Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में बनेगी 284 करोड़ की झारखंड मेडिको सिटी, अपोलो-फोर्टिस समेत बड़े अस्पतालों को मिला आमंत्रण
- RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान
- झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील
- आदिवासी महोत्सव 2026: मोरहाबादी मैदान पहुंचीं एसीएस वंदना दादेल, तैयारियों का लिया जायजा
- झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, 25 अगस्त तक कार्रवाई के निर्देश
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपी हिरासत में
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड की गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। करीब चार महीने से बंद टेक होम राशन (टीएचआर) योजना के तहत अगले माह से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार का वितरण फिर शुरू किया जाएगा। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष भेजा जाएगा। एजेंसी का चयन नहीं होने के कारण अप्रैल 2026 से राज्यभर में टेक होम राशन का वितरण बंद था। इससे योजना से जुड़े करीब 14 लाख लाभुक, जिनमें…
हनोई : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के पार्थिव शरीर सोमवार को भारत लाए जाएंगे। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। दूतावास के अनुसार, शवों को वियतनाम एयरलाइंस की उड़ान वीएन-979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई भेजा जाएगा। यह विमान स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे रवाना होगा और भारतीय समयानुसार रात 9:35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। राज्य सरकारों को भेजी गई सूचना भारतीय दूतावास ने बताया कि संबंधित राज्य सरकारों को इस संबंध में सूचित…
गढ़वा: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही और अवैध वसूली की शिकायत पर गढ़वा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-406 की बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कुसुम देवी को मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्य से हटा दिया गया है। वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाए गए कुसुम देवी धुरकी प्रखंड के झलका आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त…
रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हाई स्कूल, अमन नगर में जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार से शीघ्र पीसीसी सड़क एवं पक्की नाली निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश में कीचड़ और जलजमाव से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है। सबसे…
रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार विभिन्न विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सभी विभागों से मांगा गया रिक्त पदों का ब्योरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी मांगी…
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्य और रखरखाव के कारण 14 से 19 जुलाई के बीच कई मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ-साथ कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है। इन दिनों रद्द रहेंगी ये ट्रेनें इन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें रेलवे प्रशासन…
रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां योजना के लाभुकों को राशि भुगतान की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार अब हर महीने ‘मंईयां सम्मान दिवस’ मनाने की तैयारी कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस नई व्यवस्था की शुरुआत अक्टूबर 2026 से की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत राज्यभर के करीब 51 लाख लाभुकों के बैंक खातों में योजना की राशि एक ही दिन सीधे ट्रांसफर की जाएगी। अब तक यह भुगतान जिला स्तर से किया जाता था, लेकिन सरकार इसे बदलकर राज्य स्तर से सीधे लाभुकों के खातों में राशि भेजने की…
रांची: राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारों बाजार टांड में रविवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक ज्वेलरी कारोबारी की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दुकान का ताला खोलते ही बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, नारों बाजार स्थित राधे कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक अमित कुमार सोनी रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। वह दुकान के…
चतरा: चतरा पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले अशफाक आलम और सद्दाब अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन और लेवी के लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार नैथानी ने बताया कि मामला हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह…
लातेहार: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत महुआडांड़ अनुमंडल में मतदाताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है। अनुमंडल प्रशासन की पहल से मतदाताओं को अब घर बैठे ही अपने मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को सुधारने की सुविधा मिल रही है। घर-घर पहुंच रहे हैं बीएलओ प्रशासन की ओर से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराकर उन्हें भरवा रहे हैं। इसके चलते लोगों को अब ब्लॉक कार्यालय या अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता…