Author: Lok Chetna

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और उद्घाटन मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, 23 आईबीजी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर…

Read More

रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रचारात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आठवें दिन लोक संस्कृति और जनजागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। 16 जुलाई से चल रहे इस आयोजन में विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने झारखंड की समृद्ध लोक परंपराओं के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। भगवान जगन्नाथ की वंदना से हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ खुखुरागढ़ सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकार सुदामा सिंह द्वारा भगवान जगन्नाथ की वंदना से हुआ। इसके बाद उनके नेतृत्व में प्रस्तुत मर्दानी झूमर और…

Read More

रांची: झारखंड में फिल्म एवं टेलीविजन शिक्षा को नई दिशा देने की पहल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई), कोलकाता के बीच हुए समझौते के बाद अब झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (जेएफटीआई) की स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रारंभिक चरण में यह संस्थान रांची स्थित सूचना भवन से संचालित होगा। सूचना भवन का किया गया निरीक्षण गुरुवार को एसआरएफटीआई, कोलकाता के कुलपति समीरन दत्ता अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सूचना भवन पहुंचे। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के…

Read More

रांची: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सेंटर का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों से सीधे बातचीत कर जानी समस्याएं निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से इलाज की गुणवत्ता, अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और उन्हें हो रही परेशानियों की जानकारी ली। मरीजों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर सीआईडी की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी सीआईडी टीम के साथ मौजूद रहा। सीआईडी की टीम आवास पर मौजूद JPSC से जुड़े दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। परीक्षा अनियमितता मामले में…

Read More

महुआडांड़: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट का लेक व्यू पार्क इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दिन के समय प्राकृतिक सुंदरता से मन मोह लेने वाला यह पार्क रात होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठता है और किसी जादुई दुनिया जैसा नज़ारा पेश करता है। जैसे ही शाम ढलती है, पार्क में लगी हजारों आकर्षक लाइटें जल उठती हैं। झील के शांत पानी में इन रोशनियों का प्रतिबिंब बेहद मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। परिवार और युवाओं की पसंदीदा जगह बना…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बड़ा फैसला लेते हुए संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 समेत कुल 9 प्रतियोगी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग कार्यालय में हाल ही में हुई सीआईडी की छापेमारी, कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच और आयोग के अध्यक्ष एल. खियांगते के इस्तीफे के बाद यह निर्णय लिया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन परीक्षाओं के माध्यम से कुल 502 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित थीं। इसके अलावा 9 जुलाई को जारी परीक्षा कैलेंडर में शामिल अन्य आगामी परीक्षाओं के कार्यक्रम भी फिलहाल स्थगित…

Read More

रांची: राजधानी रांची में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में जालसाजों ने एक महिला को झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से 1 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले में पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। एटीएम में कार्ड फंसने का किया बहाना नेवरी निवासी गीता सिंह (41) ने पुलिस को बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद अज्ञात युवकों ने मशीन…

Read More

रांची: झारखंड का सिनेमा अब केवल बाहरी फिल्मकारों की नजर से नहीं, बल्कि अपनी भाषाओं, संस्कृति और समाज के दृष्टिकोण से भी नई पहचान बना रहा है। विशेष रूप से आदिवासी और जनजातीय सिनेमा ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया है। आज झारखंडी फिल्मकार अपनी मातृभाषाओं में कहानियां गढ़ते हुए वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहे हैं। विनोद कुमार ने रखी झारखंडी सिनेमा की मजबूत नींव रांची के वरिष्ठ फिल्मकार विनोद कुमार उन शुरुआती निर्देशकों में शामिल हैं जिन्होंने स्थानीय आदिवासी समाज और संस्कृति को केंद्र में रखकर फीचर फिल्म निर्माण का साहस किया।…

Read More

रांची: झारखंड में पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 7,299 सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने योग्य पारा शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक भर सकेंगे आवेदन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 30 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान 1 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक किया…

Read More