Author: Lok Chetna

रांची: टाटा स्टील ने वर्ष 2028 तक झारखंड में अपनी विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी का दावा है कि इस निवेश से राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कंपनी का लक्ष्य क्षमता विस्तार के साथ-साथ कम कार्बन उत्सर्जन वाली आधुनिक इस्पात उत्पादन तकनीकों को अपनाते हुए भारत में अपनी इस्पात निर्माण क्षमता को मौजूदा 2.73 करोड़ टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 4 करोड़ टन प्रतिवर्ष करना है। कम कार्बन तकनीक पर 7,000 करोड़ रुपये का निवेश टाटा स्टील ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन…

Read More

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत करीब 12 किलोग्राम गांजा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत घर से भागी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन के हवाले किया गया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन नारकोस के दौरान स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 12…

Read More

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मंगलवार को रांची स्थित उनके आवास पर टॉरियन वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल शैलेंद्र हरिशंकर मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आगामी सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और इसके सफल संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रिंसिपल शैलेंद्र हरिशंकर मिश्रा ने चैंपियनशिप की तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोजन की विशेषताओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टॉरियन वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन को प्रतियोगिता के सफल…

Read More

रांची: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान या फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब रजिस्ट्री कराना पहले से महंगा हो जाएगा। राज्य सरकार ने ‘झारखंड नगरपालिका भूमि, भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026’ लागू कर दी है। इसके तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति के स्थानांतरण पर देय कुल निबंधन शुल्क का 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार खरीदारों से लिया जाएगा। शहरी निकायों में लागू होगा नया नियम नई नियमावली लागू होने के बाद सभी शहरी निकाय क्षेत्रों में जमीन और भवन की रजिस्ट्री के दौरान अतिरिक्त अधिभार देना अनिवार्य होगा। सरकार के…

Read More

धनबाद: सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर फहीम खान की रिहाई का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मोहन और फहीम खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया। अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश…

Read More

रांची: झारखंड में 115.40 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय घोटाले की जांच के दौरान गिरफ्तार ठेकेदार और जमीन कारोबारी लोकेश्वर साह उर्फ लोकेश साह (43) ने सीआईडी के समक्ष दिए गए अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई गंभीर दावे किए हैं। हालांकि, सीआईडी ने इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है और जांच अभी जारी है। होटल में हुई बैठक, हत्या की साजिश का दावा लोकेश्वर साह के अनुसार, झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज मास्टर ट्रस्ट और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड की राशि कथित रूप से फर्जी बैंक खाते में स्थानांतरित होने के बाद दुर्गा पूजा से पहले रांची के…

Read More

रांची: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में सोमवार को बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में 3 मिमी, जगन्नाथपुर में 13 मिमी, जमशेदपुर में 4 मिमी, खूंटी में 5 मिमी, देवघर में 2 मिमी, कोडरमा में 7 मिमी और हजारीबाग में 2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। देर रात भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वन आधारित उत्पादों से निर्मित विभिन्न सामग्रियां भेंट कीं। इस अवसर पर वन संपदा के संरक्षण, वन आधारित उत्पादों के प्रोत्साहन तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। वन आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय समुदायों की आजीविका को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है। प्रतियोगिता का आगाज़ 26 जुलाई से होगा और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। राज्य सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित प्रेस वार्ता में खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर भारतीय सेना के प्रतिनिधि मनोज कुमार झा भी मौजूद रहे। दर्शकों को मुफ्त में मिलेगा टिकट…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य के जंगलों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अवैध पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई करने, वन क्षेत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाने को कहा। जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वन क्षेत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जंगलों में अवैध कटाई की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए…

Read More