Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग

    June 30, 2026

    चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

    June 30, 2026

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग
    • चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी
    • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग
    • रांची के उर्सलाइन इंटर कॉलेज में नोज़ रिंग पहनने पर छात्रा को टीसी देने का आरोप, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
    • झारखंड में 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 1.63 करोड़ मतदाताओं को नहीं देना होगा दस्तावेज, जानें पूरी प्रक्रिया
    • अड़की के हब्लू-डब्लू होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार
    • देवघर में मां-बेटे की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, चार साल पहले पति की भी हुई थी हत्या
    • हल्दिया पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग, कई लोग झुलसे, रेल सेवा प्रभावित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 1.63 करोड़ मतदाताओं को नहीं देना होगा दस्तावेज, जानें पूरी प्रक्रिया
    Lead News

    झारखंड में 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 1.63 करोड़ मतदाताओं को नहीं देना होगा दस्तावेज, जानें पूरी प्रक्रिया

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 30, 2026No Comments131 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान बीएलओ मतदाताओं से भरे हुए फॉर्म के साथ उनकी हाल की रंगीन फोटो भी प्राप्त करेंगे। राज्य के करीब 1.63 करोड़ मौजूदा मतदाताओं को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं की स्वयं और पैतृक मैपिंग का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। जिन मतदाताओं की मैपिंग सही पाई गई है, उन्हें केवल उपलब्ध कराए गए फॉर्म का सत्यापन कर हस्ताक्षर के साथ जमा करना होगा। इसके बाद उनकी नवीनतम रंगीन फोटो के आधार पर उनका नाम प्रारूप और अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

    हर मतदाता के लिए फॉर्म भरना अनिवार्य

    निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रत्येक मतदाता को इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को देना अनिवार्य होगा। हालांकि दस्तावेज केवल उन्हीं मामलों में मांगे जाएंगे, जहां मैपिंग पूरी नहीं हुई है या रिकॉर्ड में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है।

    ऐसे अनमैप्ड मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक की प्रति इन्यूमरेशन फॉर्म के साथ जमा करनी होगी। इसके आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सत्यापन कर उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल करेंगे।

    बाहर रहने वाले मतदाताओं को आने की जरूरत नहीं

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रवासी श्रमिकों, राज्य से बाहर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और अस्थायी रूप से अन्य स्थानों पर रह रहे मतदाताओं को केवल मैपिंग के लिए व्यक्तिगत रूप से आने की आवश्यकता नहीं है। उनके परिवार के सदस्य अथवा निर्वाचन आयोग के डिजिटल माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

    एक ही विधानसभा क्षेत्र में रहेगा नाम

    निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता का नाम केवल एक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में ही दर्ज हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, तो उसे अपने स्थायी निवास वाले विधानसभा क्षेत्र में ही इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करना होगा। दूसरे स्थान से प्राप्त फॉर्म बिना हस्ताक्षर के बीएलओ को वापस करना होगा।

    5 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

    नए मतदाताओं को भरना होगा फॉर्म-6

    जो नागरिक पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, उन्हें बीएलओ फॉर्म-6 उपलब्ध कराएंगे। इस फॉर्म के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज की प्रति जमा करनी होगी।

    अनमैप्ड मतदाताओं के लिए मान्य दस्तावेज

    जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, वे जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अथवा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर से संबंधित अभिलेख, सरकारी सेवा अभिलेख, भूमि या राजस्व अभिलेख, पारिवारिक वंशावली से जुड़े सरकारी दस्तावेज या किसी सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी पहचान अथवा जन्म संबंधी प्रमाणित दस्तावेजों में से कोई एक जमा कर सकते हैं।

    विदेशी नागरिकों के लिए विशेष निर्देश

    निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। यदि किसी विदेशी नागरिक अथवा भारतीय नागरिकता छोड़ चुके व्यक्ति को इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त होता है, तो उसे बिना हस्ताक्षर किए तत्काल संबंधित बीएलओ को वापस करना होगा।

    BLO Booth Level Officer Chief Electoral Officer Jharkhand election commission Jharkhand News Jharkhand Voter List Special Intensive Revision Voter Verification इन्यूमरेशन फॉर्म झारखंड निर्वाचन फॉर्म 6 मतदाता सूची वोटर वेरिफिकेशन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग

    June 30, 2026

    चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

    June 30, 2026

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Deoghar

    बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग

    By Lok ChetnaJune 30, 2026110

    देवघर: बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले लाखों कांवरियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र…

    चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

    June 30, 2026

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग

    June 30, 2026

    रांची के उर्सलाइन इंटर कॉलेज में नोज़ रिंग पहनने पर छात्रा को टीसी देने का आरोप, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग

    June 30, 2026

    चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

    June 30, 2026

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग

    June 30, 2026

    रांची के उर्सलाइन इंटर कॉलेज में नोज़ रिंग पहनने पर छात्रा को टीसी देने का आरोप, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

    June 30, 2026
    Bihar

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026

    सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.