Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड सरकार ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई का सामना कर रहे झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के दो अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ पहले की गई कार्रवाई वापस लेते हुए संबंधित अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। संजीव कुमार लाल को निलंबन से मिली मुक्ति झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल, जो पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सहायक रह चुके हैं, को सरकार ने निलंबन से मुक्त कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उनके निलंबन को समाप्त…
मुंबई: फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने NEET परीक्षा को लेकर जारी बहस के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मेडिकल प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रही AI तकनीक है, जो आने वाले वर्षों में शिक्षा और रोजगार की पूरी व्यवस्था बदल सकती है। NEET विवाद से बड़ी चुनौती है AI सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए अपने विचारों में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि NEET पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और छात्रों की आत्महत्या जैसी घटनाएं शिक्षा…
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारी और कथित फायरिंग की घटना पर नाराजगी जताते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए, तो विपक्ष बड़ा आंदोलन करेगा। छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने जैसी…
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ पूरे सिस्टम का रवैया “जानलेवा” हो गया है और सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है। पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है।” उन्होंने दावा किया कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर…
लोहरदगा: रांची स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के दो दिवसीय अखिल भारतीय संभाग सम्मेलन (राष्ट्रीय समागम) में लोहरदगा जिले को उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना तथा आरोग्य सेवकों और सेविकाओं के नेटवर्क को सशक्त बनाना था। 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा सम्मेलन में देश के 22 राज्यों से फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम को भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय…
रांची: झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ सुनिश्चित करने के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस संबंध में नया संकल्प जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब सभी विभागों में विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक वर्ष में कम-से-कम एक बार, सामान्यतः जून या जुलाई महीने में आयोजित करना अनिवार्य होगा। स्पष्ट नियम नहीं होने से वर्षों तक लंबित रहीं पदोन्नतियां राज्य सरकार के अनुसार, वर्ष 2003 में लागू पदोन्नति व्यवस्था में डीपीसी बैठकों की आवृत्ति को लेकर कोई…
रांची: खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की नवासी के निकाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ खुशियां साझा कीं तथा नवविवाहित जोड़े को सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। नवदंपती के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना निकाह समारोह के दौरान विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि एक सफल वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान और समझ की मजबूत नींव पर आधारित होता है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला नवदंपती के जीवन…
रांची: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची को विकास कार्यों और प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस राशि का उपयोग रिम्स के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाएगा। मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा स्वीकृत राशि से मुख्यमंत्री निःशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट…
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में कट-ऑफ अंक जारी करने की प्रक्रिया एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग अधिकांश परीक्षाओं में अंतिम परिणाम घोषित कर देता है, लेकिन कट-ऑफ अंक काफी बाद में जारी किए जाते हैं। इससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई मामलों में अभ्यर्थियों ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति बनी सबसे बड़ा उदाहरण कट-ऑफ को लेकर सबसे अधिक चर्चा 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा को लेकर है। आयोग ने अगस्त 2023 में…
रांची: बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम (बीएसआईडीसीएल) की झारखंड स्थित टाटीसिलवे इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट फैक्टरी (ईईएफ) और सामलौंग हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्टरी के बंद होने के तीन दशक बाद भी कर्मचारियों की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं। वेतन, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जैसी बकाया राशि का भुगतान अब तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं, कर्मचारियों और उनके आश्रितों को आवास खाली करने के नोटिस मिलने के बाद मामला अब झारखंड हाईकोर्ट में पहुंच गया है। इस मामले पर 30 जुलाई को सुनवाई निर्धारित है। 30 वर्षों से बंद हैं दोनों कारखाने बीएसआईडीसीएल के अधीन संचालित दोनों कारखाने पिछले करीब 30 वर्षों…