Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गढ़वा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, JPSC-JSSC विवाद पर सरकार से पूछा- CBI जांच से परहेज क्यों?

    August 11, 2026

    JPSC नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री, TDPL निदेशकों समेत 8 पर ECIR दर्ज; JSSC परीक्षाएं भी जांच के दायरे में

    August 11, 2026

    9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, गिल के सामने दबदबा कायम रखने की चुनौती

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गढ़वा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, JPSC-JSSC विवाद पर सरकार से पूछा- CBI जांच से परहेज क्यों?
    • JPSC नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री, TDPL निदेशकों समेत 8 पर ECIR दर्ज; JSSC परीक्षाएं भी जांच के दायरे में
    • 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, गिल के सामने दबदबा कायम रखने की चुनौती
    • चाईबासा में आज कई नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, पुलिस केंद्र में होगा कार्यक्रम
    • रांची छात्र आंदोलन पर प्रशासन सख्त: डीसी-एसएसपी ने कहा- बाहरी तत्वों पर नजर, वीडियो और ड्रोन फुटेज से होगी पहचान
    • BJP बंद के कारण रांची समेत 24 जिलों में कई स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी सूची
    • Jharkhand Band Today: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद, सुबह 8 से रात 11 बजे तक रहेगा असर
    • 11वीं से 13वीं JPSC मुख्य परीक्षा रिजल्ट मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने 342 सफल अभ्यर्थियों को दिया समय, तीन सप्ताह बाद होगी सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » 176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान
    Gumla

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 27, 2026No Comments139 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुमला: झारखंड के गुमला जिले में इस वर्ष असामान्य मौतों के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रिकॉर्ड के अनुसार, 1 जनवरी से 25 जून 2026 के बीच कुल 311 असामान्य मौतें दर्ज की गई हैं। यानी बीते 176 दिनों में औसतन प्रतिदिन लगभग दो लोगों की मौत हुई, जबकि हर 14 घंटे में एक व्यक्ति की जान गई है।

    इन आंकड़ों ने जिले में सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, मानसिक स्वास्थ्य, जल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    सड़क हादसे बने सबसे बड़ी वजह

    पोस्टमार्टम रिकॉर्ड के अनुसार, असामान्य मौतों में सबसे बड़ा कारण सड़क दुर्घटनाएं रहीं। छह माह से भी कम समय में 146 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई। यह कुल मौतों का करीब 47 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में हर 29 घंटे में एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवा रहा है।

    आत्महत्या के मामलों ने भी बढ़ाई चिंता

    रिपोर्ट के अनुसार, 61 लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसका मतलब है कि जिले में हर तीसरे दिन एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है। मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद, आर्थिक दबाव और सामाजिक परिस्थितियों को इसके संभावित कारणों में माना जा रहा है।

    डूबने से 48 लोगों की मौत

    जिले की नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों में 48 लोगों की डूबने से मौत हुई। यह आंकड़ा जल सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता की कमी की ओर भी इशारा करता है।

    हत्या, सर्पदंश और वज्रपात से भी गई जान

    रिकॉर्ड के मुताबिक, इस अवधि में 21 लोगों की हत्या हुई। इसके अलावा हृदयाघात, सर्पदंश, हाथी के हमले, वज्रपात, ऊंचाई से गिरने, बिजली के करंट और आग से झुलसने जैसी घटनाओं में भी कई लोगों की मौत दर्ज की गई।

    मार्च में सबसे अधिक मौतें

    माहवार आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च सबसे अधिक मौतों वाला महीना रहा। इस दौरान 68 लोगों की असामान्य मौत हुई। इसके बाद अप्रैल में 65, फरवरी में 64, जनवरी में 59, मई में 30 और 25 जून तक जून माह में 25 मौतें दर्ज की गईं।

    1 जनवरी से 25 जून 2026 तक असामान्य मौतों का विवरण

    • सड़क दुर्घटना: 146
    • आत्महत्या: 61
    • डूबने से: 48
    • हत्या: 21
    • हृदयाघात: 7
    • सर्पदंश: 4
    • हाथी हमला: 4
    • ऊंचाई से गिरने: 4
    • वज्रपात: 3
    • बिजली करंट: 1
    • आग से झुलसकर: 1
    • अन्य कारण: 11

    इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि गुमला जिले में सड़क सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, जल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि असामान्य मौतों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाया जा सके।

    Breaking News crime news Drowning Death Gumla Accident News Gumla Crime News Gumla Latest News Gumla news Gumla Sadar Hospital Jharkhand accident news Jharkhand News Postmortem Report Road Accident Road Safety Suicide Cases
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    गढ़वा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, JPSC-JSSC विवाद पर सरकार से पूछा- CBI जांच से परहेज क्यों?

    August 11, 2026

    JPSC नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री, TDPL निदेशकों समेत 8 पर ECIR दर्ज; JSSC परीक्षाएं भी जांच के दायरे में

    August 11, 2026

    9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, गिल के सामने दबदबा कायम रखने की चुनौती

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Garhwa

    गढ़वा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, JPSC-JSSC विवाद पर सरकार से पूछा- CBI जांच से परहेज क्यों?

    By Lok ChetnaAugust 11, 20260

    गढ़वा: रांची में आंदोलनरत छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में…

    JPSC नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री, TDPL निदेशकों समेत 8 पर ECIR दर्ज; JSSC परीक्षाएं भी जांच के दायरे में

    August 11, 2026

    9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, गिल के सामने दबदबा कायम रखने की चुनौती

    August 11, 2026

    चाईबासा में आज कई नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, पुलिस केंद्र में होगा कार्यक्रम

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    गढ़वा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, JPSC-JSSC विवाद पर सरकार से पूछा- CBI जांच से परहेज क्यों?

    August 11, 2026

    JPSC नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री, TDPL निदेशकों समेत 8 पर ECIR दर्ज; JSSC परीक्षाएं भी जांच के दायरे में

    August 11, 2026

    9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, गिल के सामने दबदबा कायम रखने की चुनौती

    August 11, 2026

    चाईबासा में आज कई नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, पुलिस केंद्र में होगा कार्यक्रम

    August 11, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.