Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026

    डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला

    June 28, 2026

    कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग
    • डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला
    • कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
    • वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची
    • 29 जून को 1042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति वितरण
    • बेकार पड़े चापाकलों से बढ़ेगा भूजल स्तर, झारखंड सरकार बनाएगी रिचार्ज पिट, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
    • 1 जुलाई से होगा 1941 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट, आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम
    • 3 जुलाई तक झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 1 जुलाई को कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » बेकार पड़े चापाकलों से बढ़ेगा भूजल स्तर, झारखंड सरकार बनाएगी रिचार्ज पिट, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
    Lead News

    बेकार पड़े चापाकलों से बढ़ेगा भूजल स्तर, झारखंड सरकार बनाएगी रिचार्ज पिट, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 28, 2026No Comments131 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में लगातार गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। राज्य सरकार वर्षों से अनुपयोगी पड़े चापाकलों को अब रिचार्ज पिट में बदलने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत वर्षा जल को सीधे जमीन के भीतर पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

    विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

    बेकार पड़े चापाकलों की तैयार हो रही सूची

    योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग ने सभी प्रमंडलों से ऐसे जर्जर और वर्षों से अनुपयोगी पड़े चापाकलों की सूची मांगी है, जिनका पिछले 25 से 30 वर्षों से उपयोग नहीं हो रहा है।

    इसके साथ ही इन चापाकलों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि कार्य शुरू होने पर किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि चयनित चापाकल किसी निजी आवास या चहारदीवारी के अत्यधिक निकट न हों।

    जानकारी के अनुसार, एक रिचार्ज पिट तैयार करने पर लगभग 80 से 82 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    चार वर्षों में बढ़ा भूजल दोहन

    सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की नवंबर 2025 में जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में भूजल दोहन लगातार बढ़ रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 में राज्य में भूजल निकासी 29.13 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 31.42 प्रतिशत यानी लगभग 1.81 बिलियन घन मीटर तक पहुंच गई है।

    बोर्ड ने राज्य की 263 इकाइयों का सर्वेक्षण किया, जिसमें धनबाद और कोडरमा को सबसे अधिक भूजल दोहन वाले जिले पाया गया। धनबाद में 73.24 प्रतिशत और कोडरमा में 65.74 प्रतिशत भूजल का दोहन हो चुका है।

    वहीं, रांची (शहरी), सिल्ली, रामगढ़, जयनगर, धनबाद (शहरी) और तोपचांची समेत छह इकाइयों को अत्यंत चिंताजनक श्रेणी में रखा गया है, जबकि 12 अन्य इकाइयों को अर्ध चिंताजनक श्रेणी में शामिल किया गया है।

    क्या है रिचार्ज पिट और कैसे करेगा काम?

    रिचार्ज पिट वर्षा जल संचयन की एक प्रभावी और प्राकृतिक तकनीक है, जिसका उद्देश्य बारिश के पानी को बहकर नष्ट होने से बचाना और उसे जमीन के भीतर पहुंचाना है।

    इसके तहत चापाकल के समीप एक से तीन मीटर गहरा और चौड़ा गड्ढा बनाया जाता है। इस गड्ढे में सबसे नीचे बड़े पत्थर, उसके ऊपर छोटे पत्थर और सबसे ऊपर मोटी रेत की परत बिछाई जाती है।

    बारिश का पानी इन परतों से छनकर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है और धीरे-धीरे जमीन के भीतर रिसकर भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे वर्षा जल का संरक्षण भी होता है और भूजल भंडार को पुनर्भरित होने का अवसर मिलता है।

    मंत्री ने कही यह बात

    पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य में तेजी से गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए वर्षों से बेकार पड़े मृतप्राय चापाकलों को रिचार्ज पिट में बदलने की योजना बनाई गई है।

    उन्होंने बताया कि सभी प्रमंडलों से ऐसे चापाकलों की सूची मांगी गई है। प्रस्ताव को जल्द ही मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा, ताकि योजना पर शीघ्र कार्य शुरू किया जा सके।

    Central Ground Water Board Drinking Water Department Groundwater Level Groundwater Recharge Hand Pump Recharge Jharkhand government Jharkhand News Jharkhand Water Crisis Rainwater Harvesting Ranchi News Recharge Pit Water Conservation Water Management Yogendra Prasad
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026

    डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला

    June 28, 2026

    कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    By Lok ChetnaJune 28, 2026122

    रांची: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के…

    डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला

    June 28, 2026

    कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026

    डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला

    June 28, 2026

    कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची

    June 28, 2026
    Bihar

    बिहार में बनेगी नई जल नीति, डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन और बाढ़-सूखे पर नियंत्रण

    June 27, 2026

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.