Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
गुमला: झारखंड के गुमला जिले के भरनो स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्रावास में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। विद्यालय में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे स्कूल परिसर में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। मृतका की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के बूढ़ीपाठ गांव निवासी चैतु उरांव की पुत्री मोनिका कुमारी (15 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ घाटी मार्ग पर बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। घाटी के घुमावदार रास्ते पर लोहे के भारी-भरकम पहिए लेकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद सड़क पर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मलबा बिखर गया। दुर्घटना के कारण रामगढ़ घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया तथा वन-वे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। फिलहाल हादसे में घायल और मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि का इंतजार है। कई वाहन ट्रेलर की चपेट में…
रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर बालू की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि बालू घाटों से वैध उठाव बंद होने के कारण बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर निर्माण कार्यों पर भी पड़ रहा है। इस बीच अवैध बालू खनन और तस्करी को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि न्यायालय के आदेश के कारण कई बालू घाटों से खनन और उठाव बंद है। ऐसे में अवैध खनन करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं और रात के समय बालू की तस्करी कर रांची पहुंचाने…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर हुई चाकूबाजी और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी अर्नव मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 1 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आशंका जताई है कि घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम और जुलूस निकाले जा सकते हैं, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को…
रांची: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटा दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने किशोर मंडल की याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए रिजल्ट के प्रकाशन का रास्ता साफ कर दिया। अब झारखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का परिणाम जारी कर सकता है। यह मामला अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने और कट-ऑफ वर्ष तय करने की मांग से जुड़ा था। उम्र सीमा को लेकर क्या…
डेस्क: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब, यात्रा, बैंकिंग और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। एक ओर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और कुछ निजी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर नई कार खरीदना महंगा हो गया है। इसके अलावा आधार, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट से जुड़े कई नए नियम भी 1 जुलाई से प्रभावी हो गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता जुलाई की शुरुआत राहत भरी खबर के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम…
रांची: झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस कप्तानों पर कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि हाल के दिनों में दोनों जिलों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं किया जा सका और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरती गई। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन…
रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए संचालित पांच नियमित उड़ानों का परिचालन 1 जुलाई से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार और इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान शामिल है। एयरलाइन कंपनियों ने एयर टर्बाइन ईंधन की बढ़ती लागत और विमानों की कमी को इस निर्णय का प्रमुख कारण बताया है। यह व्यवस्था अगली सूचना तक प्रभावी रहेगी। इन पांच उड़ानों का संचालन हुआ बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस की जिन उड़ानों का संचालन फिलहाल बंद किया गया है, उनमें दिल्ली-रांची-दिल्ली, हैदराबाद-रांची-मुंबई और मुंबई-रांची-हैदराबाद मार्ग की चार नियमित उड़ानें शामिल हैं।…
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रमुख व्यावसायिक एवं रेल नगरी चक्रधरपुर के लोगों का लंबे समय से आधुनिक बस स्टैंड का इंतजार अब पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने 14 करोड़ 11 लाख 1 हजार 136 रुपये की लागत से ई-टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना पूरी होने के बाद चक्रधरपुर को पहली बार एक सुव्यवस्थित और आधुनिक बस टर्मिनल मिलेगा, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों को होती है परेशानी…
रांची: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को पूरे झारखंड को कवर कर लिया, जिसके बाद राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने एक और दो जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मेदिनीनगर में सबसे अधिक बारिश मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक 67.4 मिलीमीटर वर्षा मेदिनीनगर में दर्ज की गई। वहीं राजधानी रांची में 20 मिलीमीटर और चाईबासा में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून…