Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से शुरू हो सकता है प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट
- रांची में 5 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 28 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी बरामद
- 103 दिन बाद खत्म हुई मनरेगा रोजगार सेवकों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मी
- अलकतरा घोटाले में ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की सजा, 20.23 लाख रुपये के घोटाले का मामला
- छतरपुर में 23 करोड़ की चार सड़क योजनाओं का शिलान्यास, सरईडीह-डगरा मार्ग से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
- खरसावां-रडगांव मुख्य सड़क हुई बदहाल, गड्ढों और उखड़ी पिच से बढ़ा हादसों का खतरा
- डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- Hand of God Anniversary: 22 जून 1986 को डिएगो माराडोना ने रचा था इतिहास, फुटबॉल जगत आज भी नहीं भूला वह गोल
Author: Lok Chetna
रांची : झारखंड के लोगों के लिए पासपोर्ट सेवा को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रांची स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की है, जिससे लोगों को उनके नजदीकी स्थान पर ही पासपोर्ट से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मोबाइल वैन में पूरी प्रक्रिया यह मोबाइल वैन केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पासपोर्ट आवेदन से जुड़ी कई जरूरी प्रक्रियाएं मौके पर ही पूरी की जाएंगी। इसमें दस्तावेजों की जांच, बायोमेट्रिक प्रक्रिया और…
चतरा : झारखंड के चतरा जिले के टंडवा क्षेत्र में वन विभाग ने बिना अनुमति वन भूमि का उपयोग कर कोयला ढुलाई कर रही कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से चार अलग-अलग स्थानों पर सड़क काटकर कोयला परिवहन को पूरी तरह रोक दिया, जिससे डिस्पैच व्यवस्था ठप हो गई। इस कार्रवाई के बाद कोयला परिवहन से जुड़ी कंपनियों में हड़कंप मच गया है। वन भूमि के अवैध उपयोग पर कार्रवाई जानकारी के अनुसार मगध कोयला परियोजना से एनटीपीसी पावर प्लांट सहित अन्य स्थानों तक कोयले की ढुलाई के लिए वन क्षेत्र से…
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके निधन से राजनीतिक और पारिवारिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। राजनीतिक परिवार से जुड़ा…
चाईबासा : चाईबासा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तड़के छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पांच अवैध भट्ठियों को नष्ट किया गया और भारी मात्रा में जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट कार्रवाई के दौरान करीब चार हजार लीटर जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर…
रांची: झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पल्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को यह…
रांची : प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बयानों से ऐसा प्रतीत होता है कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है। कैलाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री इन दिनों विभिन्न राज्यों के दौरे के दौरान असामान्य और चिंताजनक बयान दे रहे हैं, जिससे जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से एक वर्ष तक सोना-चांदी न खरीदने, ईंधन की बचत करने और बच्चों की…
पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के किताझोर मोहल्ले में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोप है कि शराब के नशे में बेटे ने हसुआ से हमला कर 60 वर्षीय पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान दिवाकर सरदार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे अनूप सरदार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। बहाने से घर बुलाकर किया हमला पुलिस के…
रांची : झारखंड के प्रतिष्ठित सरकारी शिक्षण संस्थानों में शामिल नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन की अंतिम प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए औपबंधिक रूप से चयनित 100 छात्रों की कोटिवार अंतिम सूची जारी कर दी है। चयनित छात्रों का नामांकन 25 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराया जाएगा। सूची जारी होने के बाद चयनित छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। नेतरहाट विद्यालय में प्रवेश को झारखंड के हजारों छात्रों का सपना माना जाता है। इस बार चयन प्रक्रिया में हुआ बड़ा…
गढ़वा : गढ़वा प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल ‘एसडीएम संग संवाद’ के तहत बुधवार को एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर होने वाला यह कार्यक्रम स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा का मंच बनेगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित होगा। इसमें जिले के विभिन्न अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों, प्रशिक्षक नर्सों और नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। स्वास्थ्य…
रांची : राजधानी रांची में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात अरगोड़ा चौक के पास खड़ी एक बस पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। ड्राइवर से विवाद के बाद चली गोली जानकारी के अनुसार अरगोड़ा चौक के पास जीवन ज्योति बस खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक बस के आसपास संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे।…