Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू

    July 23, 2026

    रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम

    July 23, 2026

    झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू
    • रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम
    • झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति
    • डिजिटल झारखंड विजन-2029 पर सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, तीन साल में सभी पंचायतों तक 5जी नेटवर्क पहुंचाने का लक्ष्य
    • Jharkhand Flying Institute में नवंबर से शुरू होंगे AME और एयर होस्टेस कोर्स, पूर्वी भारत में सरकारी स्तर पर पहली पहल
    • 39 साल पुराने रिश्वत मामले में धनबाद के कर्मचारी को बड़ी राहत, 200 रुपये घूस केस में बरी
    • रांची समेत कई जिलों में 26 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
    • Jharkhand Film Institute: झारखंड में फिल्म और मीडिया शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, SRFTI कोलकाता के साथ हुआ एमओयू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jharkhand Flying Institute में नवंबर से शुरू होंगे AME और एयर होस्टेस कोर्स, पूर्वी भारत में सरकारी स्तर पर पहली पहल
    Lead News

    Jharkhand Flying Institute में नवंबर से शुरू होंगे AME और एयर होस्टेस कोर्स, पूर्वी भारत में सरकारी स्तर पर पहली पहल

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 23, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड के युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने विमानन अभियंता (एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग-एएमई) और एयर होस्टेस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए दो संस्थाओं के साथ समझौता किया है। दोनों पाठ्यक्रमों की शुरुआत नवंबर में मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के अवसर पर की जाएगी।

    एएमई कोर्स के संचालन के लिए दिल्ली की संस्था मेसर्स वेन्योर तथा एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए भोपाल की एआईएसईसीटी लिमिटेड के साथ एमओयू किया गया है। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने के बाद झारखंड पूर्वी भारत का पहला राज्य बन जाएगा, जहां सरकारी स्तर पर ये दोनों व्यावसायिक कोर्स संचालित होंगे।

    पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा एएमई कोर्स

    सरकार के अनुसार, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित होगा। इससे राज्य सरकार और झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। संस्थान आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराएगा, जबकि प्रशिक्षण का संचालन साझेदार संस्था करेगी।

    सीटें और शुल्क की पूरी जानकारी

    एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) कोर्स में 60 सीटें उपलब्ध होंगी। यह तीन वर्ष का पाठ्यक्रम होगा और इसकी कुल फीस 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। छात्रों को प्रति वर्ष 2 लाख रुपये की तीन समान किस्तों में शुल्क जमा करना होगा।

    वहीं एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए छह माह और 12 माह के दो अलग-अलग पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। दोनों कोर्स में 60-60 सीटें रहेंगी।

    • 6 माह का प्रशिक्षण कोर्स: 1.05 लाख रुपये
    • 12 माह का डिप्लोमा कोर्स: 1.55 लाख 500 रुपये

    इन पाठ्यक्रमों की फीस में ड्रेस, ग्रूमिंग किट और स्विमिंग प्रशिक्षण भी शामिल रहेगा।

    डीजीसीए की अनुमति के बाद होगा संचालन

    दोनों पाठ्यक्रमों का संचालन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। एयर होस्टेस कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    युवाओं के लिए नया अवसर

    झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एस.पी. सिन्हा ने कहा कि राज्य में विमानन क्षेत्र के कुशल इंजीनियरों की बढ़ती आवश्यकता और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह पहल न केवल झारखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों के युवाओं को भी सरकारी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण विमानन प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी। इससे छात्रों को अन्य राज्यों में महंगे निजी संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

    Air Hostess Course Air Hostess Training Aircraft Maintenance Engineering AME Course Aviation Career Aviation Education Aviation Institute Aviation Training DGCA Government Course Hemant Soren Jharkhand Flying Institute Jharkhand News Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू

    July 23, 2026

    रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम

    July 23, 2026

    झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026166

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू

    By Lok ChetnaJuly 23, 20260

    रांची: झारखंड में पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन…

    रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम

    July 23, 2026

    झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति

    July 23, 2026

    डिजिटल झारखंड विजन-2029 पर सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, तीन साल में सभी पंचायतों तक 5जी नेटवर्क पहुंचाने का लक्ष्य

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू

    July 23, 2026

    रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम

    July 23, 2026

    झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति

    July 23, 2026

    डिजिटल झारखंड विजन-2029 पर सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, तीन साल में सभी पंचायतों तक 5जी नेटवर्क पहुंचाने का लक्ष्य

    July 23, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.