Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक बनेगा मॉडल शहरी कॉरिडोर, अतिक्रमण हटेगा, फुटपाथ और हरित विकास पर जोर

    July 3, 2026

    रांची से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, एएआई ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    July 3, 2026

    JSSC उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में हवाला कनेक्शन का खुलासा, मुख्य आरोपी अतुल वत्स को भेजे गए थे 3 लाख रुपये

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक बनेगा मॉडल शहरी कॉरिडोर, अतिक्रमण हटेगा, फुटपाथ और हरित विकास पर जोर
    • रांची से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, एएआई ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
    • JSSC उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में हवाला कनेक्शन का खुलासा, मुख्य आरोपी अतुल वत्स को भेजे गए थे 3 लाख रुपये
    • दिल्ली में 8-9 जुलाई को नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में निवेश, एआई और पर्यटन पर बनेगा रोडमैप
    • प्रभात खबर सम्मान समारोह: हजारीबाग में 936 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, एसपी अमन कुमार ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी
    • मोजतबा खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना कम, सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक कार्यक्रम से रह सकते हैं दूर: आयतुल्ला हकीम इलाही
    • RIMS Ranchi में MBBS की 250 सीटों का प्रस्ताव, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी बढ़ेंगी; पलामू-दुमका मेडिकल कॉलेजों का होगा विस्तार
    • केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से आदिवासी छात्र संघ समेत कई सामाजिक संगठनों ने की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » दिल्ली में 8-9 जुलाई को नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में निवेश, एआई और पर्यटन पर बनेगा रोडमैप
    Business

    दिल्ली में 8-9 जुलाई को नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में निवेश, एआई और पर्यटन पर बनेगा रोडमैप

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 3, 2026No Comments128 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के औद्योगिक, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए झारखंड विजन 2050 का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

    इस कार्यक्रम में देश-विदेश के नीति निर्धारक, निवेशक, उद्योगपति और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य झारखंड में निवेश को बढ़ावा देना, नई औद्योगिक संभावनाओं को विकसित करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। इस आयोजन के प्रस्ताव को गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में भी मंजूरी दी गई।

    कई नई नीतियों के प्रारूप होंगे जारी

    कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत और अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों के प्रारूप जारी किए जाएंगे। इनमें झारखंड कृत्रिम बुद्धिमत्ता नीति, झारखंड निवेश प्रोत्साहन नीति, झारखंड पर्यटन नीति, टेक्सटाइल नीति, जियाडा विनियमन, सार्वजनिक-निजी भागीदारी नीति सहित अन्य नीतियों के कॉन्सेप्ट पेपर शामिल होंगे।

    सरकार का मानना है कि बदलते वैश्विक परिवेश में यह पहल राज्य को सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल गवर्नेंस, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    मुख्यमंत्री को दिया गया औपचारिक आमंत्रण

    गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी भी उपस्थित रहे।

    अधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन विश्व आर्थिक मंच के दावोस सम्मेलन में झारखंड की भागीदारी के बाद राज्य में वैश्विक निवेश को गति देने और “एक्सप्लोर इनफिनिट अपॉर्च्युनिटीज” की अवधारणा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    पहले दिन आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर होगा मंथन

    कार्यक्रम के पहले दिन डिजिटल गवर्नेंस और सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना पर विशेष सत्र आयोजित होगा। इसमें राज्य में आईटी पार्क, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल सेवाओं और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

    इसके बाद सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद होगा। दिन के अंतिम सत्र में झारखंड की कृत्रिम बुद्धिमत्ता नीति के प्रारूप पर चर्चा होगी। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और विभिन्न कंपनियों के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

    दूसरे दिन निवेश और पर्यटन पर रहेगा फोकस

    कार्यक्रम के दूसरे दिन निवेश, समावेशी विकास और पर्यटन क्षेत्र पर विशेष चर्चा होगी। निवेशकों के समक्ष झारखंड की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

    इसके अलावा औद्योगिक प्रोत्साहन और निवेश पर हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार की नई नीतियों के प्रारूप और नए डिजिटल पोर्टलों का आधिकारिक शुभारंभ भी किया जाएगा।

    कार्यक्रम का समापन झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा।

    Digital Governance Hemant Soren Industrial Development Investment Summit IT Policy Jharkhand Jharkhand AI Policy Jharkhand government Jharkhand Investment Jharkhand Tourism Policy Jharkhand Vision 2050 National Stakeholders Consultation Ranchi News Tourism News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक बनेगा मॉडल शहरी कॉरिडोर, अतिक्रमण हटेगा, फुटपाथ और हरित विकास पर जोर

    July 3, 2026

    रांची से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, एएआई ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    July 3, 2026

    JSSC उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में हवाला कनेक्शन का खुलासा, मुख्य आरोपी अतुल वत्स को भेजे गए थे 3 लाख रुपये

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक बनेगा मॉडल शहरी कॉरिडोर, अतिक्रमण हटेगा, फुटपाथ और हरित विकास पर जोर

    By Lok ChetnaJuly 3, 20260

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कांके राम मंदिर से जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक, रातू…

    रांची से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, एएआई ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    July 3, 2026

    JSSC उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में हवाला कनेक्शन का खुलासा, मुख्य आरोपी अतुल वत्स को भेजे गए थे 3 लाख रुपये

    July 3, 2026

    दिल्ली में 8-9 जुलाई को नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में निवेश, एआई और पर्यटन पर बनेगा रोडमैप

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक बनेगा मॉडल शहरी कॉरिडोर, अतिक्रमण हटेगा, फुटपाथ और हरित विकास पर जोर

    July 3, 2026

    रांची से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, एएआई ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    July 3, 2026

    JSSC उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में हवाला कनेक्शन का खुलासा, मुख्य आरोपी अतुल वत्स को भेजे गए थे 3 लाख रुपये

    July 3, 2026

    दिल्ली में 8-9 जुलाई को नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में निवेश, एआई और पर्यटन पर बनेगा रोडमैप

    July 3, 2026
    Bihar

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.