Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 3000 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 नए फ्लाइओवर; राजधानी में कुल 17 फ्लाइओवर होंगे

    July 18, 2026

    श्रावणी मेला 2026: देवघर में पहली बार एआई से होगी सुरक्षा निगरानी, लाखों श्रद्धालुओं के लिए झारखंड पुलिस की विशेष तैयारी

    July 18, 2026

    हजारीबाग में 98 करोड़ से बन रही हाई सिक्योरिटी जेल, 5जी जैमर और एआई निगरानी से लैस होगी अत्याधुनिक कारा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 3000 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 नए फ्लाइओवर; राजधानी में कुल 17 फ्लाइओवर होंगे
    • श्रावणी मेला 2026: देवघर में पहली बार एआई से होगी सुरक्षा निगरानी, लाखों श्रद्धालुओं के लिए झारखंड पुलिस की विशेष तैयारी
    • हजारीबाग में 98 करोड़ से बन रही हाई सिक्योरिटी जेल, 5जी जैमर और एआई निगरानी से लैस होगी अत्याधुनिक कारा
    • दुमका में शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव विवेक राउत के घर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, घंटों चली तलाशी
    • पति से वीडियो कॉल पर विवाद के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, डोरंडा पुलिस जांच में जुटी
    • अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, नेट-जेईटी अभ्यर्थियों को भी देना होगा एग्जाम
    • चटकपुर में किराए के मकान से मां-बेटे का शव बरामद, दो बच्चियां गंभीर, दम घुटने से मौत की आशंका
    • Jharkhand Film Institute: रांची में खुलेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, 22 जुलाई को SRFTI के साथ होगा एमओयू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » श्रावणी मेला 2026: देवघर में पहली बार एआई से होगी सुरक्षा निगरानी, लाखों श्रद्धालुओं के लिए झारखंड पुलिस की विशेष तैयारी
    Lead News

    श्रावणी मेला 2026: देवघर में पहली बार एआई से होगी सुरक्षा निगरानी, लाखों श्रद्धालुओं के लिए झारखंड पुलिस की विशेष तैयारी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 18, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। 30 जुलाई से शुरू होकर एक माह तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

    पहली बार एआई करेगा सुरक्षा की निगरानी

    पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र और आईजी ऑपरेशन लगातार सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 20 बिंदुओं पर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार 24 घंटे संचालित होने वाला कंपोजिट कंट्रोल रूम एआई की मदद से भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगा।

    भीड़ नियंत्रण पर रहेगा विशेष फोकस

    श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रूट प्लान इस तरह तैयार किया गया है कि शहर में एक तय सीमा से अधिक भीड़ एकत्र न हो। आवश्यकता पड़ने पर बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश बिंदुओं पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए कुछ समय के लिए वहीं रोका जाएगा।

    इसके अलावा धनबाद, देवघर, दुमका सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में यात्रियों के ठहरने की वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी।

    मंदिर परिसर में आरएएफ की तैनाती

    मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्बाध बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती की जाएगी। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक निकासी मार्ग भी आरक्षित रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर भीड़ को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

    श्रावणी मेले की प्रमुख घटनाएं

    श्रावणी मेले के दौरान पूर्व में कई बड़ी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

    • 2006: बाबा मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस और पंडा समाज के बीच झड़प, 30 जवान और 10 पंडे घायल।
    • 2007: उमा भवन की सीढ़ियों पर भगदड़, दम घुटने से पांच महिला श्रद्धालुओं की मौत।
    • 2008: गर्भगृह में करंट लगने से दो कांवरिये झुलसे।
    • 10 अगस्त 2015: बेलपत्र प्रदर्शनी के दौरान भगदड़, 10 कांवरियों की मौत और 20 से अधिक श्रद्धालु घायल।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: डीजीपी

    डीजीपी तदाशा मिश्र ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा झारखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी क्राउड मैनेजमेंट की योजना तैयार की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकें।

    Deoghar News एआई सुरक्षा कांवड़ यात्रा क्राउड मैनेजमेंट झारखंड पुलिस देवघर देवघर श्रावणी मेला बाबा बैद्यनाथ धाम श्रावणी मेला 2026
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    हजारीबाग में 98 करोड़ से बन रही हाई सिक्योरिटी जेल, 5जी जैमर और एआई निगरानी से लैस होगी अत्याधुनिक कारा

    July 18, 2026

    दुमका में शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव विवेक राउत के घर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, घंटों चली तलाशी

    July 18, 2026

    पति से वीडियो कॉल पर विवाद के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, डोरंडा पुलिस जांच में जुटी

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026162

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Blog

    रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 3000 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 नए फ्लाइओवर; राजधानी में कुल 17 फ्लाइओवर होंगे

    By Lok ChetnaJuly 18, 20260

    रांची: राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था में अगले पांच वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को…

    श्रावणी मेला 2026: देवघर में पहली बार एआई से होगी सुरक्षा निगरानी, लाखों श्रद्धालुओं के लिए झारखंड पुलिस की विशेष तैयारी

    July 18, 2026

    हजारीबाग में 98 करोड़ से बन रही हाई सिक्योरिटी जेल, 5जी जैमर और एआई निगरानी से लैस होगी अत्याधुनिक कारा

    July 18, 2026

    दुमका में शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव विवेक राउत के घर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, घंटों चली तलाशी

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    श्रावणी मेला 2026: देवघर में पहली बार एआई से होगी सुरक्षा निगरानी, लाखों श्रद्धालुओं के लिए झारखंड पुलिस की विशेष तैयारी

    July 18, 2026

    हजारीबाग में 98 करोड़ से बन रही हाई सिक्योरिटी जेल, 5जी जैमर और एआई निगरानी से लैस होगी अत्याधुनिक कारा

    July 18, 2026

    दुमका में शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव विवेक राउत के घर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, घंटों चली तलाशी

    July 18, 2026

    पति से वीडियो कॉल पर विवाद के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, डोरंडा पुलिस जांच में जुटी

    July 18, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.