Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8-9 जुलाई को राष्ट्रीय मंच पर पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप, एआई मिशन और आईटी पार्क पर रहेगा फोकस

    July 4, 2026

    तृणमूल कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 5 उड़ानें बंद होने पर झारखंड चैंबर नाराज, रांची से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की मांग

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8-9 जुलाई को राष्ट्रीय मंच पर पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप, एआई मिशन और आईटी पार्क पर रहेगा फोकस
    • तृणमूल कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा
    • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 5 उड़ानें बंद होने पर झारखंड चैंबर नाराज, रांची से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की मांग
    • पूर्व विधायक हरिराम बाबू को कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
    • 13 से 26 जुलाई तक दक्षिण पूर्व रेलवे की 16 मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, जारी हुई पूरी सूची
    • रांची के मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी बाजार पर निगम की रोक, 40 साल पुराना बाजार बंद होने से भड़के विक्रेता
    • रांची रेल मंडल में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, महिला की बचाई जान, अवैध शराब जब्त, नाबालिग को सुरक्षित बचाया
    • गुमला में जनजातीय संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं डॉ. आशा लकड़ा, अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8-9 जुलाई को राष्ट्रीय मंच पर पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप, एआई मिशन और आईटी पार्क पर रहेगा फोकस
    Lead News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8-9 जुलाई को राष्ट्रीय मंच पर पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप, एआई मिशन और आईटी पार्क पर रहेगा फोकस

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 4, 2026No Comments142 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और सूचना प्रौद्योगिकी निवेश के क्षेत्र में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड का डिजिटल रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान राज्य की आईटी, आईटीईएस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी भविष्य की विकास रणनीति उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों के समक्ष रखी जाएगी।

    एआई आधारित सुशासन पर रहेगा जोर

    राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड को ऐसे राज्य के रूप में स्थापित करना है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग केवल तकनीकी नवाचार तक सीमित न रहकर सुशासन, पारदर्शिता और नागरिकों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने के प्रभावी माध्यम के रूप में किया जाए।

    कार्यक्रम के पहले दिन देश-विदेश की करीब 100 अग्रणी प्रौद्योगिकी और आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग सत्रों में भाग लेंगे। इस परामर्श कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड सरकार डिजिटल नवाचार, आईटी निवेश और भविष्य की तकनीकों के क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा देना चाहती है।

    निवेशकों के सामने पेश होगा रांची आईटी पार्क

    राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम के दौरान पहली बार रांची आईटी पार्क को निवेश परियोजना के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। करीब 100.97 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाला यह आईटी पार्क राजधानी रांची के कोर कैपिटल क्षेत्र में स्थित होगा। इसकी स्थिति भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट होने से निवेशकों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

    सरकार राज्य में हर वर्ष उपलब्ध होने वाले 20 हजार से अधिक आईटी स्नातकों और झारखंड आईटी नीति-2023 के तहत उद्योगों को मिलने वाले आकर्षक प्रोत्साहनों की भी जानकारी निवेशकों को देगी। इनमें पूंजीगत निवेश पर 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति, स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत छूट और विद्युत शुल्क में पूर्ण छूट जैसे प्रावधान शामिल हैं।

    ड्राफ्ट एआई पॉलिसी-2026 पर होगा मंथन

    कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार प्रस्तावित ड्राफ्ट एआई पॉलिसी-2026 भी प्रमुख हितधारकों के समक्ष रखेगी। यह नीति वर्ष 2026 से 2031 तक की अवधि के लिए तैयार की जा रही है।

    प्रस्तावित नीति के तहत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य एआई मिशन के गठन, जाप-आईटी को नोडल एजेंसी बनाने तथा इंडिया एआई के साथ समन्वित झारखंड एआई क्लाउड विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान लागू कर प्रशासनिक दक्षता और सेवा वितरण को मजबूत करने की रूपरेखा भी तैयार की गई है।

    मुख्यमंत्री डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म की भी होगी प्रस्तुति

    राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म की अवधारणा भी प्रस्तुत की जाएगी। प्रस्तावित एआई आधारित यह प्लेटफॉर्म विभिन्न विभागों के आंकड़ों को एकीकृत कर योजनाओं की प्रभावी निगरानी, बेहतर निर्णय प्रक्रिया और नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद करेगा।

    इसके माध्यम से व्हाट्सएप और पंचायत भवनों में स्थापित डिजिटल कियोस्क के जरिए स्थानीय भाषाओं में सरकारी सेवाएं और फीडबैक प्रणाली उपलब्ध कराने की योजना है। साथ ही एक एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की अवधारणा भी प्रस्तुत की जाएगी, जिससे राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

    AI Mission Jharkhand AI Policy 2026 Artificial Intelligence Digital Economy Digital Governance Digital Jharkhand Hemant Soren IT Investment Jharkhand AI Policy Jharkhand government Jharkhand News National Stakeholders Consultation Ranchi IT Park Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    तृणमूल कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 5 उड़ानें बंद होने पर झारखंड चैंबर नाराज, रांची से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की मांग

    July 4, 2026

    पूर्व विधायक हरिराम बाबू को कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8-9 जुलाई को राष्ट्रीय मंच पर पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप, एआई मिशन और आईटी पार्क पर रहेगा फोकस

    By Lok ChetnaJuly 4, 2026142

    रांची: झारखंड सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और सूचना प्रौद्योगिकी निवेश के क्षेत्र में राज्य…

    तृणमूल कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 5 उड़ानें बंद होने पर झारखंड चैंबर नाराज, रांची से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की मांग

    July 4, 2026

    पूर्व विधायक हरिराम बाबू को कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8-9 जुलाई को राष्ट्रीय मंच पर पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप, एआई मिशन और आईटी पार्क पर रहेगा फोकस

    July 4, 2026

    तृणमूल कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 5 उड़ानें बंद होने पर झारखंड चैंबर नाराज, रांची से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की मांग

    July 4, 2026

    पूर्व विधायक हरिराम बाबू को कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    July 4, 2026
    Bihar

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.