Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Durand Cup 2026: रांची पहुंचेगी डूरंड कप ट्रॉफी, न्यूक्लियस मॉल से फिरायालाल चौक तक होगा ट्रॉफी टूर, जानें पूरा शेड्यूल

    July 18, 2026

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

    July 18, 2026

    कम बारिश पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, दलहन-मिलेट खेती को बढ़ावा देने और हर जिले में मॉडल किसान पाठशाला बनाने का निर्देश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Durand Cup 2026: रांची पहुंचेगी डूरंड कप ट्रॉफी, न्यूक्लियस मॉल से फिरायालाल चौक तक होगा ट्रॉफी टूर, जानें पूरा शेड्यूल
    • JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
    • कम बारिश पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, दलहन-मिलेट खेती को बढ़ावा देने और हर जिले में मॉडल किसान पाठशाला बनाने का निर्देश
    • झारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
    • भारत टेक्स 2026: उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने किया झारखंड पवेलियन का दौरा, तसर सिल्क और जनजातीय हस्तशिल्प की सराहना
    • रांची के डोरंडा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति से वीडियो कॉल के बाद फंदे से लटका मिला शव
    • महुआडांड़ के संत जेवियर्स महाविद्यालय में दो दिवसीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया मानव सेवा का संदेश
    • धनबाद की मां अंबे आउटसोर्सिंग पर डीजीएमएस की जांच शुरू, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की शिकायत पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
    Lead News

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 18, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 18 से 20 जुलाई के बीच पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

    रांची-दुमका परीक्षा स्पेशल ट्रेन

    रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08619 रांची-दुमका परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को रात 8:20 बजे रांची से रवाना होगी। यह ट्रेन मुरी, झालिदा, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और देवघर होते हुए 20 जुलाई की सुबह 5:30 बजे दुमका पहुंचेगी।

    वापसी में 08620 दुमका-रांची स्पेशल 20 जुलाई को सुबह 7:45 बजे दुमका से प्रस्थान कर देवघर, जसीडीह, धनबाद, बोकारो और मुरी होते हुए शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगी।

    टाटानगर-हजारीबाग रोड मेमू स्पेशल

    ट्रेन संख्या 08103 टाटानगर-हजारीबाग रोड मेमू स्पेशल 19 जुलाई को शाम 6:30 बजे टाटानगर से रवाना होगी। यह ट्रेन आदित्यपुर, चांडिल, मुरी, बोकारो और गोमो होते हुए रात 1:15 बजे हजारीबाग रोड पहुंचेगी।

    वापसी में यह ट्रेन 20 जुलाई को रात 2:00 बजे हजारीबाग रोड से चलकर सुबह 8:15 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

    रांची-पटना परीक्षा स्पेशल

    ट्रेन संख्या 08624 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को शाम 6:30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यह मुरी, बोकारो, गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा और गया होते हुए रात 2:45 बजे पटना पहुंचेगी।

    वापसी में 08623 पटना-रांची स्पेशल 20 जुलाई को सुबह 5:30 बजे पटना से रवाना होकर दोपहर 3:15 बजे रांची पहुंचेगी।

    रांची-गढ़वा रोड के लिए दो मेमू स्पेशल ट्रेनें

    रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रांची और गढ़वा रोड के बीच दो अतिरिक्त मेमू स्पेशल ट्रेनों की भी व्यवस्था की है।

    • 08604 रांची-गढ़वा रोड मेमू स्पेशल 18 जुलाई को शाम 5:30 बजे रांची से रवाना होगी और लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह तथा डालटनगंज होते हुए रात 11:45 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी। इसकी वापसी 08603 के रूप में 19 जुलाई को रात 1:00 बजे गढ़वा रोड से होगी और सुबह 6:15 बजे रांची पहुंचेगी।
    • 08602 रांची-गढ़वा रोड मेमू स्पेशल 19 जुलाई को शाम 7:45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और रात 1:00 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी। वापसी में 08601 20 जुलाई को रात 1:15 बजे गढ़वा रोड से रवाना होकर सुबह 6:15 बजे रांची पहुंचेगी।

    रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन नंबर और समय की पुष्टि कर लें तथा समय से पहले स्टेशन पहुंचकर यात्रा करें, ताकि परीक्षा केंद्र तक सुगमता से पहुंच सकें।

    jharkhand railway JSSC Special Train JSSC परीक्षा 2024 Ranchi News गढ़वा मेमू स्पेशल झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा परीक्षा स्पेशल ट्रेन रांची दुमका स्पेशल रांची पटना स्पेशल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    Durand Cup 2026: रांची पहुंचेगी डूरंड कप ट्रॉफी, न्यूक्लियस मॉल से फिरायालाल चौक तक होगा ट्रॉफी टूर, जानें पूरा शेड्यूल

    July 18, 2026

    कम बारिश पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, दलहन-मिलेट खेती को बढ़ावा देने और हर जिले में मॉडल किसान पाठशाला बनाने का निर्देश

    July 18, 2026

    झारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026162

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    Durand Cup 2026: रांची पहुंचेगी डूरंड कप ट्रॉफी, न्यूक्लियस मॉल से फिरायालाल चौक तक होगा ट्रॉफी टूर, जानें पूरा शेड्यूल

    By Lok ChetnaJuly 18, 20260

    रांची: एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 को लेकर राजधानी…

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

    July 18, 2026

    कम बारिश पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, दलहन-मिलेट खेती को बढ़ावा देने और हर जिले में मॉडल किसान पाठशाला बनाने का निर्देश

    July 18, 2026

    झारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    Durand Cup 2026: रांची पहुंचेगी डूरंड कप ट्रॉफी, न्यूक्लियस मॉल से फिरायालाल चौक तक होगा ट्रॉफी टूर, जानें पूरा शेड्यूल

    July 18, 2026

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

    July 18, 2026

    कम बारिश पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, दलहन-मिलेट खेती को बढ़ावा देने और हर जिले में मॉडल किसान पाठशाला बनाने का निर्देश

    July 18, 2026

    झारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    July 18, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.