Author: Lok Chetna

गढ़वा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को सफल, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं बीएलए-1 ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रत्येक चरण की जानकारी साझा करना तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाना था। मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़: एसडीओ बैठक को…

Read More

रांची: राजधानी रांची में कैब ड्राइवरों की हड़ताल के बीच अब रैपिडो बाइक राइडर्स भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। शुक्रवार को सैकड़ों राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किराया बढ़ाने और कमीशन कम करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे राइडर्स का कहना है कि पिछले दो वर्षों से उन्हें मिलने वाले किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, पेट्रोल की कीमत, बाइक की सर्विसिंग और अन्य दैनिक खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा किराया उनकी लागत की तुलना में काफी कम है, जिससे आजीविका चलाना मुश्किल…

Read More

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को आदित्यपुर में भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास समेत 40 से अधिक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। टोल ब्रिज के पास प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही भाजपा और विभिन्न हिंदू संगठनों के…

Read More

रांची: पांचपरगना की प्रसिद्ध लोक नर्तकी बुटन देवी से शुक्रवार को उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा और देव कुमार मुंडा ने बरियातू स्थित हेल्थ प्वाइंट अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इलाज के बाद शुक्रवार को बुटन देवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके स्वस्थ होकर घर लौटने पर उलगुलान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़ा है उलगुलान मोर्चा इस अवसर पर उलगुलान मोर्चा के…

Read More

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था वापस लौटा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा से जुड़े सभी संसाधनों को हटाने का निर्णय लिया है और पिछले पांच दिनों से बिना सुरक्षा के ही अपने कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में भी वह बिना सुरक्षा कर्मियों के पहुंचे। हालांकि, वित्त मंत्री फिलहाल मंत्री पद के लिए उपलब्ध कराई गई सरकारी वाहन का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के पत्र के बाद लिया निर्णय जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कांके राम मंदिर से जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक, रातू रोड चौक, हरमू बाइपास होते हुए प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा तक के पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त, जाम मुक्त, सुरक्षित, स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। मॉडल शहरी कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा मार्ग बैठक में स्पष्ट किया गया कि अभियान का उद्देश्य केवल अवैध अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि सड़क, फुटपाथ, पार्किंग, ऑटो स्टैंड, वेंडिंग जोन…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने एयरपोर्ट की आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए आवश्यक संसाधनों का आकलन करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। अब मंत्रालय स्तर पर रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है। झारखंड…

Read More

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में अब इस मामले का हवाला कनेक्शन भी सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, मुख्य आरोपी अतुल वत्स को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर हवाला के माध्यम से तीन लाख रुपये भेजे गए थे। पुलिस का दावा है कि इस राशि को पटना में उपलब्ध कराने में फरार आरोपी सोनू शर्मा की अहम भूमिका थी। हालांकि, सोनू शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन जांच में उसकी संलिप्तता…

Read More

रांची: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के औद्योगिक, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए झारखंड विजन 2050 का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के नीति निर्धारक, निवेशक, उद्योगपति और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य झारखंड में निवेश को बढ़ावा देना, नई औद्योगिक संभावनाओं को विकसित करना और रोजगार के नए…

Read More

हजारीबाग: स्थानीय टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित प्रभात खबर सम्मान समारोह में जिले के 936 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए। सम्मान प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं ने इसे अपने जीवन का प्रेरणादायी क्षण बताया। कार्यक्रम के दौरान अर्ष कन्या गुरुकुल और तरंग ग्रुप के स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। एसपी अमन…

Read More