Author: Lok Chetna

रांची: 135वें डूरंड कप-2026 के आगाज से पहले राजधानी रांची में फुटबॉल का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। बुधवार से टूर्नामेंट के लिए निःशुल्क टिकटों का वितरण शुरू हो गया। पहले ही दिन फुटबॉल प्रेमियों को 12,256 टिकट जारी किए गए। आयोजन समिति के अनुसार उद्घाटन मुकाबले के लिए कुल 25,000 टिकट उपलब्ध हैं। शेष टिकटों का वितरण 23 जुलाई को किया जाएगा। यदि इसके बाद भी टिकट बचते हैं तो 25 और 26 जुलाई को भी उनका वितरण किया जाएगा। टिकट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जा रहे हैं। स्टेडियम में बनाए गए 12 टिकट…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित शैक्षणिक पदों पर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा ने जेपीएससी के सचिव को पत्र भेजकर पूरी चयन प्रक्रिया स्थगित रखने का निर्देश दिया है। सरकार के हाल ही में लागू नए नियमों के अनुसार अब विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। शिक्षकों के 1,351 नए पद सृजित उच्च एवं तकनीकी…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राज्य की डिजिटल परियोजनाओं, साइबर सुरक्षा, डेटा प्रबंधन और आईटी आधारित नवाचारों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डिजिटल झारखंड विजन-2029, आईटी पार्क निर्माण, स्टेट डेटा सेंटर के सुदृढ़ीकरण और चीफ मिनिस्टर डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों और जिलों में आईटी अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल झारखंड का सपना तभी साकार होगा, जब तकनीक का लाभ राज्य के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक…

Read More

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने विमानन अभियंता (एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग-एएमई) और एयर होस्टेस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए दो संस्थाओं के साथ समझौता किया है। दोनों पाठ्यक्रमों की शुरुआत नवंबर में मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के अवसर पर की जाएगी। एएमई कोर्स के संचालन के लिए दिल्ली की संस्था मेसर्स वेन्योर तथा एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए भोपाल की एआईएसईसीटी लिमिटेड के साथ एमओयू किया गया है। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने के बाद झारखंड पूर्वी भारत का पहला राज्य बन जाएगा, जहां…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 39 वर्ष पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए धनबाद की बसंतीमाता कोलियरी के कर्मचारी भोलू मंडल को बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की अदालत ने अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष रिश्वत मांगने का आरोप संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में केवल रिश्वत की राशि की बरामदगी या स्वीकार करना दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त नहीं है। रिश्वत मांगने का आरोप साबित होना अनिवार्य है। इसी आधार पर अदालत…

Read More

रांची: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची समेत राज्य के कई जिलों में 23 से 26 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में नहीं जाने की अपील की गई है। बुधवार को राज्य में सबसे अधिक 41 मिमी बारिश बहरागोड़ा में दर्ज की गई। इसके अलावा रांची में 4 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 1 मिमी, बोकारो में 3…

Read More

रांची: झारखंड में फिल्म, मीडिया और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में मंगलवार को झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDC) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एमओयू झारखंड के प्रतिभाशाली युवाओं और कलाकारों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने इसे राज्य में फिल्म और रचनात्मक उद्योगों के विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय तकनीकी…

Read More

रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेतृत्व में मंगलवार को राजधानी रांची में हजारों युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए JPSC कार्यालय की ओर कूच करने लगे, जिससे इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। JPSC कार्यालय जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने कई बैरिकेड तोड़ दिए और…

Read More

रांची: राजधानी रांची में एक सितंबर से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और आधारभूत व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सेना के अधिकारी एमके शर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली 1 सितंबर से शुरू होकर लगभग 12 से 13 दिनों तक चलेगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों…

Read More

रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेतृत्व में मंगलवार को रांची में हजारों युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए JPSC कार्यालय की ओर कूच करने लगे, जिससे इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। JPSC कार्यालय जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने कई बैरिकेड तोड़ दिए और…

Read More