Author: Lok Chetna

रांची: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की पहली बार मेजबानी कर रही राजधानी रांची फुटबॉल के रंग में रंग गई है। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार से ग्रुप-सी के मुकाबलों की शुरुआत होगी। उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी का सामना श्रीलंका की आर्मी टीम (डिफेंडर एफसी) से होगा। शाम 5 बजे शुरू होगा उद्घाटन मुकाबला आयोजकों के अनुसार, उद्घाटन मुकाबला शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले दोपहर 3:50 बजे से 4:50 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें झारखंड की समृद्ध लोक और जनजातीय संस्कृति की झलक…

Read More

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर स्थित केरल कृषि विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार तड़के एक पीएचडी छात्र का शव तालाब से मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान किशोर कुमार गौड़ा (25) के रूप में हुई है। वह कर्नाटक का निवासी था और केरल कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग में प्रथम वर्ष का पीएचडी छात्र था। वह विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। तालाब से निकाला गया शव पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 12:05 बजे से 1:00 बजे के…

Read More

लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड की अंबाटोली पंचायत में सरकारी सिंचाई नहर के जाम होने से किसानों के सामने गंभीर सिंचाई संकट खड़ा हो गया है। नहर में गाद और झाड़-झंखाड़ भर जाने के कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे धान समेत अन्य खरीफ फसलों की खेती प्रभावित होने लगी है। नहर में पानी का प्रवाह पूरी तरह बाधित स्थानीय किसान कृष्णा प्रसाद, बिना नागेसिया, मोहन नागेसिया और गोबरा नागेसिया ने बताया कि खेती के सबसे महत्वपूर्ण समय में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय से नहर की सफाई…

Read More

रांची: झारखंड में ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रांची के सदर अस्पताल में बोन मैरो स्टेम सेल ट्रांसप्लांट (बीएमटी) यूनिट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत 13 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नई बीएमटी यूनिट शुरू होने के बाद झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें राज्य में ही आधुनिक और विशेषज्ञ…

Read More

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई से राज्यभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले तीन दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कोडरमा में सबसे अधिक 52 मिमी वर्षा रिकॉर्ड…

Read More

रांची: राजधानी के चर्चित भार्गव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी विजय टेटे को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें रियल एस्टेट कंपनी सिंह इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड (गोल्डन सिटी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंदिर के पास हुई थी गोलीबारी अभियोजन के अनुसार, घटना 21 अप्रैल 2026 को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित मनोकामना मंदिर के पास हुई थी। बताया गया कि भार्गव सिंह पूजा करने मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उन…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभाग की योजनाओं, राजस्व संग्रहण, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अवैध मदिरा के कारोबार पर कठोर और प्रभावी कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अवैध शराब पर सख्ती के निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब का निर्माण और बिक्री न केवल सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाती…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित पांडु गांव की जमीन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि वर्षों से चली आ रही जमाबंदी को राजस्व अधिकारी केवल प्रशासनिक आदेश के आधार पर रद्द नहीं कर सकते। यदि राज्य सरकार को किसी जमाबंदी या भूमि बंदोबस्ती की वैधता पर संदेह है, तो उसे अपने अधिकार और स्वामित्व के निर्धारण के लिए सक्षम सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। हजारीबाग उपायुक्त का आदेश रद्द जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त द्वारा 23 अप्रैल 2017 को पारित…

Read More

रांची: झारखंड की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने 720 नई एंबुलेंस खरीदने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एंबुलेंस खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी कर ली जाए। 720 नई एंबुलेंस से मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था सरकार की योजना के तहत कुल 720 एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। इनमें पहले से स्वीकृत 30 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस)…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सदस्य जमाल अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जमाल अहमद को तत्काल पदमुक्त करने और उनकी कथित आय से अधिक संपत्ति की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से जांच कराने की मांग की है। मरांडी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में दावा किया है कि जमाल अहमद ने अपने पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची में जमाल अहमद का 3000 से 4000 वर्गफुट का एक आलीशान…

Read More