Author: Lok Chetna

रांची: एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप-2026 का रविवार को राजधानी रांची में भव्य आगाज होगा। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना के शौर्य, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और विश्वस्तरीय फुटबॉल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। दोपहर 2 बजे खुलेंगे स्टेडियम के गेट दर्शकों के लिए स्टेडियम के प्रवेश द्वार दोपहर 2…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) भर्ती घोटाले की जांच में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान पता चला है कि मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने वर्ष 2021 में रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल को 11 महीने के लिए लीज पर लिया था। जांच एजेंसी को आशंका है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े नेटवर्क के संचालन, बैठकों और कथित सेटिंग के लिए इसी होटल का इस्तेमाल किया जाता था। होटल के रिकॉर्ड खंगाल रही है CID सीआईडी अब होटल की लीज अवधि के दौरान वहां आने-जाने…

Read More

रांची: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 से 28 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और गरज-चमक की संभावना है। राजधानी रांची में 28 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 26 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात के साथ…

Read More

नई दिल्ली: देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे इस्तीफे में कहा कि देशभर में बने हालात, जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र कानूनी पेचीदगियों में न उलझें और अपनी पढ़ाई व करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस्तीफे में छात्रों के भविष्य का किया जिक्र धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में लिखा कि देश की लोकतांत्रिक शक्ति…

Read More

रांची: रिम्स रांची के प्रयोगशाला चिकित्सा विभाग के अंतर्गत संचालित टेक्निकल रिसोर्स सेंटर, सेंटर फॉर एविडेंस-बेस्ड गाइडलाइंस की ओर से ‘मेटा एनालिसिस फॉर रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत 25 जुलाई से रिसर्च एडमिनिस्ट्रेशन सेल में हुई। कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न चिकित्सा और शैक्षणिक संस्थानों से 41 चिकित्सक और शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की एविडेंस-बेस्ड मेडिसिन, सिस्टेमेटिक रिव्यू और मेटा-एनालिसिस के क्षेत्र में क्षमता विकसित करना है। पहले दिन विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विषय से जुड़े व्याख्यान देने के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। कई संस्थानों…

Read More

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे देश में वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर आंदोलन करने वाले नेता झारखंड के युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह चुप हैं। रघुवर दास ने दावा किया कि झारखंड में एक साथ 10 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित होने का रिकॉर्ड बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य आज पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामलों में देश के…

Read More

रांची: राजधानी रांची में ऐतिहासिक घुरती रथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी से वापस मुख्य मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। घुरती रथ यात्रा शनिवार शाम 4 बजे शुरू होगी। इससे पहले दोपहर 2:50 बजे के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन बंद कर दिए जाएंगे, ताकि रथ यात्रा की तैयारियां और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें। रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल…

Read More

कसमार (बोकारो): स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) के तहत निर्माणाधीन बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क परियोजना का कार्य एक बार फिर तेज हो गया है। कसमार प्रखंड के चौड़ा गांव से गोला प्रखंड के सुथरपुर जंगल तक अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण में अब पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बाद पहाड़ को समतल करने का काम तेजी से चल रहा है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बोकारो जिले के कसमार प्रखंड और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित हो जाएगा। वर्तमान में कसमार से गोला होते हुए नेमरा की दूरी लगभग 53…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को लेकर जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सीआईडी को जानकारी मिली है कि करीब चार महीने पहले रांची पुलिस ने उसे अपहरण और रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय वह सरकारी सेवा में कार्यरत था। सात दिन जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी और वह बेल पर बाहर था। अपहरण और फिरौती का आरोप जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल…

Read More

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश): राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आंध्र प्रदेश युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) शनिवार को विजयवाड़ा में भूख हड़ताल करेंगे। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह भूख हड़ताल विजयवाड़ा के धरना चौक पर सुबह शुरू होगी। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा करने में केंद्र सरकार विफल रही…

Read More