Author: Lok Chetna

काराकास: वेनेजुएला में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंपों के बाद एक बार फिर धरती कांप उठी। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार शनिवार को वेनेजुएला के तट के पास 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र अरागुआ के तटीय समुद्री क्षेत्र में था और इसकी गहराई करीब 30 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि, इस ताजा झटके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हाल के बड़े भूकंपों के बाद आने वाले आफ्टरशॉक का हिस्सा हो सकता है। लगातार महसूस हो रहे हैं भूकंप के झटके इससे पहले बुधवार को…

Read More

रांची: झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में राज्य सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 1042 चयनित अभ्यर्थियों को अब सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित समारोह में नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। दोपहर एक बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी जिलों की जिला स्थापना…

Read More

रांची: झारखंड में लगातार गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। राज्य सरकार वर्षों से अनुपयोगी पड़े चापाकलों को अब रिचार्ज पिट में बदलने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत वर्षा जल को सीधे जमीन के भीतर पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बेकार पड़े चापाकलों की तैयार हो रही सूची योजना को प्रभावी ढंग से…

Read More

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। आयोग ने मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मेडिकल टेस्ट 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक रांची के सदर अस्पताल स्थित आठवें तल्ले के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। आयोग ने इस चरण के लिए कुल 1941 अभ्यर्थियों का चयन किया है। चिकित्सीय जांच पूरी होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और इसके आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। पहले दिन 150 अभ्यर्थियों का होगा मेडिकल आयोग…

Read More

रांची: झारखंड में मॉनसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 28 जून से 3 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 30 जून…

Read More

रांची: झारखंड सरकार की बिल्डिंग री-डेवलपमेंट प्लान ऑन गवर्नमेंट लैंड योजना के तहत राजधानी रांची में वर्षों से खाली पड़ी सरकारी जमीन के सुनियोजित विकास की दिशा में काम तेज हो गया है। इसी क्रम में रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे करीब 5.7 एकड़ सरकारी भूमि के पुनर्विकास की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है। परियोजना का डिजाइन अंतिम रूप ले चुका है और इसके निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन को सौंपी गई है। प्रस्तावित योजना के अनुसार यह परियोजना केवल आवासीय परिसर तक सीमित नहीं होगी। इसमें आधुनिक आवास, व्यावसायिक भवन, पार्किंग, क्लब हाउस,…

Read More

नई दिल्ली: राम मंदिर के कथित दान गबन मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दान से जुड़े सभी आरोपों की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। मंदिर निर्माण प्रक्रिया पर उठाए सवाल पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस शुरू से यह कहती रही है कि अयोध्या परियोजना और राम मंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निगरानी में…

Read More

पटना: बिहार सरकार जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और नदियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए नई जल नीति तैयार कर रही है। इस नीति के तहत आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य जल संसाधनों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करना, पानी की उपलब्धता बढ़ाना तथा बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक चुनौतियों से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटना है। डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन नई जल नीति के तहत राज्य की जल प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाया जाएगा। नदियों के जलस्तर की निगरानी और रिपोर्टिंग आधुनिक डिजिटल प्रणाली के…

Read More

कोलकाता: कोलकाता में गोदाम ढहने की घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। चौथे दिन भी जारी है बचाव अभियान अधिकारियों के अनुसार, हादसे के चौथे दिन भी विभिन्न एजेंसियों की बचाव टीमें घटनास्थल पर मलबे में लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मलबे के नीचे कोई व्यक्ति फंसा न रह गया हो। राहत और बचाव कार्य पर प्रशासन की…

Read More

रांची: रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ा पलटवार किया है। कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि विपक्ष जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के पास यदि भ्रष्टाचार, अवैध वसूली या किसी प्रकार के उत्पीड़न से जुड़े आरोपों के ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए या सक्षम जांच एजेंसी को सौंपना चाहिए। उन्होंने कहा…

Read More