Author: Lok Chetna

रांची: डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की मेजबानी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि डूरंड कप जैसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी रांची के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को…

Read More

रांची: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप झारखंड में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए 50 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण में 30 घंटे का ऑनलाइन और 20 घंटे का ऑफलाइन प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। 15 प्रतिशत शिक्षकों ने प्रशिक्षण शुरू नहीं किया झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से जिलों को भेजे गए पत्र के अनुसार, राज्य के 15 प्रतिशत शिक्षकों ने अब तक ऑनलाइन प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की…

Read More

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। हालांकि इसका व्यापक असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है, जबकि झारखंड में सीमित प्रभाव रहने का अनुमान है। इसके बावजूद राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 5 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना…

Read More

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त विभाग में विभिन्न योजनाओं की फाइलें लंबित रहने के मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में उन्होंने वित्त सचिव को पत्र लिखकर सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई शनिवार को प्रकाशित एक समाचार के बाद की गई है, जिसमें वित्त विभाग में विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी फाइलें लंबित रहने और इस पर मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन मंत्रियों द्वारा आपत्ति जताए जाने का उल्लेख किया गया था। सात दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट वित्त मंत्री ने अपने पत्र में…

Read More

रांची: रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को जल्द ही सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध होने लगेंगी। ट्रॉमा सेंटर परिसर में अमृत फार्मेसी खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि औषधि लाइसेंस जारी नहीं होने के कारण फिलहाल इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। रिम्स प्रबंधन ने अमृत फार्मेसी के संचालक को लाइसेंस की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके। बाहर से दवा खरीदने की परेशानी होगी खत्म वर्तमान में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कई मरीजों को ऐसी…

Read More

रांची: झारखंड सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और सूचना प्रौद्योगिकी निवेश के क्षेत्र में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड का डिजिटल रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान राज्य की आईटी, आईटीईएस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी भविष्य की विकास रणनीति उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों के समक्ष रखी जाएगी। एआई आधारित सुशासन पर रहेगा जोर राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड को ऐसे राज्य के रूप में स्थापित करना…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन करीब एक महीने के भीतर ही उन्होंने पद छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी में अपने अन्य सभी दायित्वों से भी इस्तीफा दे दिया, जिससे राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। पार्टी प्रमुख को भेजा इस्तीफा चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को संबोधित पत्र में प्रदेश अध्यक्ष पद के…

Read More

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पांच नियमित उड़ानों के अस्थायी रूप से बंद होने पर झारखंड चैंबर ने नाराजगी जताई है। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि राज्य में हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उड़ानों की संख्या कम करने के बजाय बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक हवाई सेवाएं मिल सकें। नई सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग चैंबर ने रांची से जयपुर, गोवा, सूरत, रायपुर, बागडोगरा-गुवाहाटी तथा वाराणसी-अमृतसर के लिए सीधी विमान सेवाएं शुरू करने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि इन शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिराम बाबू के पार्थिव शरीर को शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज अर्पित कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए…

Read More

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे ने तकनीकी कारणों से 13 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक 16 मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। रेलवे के अनुसार, इस अवधि में धनबाद, बांकुड़ा, खड़गपुर, झारग्राम, पुरुलिया, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और संबलपुर रेलखंड पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। इन मार्गों पर रहेगा असर तकनीकी…

Read More