Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले करीब 40 वर्षों से लगने वाला प्रसिद्ध साप्ताहिक सब्जी बाजार शनिवार से बंद कर दिया गया। रांची नगर निगम ने बढ़ती भीड़, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। निगम के आदेश के बाद शनिवार को किसी भी सब्जी विक्रेता को बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई। इस फैसले से सैकड़ों छोटे व्यापारियों और किसानों में नाराजगी है। हर बुधवार और शनिवार को लगने वाला यह बाजार ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों और सब्जी विक्रेताओं की आय का प्रमुख माध्यम माना जाता रहा है। निगम…
रांची: रांची रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने अलग-अलग अभियानों के तहत तीन महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम दिया। इन कार्रवाइयों में रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली एक महिला की जान बचाई गई, हटिया स्टेशन पर अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई और लोहरदगा में आत्महत्या का प्रयास करने वाली एक नाबालिग को सुरक्षित बचाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। चलती ट्रेन में फिसली महिला की बचाई जान रांची रेलवे स्टेशन पर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान…
रांची/गुमला: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने शनिवार को गुमला जिले के डुमरी प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय जनजातीय संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और उनके संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शिक्षा, कल्याणकारी योजनाओं, भूमि, सामाजिक अधिकारों तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे आयोग के समक्ष रखे। डॉ. आशा लकड़ा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को…
रांची: राजधानी रांची के लोवाडीह स्थित एमके कॉम्प्लेक्स में संचालित मां अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम ने पाया कि केंद्र पर कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था। मरीजों का अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जांचें एक टेक्नीशियन द्वारा की जा रही थीं। इसके अलावा केंद्र में किसी भी चिकित्सक का पंजीकरण या अधिकृत विवरण भी उपलब्ध नहीं मिला।…
रामगढ़: जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और मामलों के त्वरित खुलासे के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 36 सदस्यीय क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन विंग का गठन किया गया है। इसके साथ ही अपराधियों की डिजिटल निगरानी के लिए एक विशेष पोर्टल भी विकसित किया गया है। डिजिटल पोर्टल से होगी अपराधियों की निगरानी पुलिस द्वारा तैयार किए गए डिजिटल क्रिमिनल मॉनिटरिंग पोर्टल पर आरोप-पत्रित अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड, वर्तमान स्थिति, सत्यापन विवरण और अपराध करने की कार्यप्रणाली…
चेन्नई: द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन शनिवार सुबह अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और पुत्र उदयनिधि स्टालिन के साथ लंदन के लिए रवाना हुए। वह ब्रिटेन में अपने पोते इनबानिधि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। स्टालिन ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एमिरेट्स एयरलाइंस की उड़ान के जरिए लंदन के लिए प्रस्थान किया। उन्हें विदा करने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता हवाई अड्डे पहुंचे। कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद स्टालिन को विदा करने के दौरान पूर्व मंत्री टी. एम. अनबरसन, पी. के. शेखर बाबू और मा. सुब्रमण्यम सहित…
नई दिल्ली: भारतीय राजनीति में सत्ता के साथ अक्सर सरकारी तामझाम, सुरक्षा व्यवस्था और बड़े काफिलों की चर्चा होती है। हालांकि देश के राजनीतिक इतिहास में कुछ ऐसे नेता भी रहे हैं, जिन्होंने अपने सादगीपूर्ण जीवन से अलग पहचान बनाई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का नाम भी ऐसे ही नेताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री बनने के लिए रिक्शे से राजभवन पहुंचने और पद छोड़ने के बाद भी उसी सादगी के साथ घर लौटने की उनकी कहानी आज भी चर्चा में रहती है। एक साधारण मुलाकात ने बदल दी राजनीतिक किस्मत वर्ष 1977 में आपातकाल समाप्त होने…
रांची: राजधानी रांची के राज अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत और परिजनों द्वारा लापरवाही के लगाए गए आरोपों के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रांची के उपायुक्त को मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने जांच पूरी होने के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा है। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को दिए जांच के निर्देश मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रांची के उपायुक्त…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति के विरोध में आयोजित स्वतःस्फूर्त जमशेदपुर बंद की सफलता पर शहरवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बंद को सफल बनाने के लिए आम जनता, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों को बधाई दी। जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि बंद के दौरान सड़कों पर उतरकर लोगों का हौसला बढ़ाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, विशेषकर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस जनसमर्थन से मिले संदेश को समझें और…
देवघर: झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर शनिवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब छह बजे शुरू हुई और समाचार लिखे जाने तक जारी रही। आयकर विभाग की टीम बलथर गांव स्थित उनके पैतृक आवास के साथ-साथ देवघर शहर के बैजनाथपुर मोहल्ले स्थित आवास पर भी दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है। बिहार से जुड़े मामले में जांच की चर्चा सूत्रों के अनुसार, बलथर स्थित आवास पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने मुखिया सुनीता देवी से कई घंटे तक पूछताछ की। बताया जा…