Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में बनेगी 284 करोड़ की झारखंड मेडिको सिटी, अपोलो-फोर्टिस समेत बड़े अस्पतालों को मिला आमंत्रण
- RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान
- झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील
- आदिवासी महोत्सव 2026: मोरहाबादी मैदान पहुंचीं एसीएस वंदना दादेल, तैयारियों का लिया जायजा
- झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, 25 अगस्त तक कार्रवाई के निर्देश
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपी हिरासत में
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड सरकार राज्य में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके तहत राज्य के सभी जिला सदर अस्पतालों में अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल विकसित किए जाएंगे, जहां गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को एक ही परिसर में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक जिले में विकसित होगा 100 बेड का विशेष केंद्र सरकार की योजना के अनुसार प्रत्येक जिला सदर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव, महिलाओं…
रांची : रांची के डोरंडा कॉलेज से एयरपोर्ट जाने वाली व्यस्त सड़क पर गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। सड़क के बीचों-बीच बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम पैदा कर रहा है। जानकारी के अनुसार, अब तक दो वाहन इस गड्ढे में गिर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने खुद संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि स्थानीय लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं इंतजाम करना पड़ा। लोगों ने गड्ढे के पास एक डंडा गाड़कर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया, ताकि आने-जाने…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में वर्ष 2019 में बड़े दावों के साथ शुरू की गई पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम (पीसीएसएस) योजना आखिरकार बंद हो गई है। ऑपरेटर कंपनी चार्टर्ड स्पीड के साथ हुए करार की अवधि अप्रैल 2025 में समाप्त होने के बाद कंपनी ने करीब एक वर्ष तक सेवा जारी रखी, लेकिन राज्य सरकार से आगे संचालन की अनुमति नहीं मिलने पर सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई। इसके साथ ही राजधानी में साइकिल शेयरिंग सिस्टम का संचालन ठप हो गया है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई यह महत्वाकांक्षी योजना अब बंद…
रांची: झारखंड में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर फिलहाल बिहार और मणिपुर क्षेत्र में अधिक रहने के कारण राजधानी रांची में भारी बारिश के लिए लोगों को अभी दो से तीन दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को राज्य के नौ जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी…
रांची: झारखंड में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने की राह में बड़ी चुनौती सामने आई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के 15 जिलों को ‘स्कूल ड्रॉपआउट हॉटस्पॉट’ के रूप में चिन्हित किया है, जहां स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या राज्य के औसत से अधिक पाई गई है। इस सूची में पाकुड़ सबसे ऊपर है, जबकि दुमका और पलामू दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पाकुड़ में सबसे अधिक ड्रॉपआउट वाले स्कूल विभाग के अनुसार, पाकुड़ जिले के छह प्रखंडों के 606 स्कूलों में ड्रॉपआउट की स्थिति दर्ज की गई है। इसके बाद दुमका के चार…
लातेहार: जिले के महुआडांड़ प्रखंड में शिवनगर-रेगाई होते हुए लोध फॉल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लाखों रुपये की लागत से निर्मित पुल महज एक वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया है। पुल के टूटने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण पुल इतनी जल्दी खराब हो गया। जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर लोग क्षतिग्रस्त पुल के कारण अब यह मार्ग लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है। प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे,…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मन्नान मलिक के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया। हेमंत सोरेन ने कहा कि मन्नान मलिक के निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक…
महुआ मोइत्रा ने गिरफ्तारी की आशंका जताकर खटखटाया कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा, 15 जुलाई को होगी सुनवाई
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वरिष्ठ सांसद महुआ मोइत्रा ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। उनकी याचिका पर अदालत 15 जुलाई को सुनवाई करेगी। सांसद ने अदालत से अनुरोध किया है कि मामले की जांच के दौरान पुलिस किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई, विशेषकर गिरफ्तारी, पर अंतरिम रोक लगाए। वर्चुअल पूछताछ की अनुमति देने की मांग महुआ मोइत्रा ने अपनी याचिका में यह भी आग्रह किया है कि उन्हें पुलिस स्टेशन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूछताछ में शामिल होने की अनुमति दी जाए। मामले…
नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और सैनिक स्कूलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका की सराहना बैठक के दौरान उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत संचालित कैडेट एक्सचेंज कार्यक्रम को राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करने वाला प्रभावी…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो क्षेत्र में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ के फिर से सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों से यह गठजोड़ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक खबरें फैलाकर अपनी मौजूदगी का संदेश दे रहा था, लेकिन अब इसकी गतिविधियां खुलकर सामने आने लगी हैं। सरयू राय ने जारी बयान में कहा कि वह वर्ष 2005 से इस पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली पर नजर रखे हुए हैं। उनके अनुसार, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी मंत्री और विधायक के…