Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: एक सितंबर से प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सेना के अधिकारी एम.के. शर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली 1 सितंबर से शुरू होगी और लगभग 12 से 13 दिनों तक चलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया रात 12 बजे से प्रारंभ होगी। इसे देखते हुए भर्ती स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर…
रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस बार रिकॉर्ड करीब 4.17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लगभग 10 वर्ष बाद आयोजित होने जा रही जेटेट के लिए यह अब तक का सबसे अधिक आवेदन है। इससे पहले वर्ष 2024 में करीब 3.50 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर सभी आवेदन रद्द कर दिए गए थे। वहीं, वर्ष 2016 में आयोजित जेटेट के लिए 2.53 लाख आवेदन मिले थे। इस बार 2024 की तुलना में…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि विवाह टूट जाने के बाद भी पति अपनी पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि पत्नी के सम्मानजनक जीवन और भविष्य के भरण-पोषण के लिए पति को अपनी आर्थिक स्थिति के अनुरूप उचित गुजारा भत्ता देना कानूनी दायित्व है। हाईकोर्ट ने लातेहार के एक दंपती से जुड़े वैवाहिक विवाद में फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए तलाक के फैसले को बरकरार रखते हुए पति को पूर्व पत्नी को 30 लाख रुपये स्थायी गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया है। 12 महीने में चार किस्तों में…
रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल सुदृढ़ीकरण की दिशा में मंगलवार, 22 जुलाई को विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे रिम्स परिसर के विभिन्न स्थलों पर होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के एल.टी.-1 सभागार में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां नियुक्ति पत्रों का भी वितरण किया जाएगा। मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं समारोह के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल…
रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक समाहर्त्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली चुनाव पाठशाला की कार्ययोजना और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। दोपहर तीन बजे शुरू हुई इस बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, खनन, वन तथा जल संसाधन विभाग समेत कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित विद्यार्थियों को बड़ी राहत कैबिनेट ने सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, टाइप-1 डायबिटीज, गैर-संचारी रोगों से प्रभावित तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के…
रांची: चलती बोलेरो पिकअप वैन में इंटर की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सात साल पुराने मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायायुक्त ए.के. मिश्रा की अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी एवं बोलेरो चालक दीपक कुमार महतो पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने इससे पहले बीते सप्ताह दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। मामले में दूसरा दोषी छोटू उर्फ गुड्डू कुमार चौहान फिलहाल फरार है। अदालत ने उसे भी 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनका भविष्य सुरक्षित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की…
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें फिलहाल सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने का सुझाव दिया है। अदालत का मानना है कि वहां उन्हें बेहतर और शांत वातावरण में उपचार मिल सकेगा तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की स्वतंत्र रूप से निगरानी भी संभव होगी। हाईकोर्ट ने इस प्रस्ताव पर सभी पक्षों से अपनी राय देने को कहा है। इससे पहले सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने अदालत में…
रांची: देशभर में इन दिनों प्लैटिनम ग्रुप की कीमोथेरेपी दवाओं की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर कैंसर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार, कीमोथेरेपी में व्यापक रूप से उपयोग होने वाली कार्बोप्लेटिन और सिसप्लेटिन की आपूर्ति देशभर के साथ-साथ रांची में भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। हालात ऐसे हैं कि ये जीवनरक्षक दवाएं बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही हैं। रिम्स में इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों का कहना है कि जो दवा दो महीने पहले तक करीब 3,000 रुपये में मिल जाती थी, उसके…