य माना जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई चिकित्सक लगातार एक सप्ताह तक निर्धारित समय का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की…
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट भारत के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। भारत अपनी कुल जरूरत का 88 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल सस्ता होने और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने का सीधा सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था, उद्योगों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें मौजूदा स्तर पर बनी रहती हैं, तो इससे आयात बिल में कमी आएगी, महंगाई पर दबाव घटेगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सकती है।…