Author: Lok Chetna

रांची: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की औद्योगिक दुर्घटना के बाद झारखंड सरकार ने प्रभावित प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष के समन्वित प्रयास से झारखंड के सभी 42 प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कर दी गई है। सभी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुआ राहत अभियान 21 जून 2026 को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले स्थित एक समुद्री खाद्य निर्यात इकाई…

Read More

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के युवा खिलाड़ी मल्लिकार्जुन मिश्रा ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित दक्षिण एशियाई युवा खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा है। 27 से 30 जून तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत ने कुल 12 स्वर्ण पदक जीते, जिसमें मल्लिकार्जुन मिश्रा के दो स्वर्ण पदकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एकलव्य स्पोर्ट्स आर्ट एंड कल्चर अकादमी और बोकारो जिला जंप रोप संघ के खिलाड़ी मल्लिकार्जुन मिश्रा ने फ्रीस्टाइल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

Read More

जामताड़ा: हूल दिवस के अवसर पर जामताड़ा प्रखंड के अमलाबनी रामपुर चौक स्थित सिदो-कान्हू चौक में आयोजित समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी और मूलवासी समाज के अस्तित्व तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए झारखंड में एक बार फिर ‘हूल क्रांति’ की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संताल परगना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में आदिवासियों की जमीनों पर लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। भोगनाडीह में कार्यक्रम रोकने…

Read More

रांची: झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गई है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाने के आरोप को लेकर एक अभ्यर्थी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ता का दावा है कि चयन प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी करने और किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति से वंचित रखा गया है। हाईकोर्ट में दायर की गई रिट याचिका माध्यमिक आचार्य नियुक्ति से जुड़े इस मामले में अभ्यर्थी जलेश्वर महतो ने अपने अधिवक्ता चंचल जैन के माध्यम से झारखंड हाईकोर्ट में…

Read More

रांची: राजधानी रांची में ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड की कमी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा के दबाव के बावजूद पर्याप्त स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका असर रोजाना ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों, मरीजों और बाजार आने-जाने वाले लोगों पर साफ दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक बीच सड़क या सड़क किनारे कहीं भी वाहन रोककर सवारियों का इंतजार करते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को आजाद नगर स्थित आवास पहुंचकर कूल्हे की समस्या से जूझ रही 75 वर्षीय कनीज फातिमा को व्हील चेयर उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। चलने-फिरने में हो रही थी परेशानी परिजनों के अनुसार, कनीज फातिमा लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाई का सामना कर रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ उनकी परेशानी और बढ़ गई है, जिससे दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो गया था। स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेजों का लिया जायजा विधायक सरयू राय ने कनीज फातिमा से मुलाकात कर उनकी बीमारी…

Read More

रांची: हूल दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हूल विद्रोह के महानायकों के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए इसे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। संथाल हूल स्वाभिमान और जनप्रतिरोध का प्रतीक अर्जुन मुंडा ने कहा कि संथाल हूल केवल एक विद्रोह नहीं था, बल्कि यह अन्याय, शोषण और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध स्वाभिमान, साहस तथा जनप्रतिरोध का ऐतिहासिक उद्घोष था। उन्होंने कहा कि हूल आंदोलन ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को नई…

Read More

रांची: हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हूल विद्रोह के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। शोषण के खिलाफ हूल विद्रोह ने बुलंद की थी आवाज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हूल दिवस भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण और…

Read More

रांची: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बालसेग्रा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गिरिडीह के पूर्व सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की कथित तौर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जमीन देखने गए थे बालेश्वर पटेल प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल हुल दिवस की छुट्टी के दौरान अपने पैतृक गांव बालसेग्रा आए हुए थे। मंगलवार सुबह वह अपनी जमीन देखने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर उन…

Read More

देवघर: बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले लाखों कांवरियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने दुम्मा से खिजुरिया तक समर्पित कांवरिया मार्ग के निर्माण की दिशा में पहल शुरू कर दी है। यह परियोजना केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाना है। सांसद की मांग पर केंद्र सरकार ने मांगा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की मांग पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य सरकार से स्वदेश दर्शन…

Read More