Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऑटो चलाने से इनकार करने पर चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, रिम्स में भर्ती

    July 17, 2026

    महुआडांड़ के पकरी पाठ गांव में 6 महीने से बंद पड़ी जरेडा सोलर लाइट योजना, 50 से अधिक घर अंधेरे में

    July 17, 2026

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 : 19 जुलाई को होगी परीक्षा, 3.22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 813 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑटो चलाने से इनकार करने पर चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, रिम्स में भर्ती
    • महुआडांड़ के पकरी पाठ गांव में 6 महीने से बंद पड़ी जरेडा सोलर लाइट योजना, 50 से अधिक घर अंधेरे में
    • JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 : 19 जुलाई को होगी परीक्षा, 3.22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 813 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    • 1.5 लाख श्रद्धालुओं ने खींचा 335वीं जगन्नाथ रथयात्रा का रथ, सीएम हेमंत ने किया तोरण द्वार निर्माण का ऐलान
    • झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, लातेहार में आकाशीय बिजली से दो युवकों की मौत
    • रांची-भागलपुर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल
    • जगन्नाथपुर रथयात्रा में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंदिर के लिए भव्य तोरणद्वार बनाने की घोषणा
    • भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन की धूम, बांस से बनी स्टील बोतल और मग ने जीता देश-विदेश के खरीदारों का दिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, लातेहार में आकाशीय बिजली से दो युवकों की मौत
    Lead News

    झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, लातेहार में आकाशीय बिजली से दो युवकों की मौत

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 17, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र का असर झारखंड में लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में गुरुवार को बारिश और वज्रपात की घटनाएं दर्ज की गईं। सबसे अधिक सिमडेगा में 42 मिमी बारिश हुई। वहीं मेदिनीनगर में 21 मिमी, जमशेदपुर में 8.3 मिमी, रामगढ़ में 6 मिमी और लोहरदगा में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    इधर, लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के नवोदय रोड स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप आकाशीय बिजली गिरने से धर्मपुर निवासी पीयूष कुमार और चंदनडीह निवासी पवन साहू की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

    17 और 18 जुलाई के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

    वहीं 18 जुलाई को रांची, लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और लोहरदगा में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग ने बताया है कि 20 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी।

    रांची समेत कई शहरों के तापमान में बदलाव

    गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    सामान्य से 41 प्रतिशत कम हुई बारिश

    मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 16 जुलाई 2026 तक झारखंड में सामान्य वर्षापात 348.9 मिमी होना चाहिए था, जबकि अब तक केवल 207.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी राज्य में अब तक 41 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

    Heavy Rain Jharkhand News Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather update Latehar News Lightning Alert Monsoon 2026 Ranchi weather Simdega Rain Yellow Alert झारखंड बारिश मौसम समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    ऑटो चलाने से इनकार करने पर चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, रिम्स में भर्ती

    July 17, 2026

    महुआडांड़ के पकरी पाठ गांव में 6 महीने से बंद पड़ी जरेडा सोलर लाइट योजना, 50 से अधिक घर अंधेरे में

    July 17, 2026

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 : 19 जुलाई को होगी परीक्षा, 3.22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 813 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    July 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026162

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    ऑटो चलाने से इनकार करने पर चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, रिम्स में भर्ती

    By Lok ChetnaJuly 17, 20260

    रांची: राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित यूनियन बैंक के पास एक दिल दहला देने वाली…

    महुआडांड़ के पकरी पाठ गांव में 6 महीने से बंद पड़ी जरेडा सोलर लाइट योजना, 50 से अधिक घर अंधेरे में

    July 17, 2026

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 : 19 जुलाई को होगी परीक्षा, 3.22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 813 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    July 17, 2026

    1.5 लाख श्रद्धालुओं ने खींचा 335वीं जगन्नाथ रथयात्रा का रथ, सीएम हेमंत ने किया तोरण द्वार निर्माण का ऐलान

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    ऑटो चलाने से इनकार करने पर चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, रिम्स में भर्ती

    July 17, 2026

    महुआडांड़ के पकरी पाठ गांव में 6 महीने से बंद पड़ी जरेडा सोलर लाइट योजना, 50 से अधिक घर अंधेरे में

    July 17, 2026

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 : 19 जुलाई को होगी परीक्षा, 3.22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 813 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    July 17, 2026

    1.5 लाख श्रद्धालुओं ने खींचा 335वीं जगन्नाथ रथयात्रा का रथ, सीएम हेमंत ने किया तोरण द्वार निर्माण का ऐलान

    July 17, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.