Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में बनेगी 284 करोड़ की झारखंड मेडिको सिटी, अपोलो-फोर्टिस समेत बड़े अस्पतालों को मिला आमंत्रण
- RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान
- झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील
- आदिवासी महोत्सव 2026: मोरहाबादी मैदान पहुंचीं एसीएस वंदना दादेल, तैयारियों का लिया जायजा
- झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, 25 अगस्त तक कार्रवाई के निर्देश
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपी हिरासत में
Author: Lok Chetna
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, आधुनिक तथा छात्र-केंद्रित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। युवाओं को मिले रोजगारोन्मुख और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि उन्हें ऐसी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों और…
रांची: राजधानी रांची पहली बार देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करने जा रही है। डूरंड कप के 135वें संस्करण के तहत 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में मुकाबले आयोजित होंगे। टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर सोमवार को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे और सभी तैयारियां समय पर पूरी की…
रांची: झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में कथित विसंगतियों, पाठ्यक्रमों की बंदी और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राज्यपाल-सह-कुलाधिपति से हस्तक्षेप की मांग की है। सोमवार को प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी के नेतृत्व में एबीवीपी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल को 8 सूत्री मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के कुछ निर्णयों के कारण ग्रामीण, जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच कठिन होती जा रही है। क्लस्टर कॉलेज व्यवस्था और सीटों में कटौती पर जताई चिंता एबीवीपी…
रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रांची जिले में इन्यूमेरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेज़ी से जारी है। इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जब बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) उनके घर फॉर्म भरवाने पहुंचे, तो उन्हें मना न करें और पूरी प्रक्रिया में सहयोग करें। सही जानकारी से बनेगी त्रुटिरहित मतदाता सूची उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को सही, शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए इन्यूमेरेशन फॉर्म भरना बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यदि मतदाता सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं, तो उनका…
रांची: पढ़ाई, परीक्षा और करियर की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रांची विश्वविद्यालय में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित हो रहा है। 8 अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस केंद्र का लाभ अब तक करीब 72 से 75 छात्र और अन्य लोग उठा चुके हैं। सप्ताह में तीन दिन विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिक दे रहे काउंसलिंग हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निदेशक एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. परवेज हसन ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) के प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक छात्रों की काउंसलिंग करते हैं। शेष…
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य में निवेश को लेकर लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने अपने शासनकाल में ‘मोमेंटम झारखंड’ के नाम पर लाखों करोड़ रुपये के निवेश के दावे किए थे, उसे पहले यह बताना चाहिए कि उन घोषणाओं में से कितना निवेश धरातल पर उतर सका। भाजपा झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा अब पूरी तरह झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत…
रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में घोषित 99,639 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर पुराने निवेश समझौतों को नए निवेश के रूप में प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को भ्रमित करने के लिए पहले से घोषित निवेश प्रस्तावों को नए पैकेज के रूप में पेश कर रही है। प्रतुल शाह देव ने कहा कि राज्य सरकार फरवरी 2026 में दावोस और यूनाइटेड किंगडम यात्रा के बाद 1.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों…
नई दिल्ली: झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं पर्यटन विकास को लेकर नई दिल्ली में महत्वपूर्ण पहल हुई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार मुलाकात कर झारखंड के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान रांची जिले के प्रसिद्ध देवड़ी मंदिर, खूंटी के सोनमेर मंदिर और सिमडेगा स्थित रामरेखा धाम के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। धार्मिक स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की मांग…
रांची: झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में जेल महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सुदर्शन मंडल को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही निगरानी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सुदर्शन मंडल के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। उनका कार्डिएक…
रांची: राजधानी रांची में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच पिछले दिनों हुई बारिश से शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले तीनों प्रमुख जलाशयों—रूक्का (गेतलसूद), हटिया और गोंदा (कांके) डैम—के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रूक्का और गोंदा डैम का जलस्तर दो-दो फीट, जबकि हटिया डैम का जलस्तर एक फीट बढ़ा है। हालांकि, यह बढ़ोतरी राहत देने वाली है, लेकिन जलाशयों में पानी का स्तर अब भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। एक जून से 12 जुलाई तक रांची में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिसका असर तीनों डैमों के…