Author: Lok Chetna

नई दिल्ली/तेहरान: अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान में अंतिम संस्कार और शोक कार्यक्रमों की तैयारियां जारी हैं। इसी बीच आयतुल्ला हकीम इलाही ने कहा है कि मोजतबा खामेनेई के अपने पिता के अंतिम संस्कार में सार्वजनिक रूप से शामिल होने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने इसका कारण मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को बताया। इंडिया टुडे से बातचीत में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तेहरान रवाना होने से पहले आयतुल्ला हकीम इलाही ने कहा कि मौजूदा हालात में सुरक्षा एजेंसियां मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं दे सकतीं। इसलिए उनके सार्वजनिक रूप…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रिम्स रांची के साथ-साथ पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। रिम्स में एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक में रिम्स में एमबीबीएस (स्नातक) की सीटों को 176 से बढ़ाकर 250, स्नातकोत्तर (पीजी) की…

Read More

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से गुरुवार को उनके रांची स्थित आवास पर आदिवासी छात्र संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित और सामाजिक मुद्दों को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। संजय सेठ ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और सामाजिक मुद्दों पर सहयोग तथा समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिया। वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने भी विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव और विचार साझा किए। बैठक…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, विकासात्मक और नीतिगत विषयों पर चर्चा के बाद कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार के अनुसार, कैबिनेट में लिए गए फैसलों का उद्देश्य राज्य में विकास कार्यों को गति देना और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। वीबी जीरामजी योजना लागू करने को मंजूरी कैबिनेट बैठक में झारखंड राज्य में वीबी जीरामजी योजना लागू करने की स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार का मानना है कि इस योजना से संबंधित क्षेत्रों में…

Read More

दुमका: झारखंड के दुमका और गोड्डा व्यवहार न्यायालय पर 3 जुलाई को संभावित हमले की आशंका जताने वाले एक धमकी भरे पत्र के बाद पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए इस पत्र के मिलने के बाद दोनों न्यायालय परिसरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दुमका पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराया है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट पहुंचे एसपी धमकी भरे पत्र की जानकारी मिलते ही दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार स्वयं व्यवहार न्यायालय…

Read More

रांची: झारखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं और उनकी जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के कांके रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर स्वयं एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा किया। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना फॉर्म भरकर निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए फॉर्म भरने की अपील फॉर्म जमा…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग स्थित ओपन जेल में उपलब्ध सुविधाओं, प्रबंधन और मॉनिटरिंग व्यवस्था को लेकर दायर स्वत: संज्ञान (सुओ मोटू) जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को अब तक की गई कार्रवाई पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सौनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार को 20 जुलाई तक हर हाल में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। सरकार से मांगी विस्तृत जानकारी हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपनी रिपोर्ट में ओपन जेलों के संचालन, वहां उपलब्ध कराई जा…

Read More

रांची: राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बदमाशों ने उमेश अग्रवाल के फ्लैट को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम पीड़ित उमेश अग्रवाल के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने फ्लैट में प्रवेश कर करीब 20 मिनट के भीतर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया और…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज (2 जुलाई) आयोजित होगी। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। खास तौर पर औद्योगिक नीति और टेक्सटाइल नीति को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक गुरुवार, 2 जुलाई को शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने प्रस्ताव तैयार रखने के निर्देश…

Read More

रांची: झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप ने आदिवासी युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आइडिया ट्राइब-2026’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘जड़ों से नवाचार, भविष्य का निर्माण’ रखी गई है। इस पहल का उद्देश्य झारखंड में आदिवासी छात्रों के लिए मजबूत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना तथा वर्ष 2030 तक राज्य से 100 से अधिक आदिवासी स्टार्टअप संस्थापक तैयार करना है। चयनित टीमों को मिलेगा 20 से 25 लाख रुपये तक का सीड फंड कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी अपने नवाचार आधारित व्यावसायिक विचार प्रस्तुत…

Read More