Author: Lok Chetna

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सभी उपायुक्तों (डीसी) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने या अन्य जरूरी प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए प्रशासन मिशन मोड में कार्य करते हुए गणना फॉर्म भरने की सही जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। मतदाता गणना अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित समय-सीमा…

Read More

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, चतरा और लातेहार जिलों में कहीं-कहीं भारी…

Read More

रांची: भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण एक महिला होमगार्ड जवान के रोने की घटना को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य सरकार के दावों और चुनावी वादों की वास्तविकता को उजागर करती है। राफिया नाज़ ने कहा कि अस्पताल परिसर में महिला होमगार्ड ने मानदेय नहीं मिलने पर अपनी आर्थिक परेशानी और गंभीर बीमारी के बावजूद इलाज नहीं करा पाने की मजबूरी व्यक्त की। उनके अनुसार यह केवल एक महिला होमगार्ड की समस्या नहीं, बल्कि…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित दीपूगढ़ा के होटल स्वैग इन में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही कुछ युवक-युवतियां मौके से फरार हो गए, जबकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के बाद होटल को तत्काल बंद करा दिया गया। पुलिस होटल में मौजूद लोगों की पहचान, उनके आने के उद्देश्य और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। कोर्रा थाना…

Read More

रांची: राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड स्थित योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में ऐसे योग एवं स्वास्थ्य केंद्रों की शहर को बेहद आवश्यकता है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और समग्र जीवनशैली को बेहतर बनाने का प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपील…

Read More

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रांची महानगर जिला की ओर से तुपुदाना स्थित औरेलिया बैंक्वेट हॉल में आयोजित सदस्यता ग्रहण एवं मिलन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हटिया-तुपुदाना क्षेत्र के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे और उनकी पत्नी श्वेता दुबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे। उन्होंने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…

Read More

धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को धनबाद महानगर इकाई की ओर से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के जीजेएलटी सभागार में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी, गैर-सरकारी, अर्ध-सरकारी संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 223 युवाओं ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद आईआईटी (आईएसएम) के प्रोफेसर धीरज कुमार ने संगोष्ठी की भूमिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ‘पंच परिवर्तन’ और राष्ट्र निर्माण…

Read More

रांची: राजधानी रांची को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में रांची नगर निगम (आरएमसी) ने दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। एक ओर निगम के स्वामित्व वाले सामुदायिक भवनों के कायाकल्प और अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गई है, वहीं दूसरी ओर मोरहाबादी मैदान से हटाए गए वेंडर्स के पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सामुदायिक भवनों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर जोर नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इंजीनियरिंग और हॉर्टिकल्चर शाखा के अधिकारियों के साथ सामुदायिक भवनों के रखरखाव, सौंदर्यीकरण और बेहतर प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की…

Read More

रांची: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की अखिल भारतीय कार्यसमिति की बैठक 26 से 28 जुलाई तक रांची के नामकुम स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। तीन दिवसीय इस बैठक में देशभर से संगठन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं, उनके समाधान और समसामयिक श्रम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। श्रम संहिताओं पर संगठन ने रखा अपना पक्ष बैठक की जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू चार श्रम संहिताओं में से मजदूरी संहिता-2019…

Read More

कोडरमा: केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को कोडरमा जिले के चाराडीह स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वह अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में की विशेष पूजा केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और राधा-कृष्ण की आराधना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। सरोवर में मछलियों को खिलाया दाना पूजा-अर्चना के बाद अन्नपूर्णा देवी…

Read More