Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से शुरू हो सकता है प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट
- रांची में 5 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 28 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी बरामद
- 103 दिन बाद खत्म हुई मनरेगा रोजगार सेवकों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मी
- अलकतरा घोटाले में ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की सजा, 20.23 लाख रुपये के घोटाले का मामला
- छतरपुर में 23 करोड़ की चार सड़क योजनाओं का शिलान्यास, सरईडीह-डगरा मार्ग से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
- खरसावां-रडगांव मुख्य सड़क हुई बदहाल, गड्ढों और उखड़ी पिच से बढ़ा हादसों का खतरा
- डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- Hand of God Anniversary: 22 जून 1986 को डिएगो माराडोना ने रचा था इतिहास, फुटबॉल जगत आज भी नहीं भूला वह गोल
Author: Lok Chetna
नई दिल्ली : नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित बजट का 98 प्रतिशत हिस्सा फरवरी महीने के अंत तक खर्च कर लिया था। उन्होंने इसे रेलवे परियोजनाओं के तेज क्रियान्वयन और बुनियादी ढांचे के तेजी से विकास का संकेत बताया। रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक और हाई-स्पीड नेटवर्क की ओर बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। हाई स्पीड ट्रेनें देंगी हवाई यात्रा को चुनौती अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाई…
रांची : रांची में वायरल वीडियो से जुड़े एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को अदालत के आदेश पर धनबाद के एसएसपी व्यक्तिगत रूप से हाईकोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान एसएसपी ने अदालत को जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत दे दी, लेकिन जांच में तेजी लाने और अगली तारीख पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक इस मामले में रवि साव…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको रोड नंबर-2 में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। क्वार्टर नंबर एल-13 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि परिवार के मुखिया और टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद फरार हो गए। घर के अंदर मिले तीन शव घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने…
कोडरमा : कोडरमा जिले में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास एक ढाबे के पीछे खेत से 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गरहाई निवासी रामजी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बालू गाड़ियों में मजदूरी का काम करते थे। खेत में बेसुध हालत में मिला व्यक्ति जानकारी के अनुसार पिपराडीह गांव के कुछ लोग सुबह टहलने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी…
रांची : रांची में रविवार को श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज की ओर से यदुवंशी संकल्प महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में राज्य के 24 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैलाश यादव ने कहा कि यादव समाज के विकास के बिना समृद्ध राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यादवों की अनदेखी कर सत्ता की प्राप्ति भी संभव नहीं हो सकती। यादव समाज का इतिहास गौरवशाली : कैलाश यादव कैलाश यादव ने कहा कि यादव जाति का…
रांची : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अब अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। लंबे समय से कांग्रेस और राज्य सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई और जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। पार्टी की ओर से इसकी शुरुआत धनबाद से की जाएगी। धनबाद से शुरू होगा आंदोलन जानकारी के अनुसार कांग्रेस धनबाद जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों और नगर मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन आयोजित…
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में चर्चित शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पहले सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातुन और दामाद शहनवाज हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर जमीन में गाड़कर छिपाए गए सोने और चांदी जैसे जेवरात बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद डकैती कांड की जांच को लेकर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। 21 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई थी डकैती रामगढ़ एसपी मुकेश लुणायत ने…
चाईबासा : चाईबासा से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बारात से लौट रहे लोगों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। इस हादसे में 12 साल के एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोमवार तड़के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जिस वाहन में कुछ देर पहले तक शादी की खुशियां और हंसी-ठिठोली गूंज रही थी, वही कुछ ही पलों में चीख-पुकार से भर गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से 10…
धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा इलाके में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मृतक की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब मृतक के पिता, जो पंचायत समिति सदस्य बताए जा रहे हैं, ने बेटे की हत्या की…
रांची : झारखंड के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिन मोहल्लों में अब तक नल का पानी नहीं पहुंच पाया है, वहां जल्द पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत नगर विकास विभाग और पेयजल स्वच्छता विभाग मिलकर काम करेंगे। सरकार इस योजना पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने जा रही है। लक्ष्य यह है कि साल के अंत तक शहरों के उन इलाकों तक भी स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाए, जहां लोग अब तक पानी की समस्या से जूझ रहे…