Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में बनेगी 284 करोड़ की झारखंड मेडिको सिटी, अपोलो-फोर्टिस समेत बड़े अस्पतालों को मिला आमंत्रण
- RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान
- झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील
- आदिवासी महोत्सव 2026: मोरहाबादी मैदान पहुंचीं एसीएस वंदना दादेल, तैयारियों का लिया जायजा
- झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, 25 अगस्त तक कार्रवाई के निर्देश
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपी हिरासत में
Author: Lok Chetna
दुमका: दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलूडीह गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि एक पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बेटी की हत्या का आरोप पुलिस के अनुसार, बेलूडीह गांव निवासी हडुआ मंडल पर अपनी 15 वर्षीय बेटी पुड़की कुमारी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। इसके बाद शव को एक कुएं में फेंक दिया गया।…
नई दिल्ली: निजी विमानन कंपनियों द्वारा वसूले जा रहे हवाई किराये और अतिरिक्त शुल्क में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। याचिका में एयरलाइंस के किराये और अतिरिक्त शुल्क में होने वाले अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए नियामक दिशानिर्देश बनाने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ करेगी सुनवाई मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ करेगी। यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन की ओर से दायर की गई है। पारदर्शी व्यवस्था बनाने की मांग याचिका में कहा गया है कि निजी…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रहे मलेरिया के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्यकर्मी भी आने लगे हैं। एमजीएम अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में कार्यरत एक नर्स मलेरिया से संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें गुरुवार से अस्पताल के पांचवें तल स्थित आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। संक्रमित नर्स की हालत में सुधार जानकारी के अनुसार, संक्रमित नर्स मानगो नगर निगम क्षेत्र की डिमना हिल व्यू कॉलोनी की रहने वाली हैं। चिकित्सकों ने बताया कि शनिवार को उनकी स्वास्थ्य स्थिति में पहले की तुलना में सुधार हुआ है…
रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया है। सुरक्षा व्यवस्था लौटाए जाने की चर्चाओं के बीच उन्होंने कहा है कि वह वर्ष 2029 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे राजनीतिक जीवन के बाद अब सार्वजनिक जीवन में एक पड़ाव आना चाहिए। 2029 का चुनाव नहीं लड़ने की जताई इच्छा रांची स्थित अपने निजी आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वह 25 वर्ष की उम्र में विधायक बने थे और तब से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय…
रांची: झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (जेएसडीएमएस) से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को सूची से हटाकर उन्हें करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया और बाद में दोबारा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को भुगतान का आरोप अजय साह ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि अगस्त 2024 में तत्कालीन मिशन निदेशक ने छह कंपनियों को कथित रूप से फर्जी बैंक गारंटी देने का दोषी मानते हुए ब्लैकलिस्ट किया…
रांची: राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक परिवार का आशियाना उजड़ने की मार एक मेधावी छात्रा के भविष्य पर भी पड़ती दिख रही है। उर्सुलाइन स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा लक्ष्मी मुंडा शनिवार सुबह रोज की तरह पढ़ाई के लिए स्कूल गई थी, लेकिन जब वह दोपहर में घर लौटी तो उसका घर और परिवार की आजीविका का सहारा बनी दुकान मलबे में तब्दील हो चुकी थी। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान घर और दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। लौटने पर लक्ष्मी ने वहां सिर्फ टूटी दीवारें, बिखरा सामान और मलबा देखा, जहां सुबह…
रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित संग्रामपुर गांव में शनिवार देर रात शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी रविवार सुबह मंदिर का दरवाजा खुलने के बाद हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया। सुबह पूजा के दौरान सामने आई घटना स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे और मंदिर का दरवाजा खोला गया, तब शिवलिंग खंडित अवस्था में मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में…
रांची: राजधानी के अशोक नगर स्थित बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर में 8 जुलाई की रात हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले ऑटो से शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते रहे और बाद में एक लग्जरी कार से फरार हो गए। ऑटो से होटल पहुंचे, फिर जगुआर कार से हुए फरार पुलिस जांच के अनुसार चोरी के बाद आरोपी अशोक नगर से ऑटो के जरिए हवाई नगर की ओर गए। इसके बाद वे वापस बिरसा चौक पहुंचे, जहां एक…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बेशकीमती रत्न पन्ना (एमराल्ड) की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार शाम पीडब्ल्यूडी चौक के पास घेराबंदी कर करीब एक किलोग्राम पन्ना के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद पन्ना की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाकाटी गांव के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। थाना प्रभारी शंकर…
रांची: बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर विमानों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विमानन सुरक्षा मानकों के तहत एयरपोर्ट के आसपास स्थित अधिक ऊंचाई वाले भवनों पर विमानन अवरोधक (एयरक्राफ्ट वॉर्निंग) लाल चेतावनी लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 40 भवनों पर लगाई जा रही हैं चेतावनी लाइट एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन ने ऐसे भवनों की पहचान की है, जिनकी ऊंचाई विमानन सुरक्षा मानकों से अधिक है। फिलहाल 40 भवनों पर लाल चेतावनी लाइट लगाने का कार्य शुरू…