Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट रेंज अफसर भर्ती परीक्षा का मुख्य परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। आयोग ने 170 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में 743 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा। यह परीक्षण 22, 23, 24 और 25 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोग ने बताया है कि शारीरिक परीक्षण का स्थान और विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। जुलाई 2024 से चल रही है भर्ती प्रक्रिया फॉरेस्ट रेंज अफसर भर्ती की प्रक्रिया जुलाई…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पिछले 17 से 18 वर्षों से संविदा पर कार्यरत एएनएम कर्मियों को बड़ी अंतरिम राहत प्रदान की है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सेवा नियमितीकरण से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अंतरिम आदेश में कहा कि जब तक इस मामले में अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक याचिकाकर्ता किसी भी एएनएम कर्मी को सेवा से नहीं हटाया जाएगा। साथ ही उनका मासिक वेतन भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। मामले की…
रांची: राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रांची नगर निगम ने सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो अवैध गैरेज हटाए गए, जबकि सड़क किनारे संचालित कई अवैध पान-गुटखा और मीट दुकानों को भी हटाया गया। सड़क पर खड़े वाहनों से लग रहा था जाम निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम ने पाया कि दो गैरेज संचालकों ने बड़ी संख्या में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर रखा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना…
रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार, 4 जुलाई को राज्य के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 6 जुलाई से 8 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।…
रांची: झारखंड ने वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग द्वारा वर्ष 2026 में जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 के फिस्कल हेल्थ इंडेक्स में झारखंड ने देश के शीर्ष तीन राज्यों में स्थान बनाया है। बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर राज्य को ‘अचीवर’ श्रेणी में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में झारखंड के साथ ओडिशा और गोवा भी शामिल हैं। मजबूत वित्तीय अनुशासन से मिली सफलता रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड की इस उपलब्धि के पीछे मजबूत वित्तीय अनुशासन, संसाधन जुटाने की क्षमता और संतुलित व्यय प्रबंधन प्रमुख कारण रहे हैं। राज्य ने अपने कुल…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने एक दर्दनाक घटना का रूप ले लिया। बिंदु बिगहा गांव में हुए हमले में आठ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धारदार हथियार से परिवार पर किया हमला जानकारी के अनुसार, बिंदु बिगहा गांव निवासी चितरंजन पासवान का दीपक पासवान के परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में धारदार हथियार से दीपक पासवान, उनकी पत्नी…
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला एतवारी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे डायन-बिसाही का आरोप कारण बना। पुलिस के अनुसार, सायको थाना क्षेत्र के किटाहातु गांव में 2 जुलाई 2026 की दोपहर 75 वर्षीय एतवारी देवी, पति स्वर्गीय थेता मुंडा उर्फ लाडुरु मुंडा की बांस और पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतका के पुत्र बिसरा मुंडा…
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। इस संस्थान के शुरू होने के बाद अब राज्य के मरीजों को आंखों की गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में कांके विधायक सुरेश बैठा, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, रिम्स के चिकित्सक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब झारखंड में ही मिलेगा आधुनिक नेत्र उपचार समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ.…
देवघर: देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। देवघर एम्स में पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना को जोड़ने की विभागीय प्रक्रिया तेज हो गई है। रक्षा मंत्रालय के रांची स्थित कार्यालय से मिले पत्र पर संज्ञान लेते हुए गोड्डा सांसद एवं देवघर एम्स की गवर्निंग बॉडी के पदेन सदस्य डॉ. निशिकांत दुबे ने एम्स प्रबंधन को इस सुविधा को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। सांसद के हस्तक्षेप के बाद एम्स प्रशासन ने आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रक्षा मंत्रालय…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बरियातू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। घटना थाना परिसर के समीप होने से इलाके में दहशत का माहौल है। सब्जी खरीदकर लौट रही महिला को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, अर्पण विला, विद्यापति मार्ग स्थित तेतर टोली गेट के पास एक महिला सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने दो अपराधी अपाचे बाइक पर पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो…