Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

    July 27, 2026

    RIMS Ranchi को 100 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    July 27, 2026

    कट-ऑफ जारी करने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने चयन में पारदर्शिता की उठाई मांग

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं
    • RIMS Ranchi को 100 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
    • कट-ऑफ जारी करने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने चयन में पारदर्शिता की उठाई मांग
    • 30 साल से बंद फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के बकाया भुगतान और आवास लीज मामले पर 30 जुलाई को होगी सुनवाई
    • बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव, 30 जुलाई तक झारखंड में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    • कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
    • रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
    • सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » 30 साल से बंद फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के बकाया भुगतान और आवास लीज मामले पर 30 जुलाई को होगी सुनवाई
    Lead News

    30 साल से बंद फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के बकाया भुगतान और आवास लीज मामले पर 30 जुलाई को होगी सुनवाई

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 27, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम (बीएसआईडीसीएल) की झारखंड स्थित टाटीसिलवे इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट फैक्टरी (ईईएफ) और सामलौंग हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्टरी के बंद होने के तीन दशक बाद भी कर्मचारियों की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं। वेतन, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जैसी बकाया राशि का भुगतान अब तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं, कर्मचारियों और उनके आश्रितों को आवास खाली करने के नोटिस मिलने के बाद मामला अब झारखंड हाईकोर्ट में पहुंच गया है। इस मामले पर 30 जुलाई को सुनवाई निर्धारित है।

    30 वर्षों से बंद हैं दोनों कारखाने

    बीएसआईडीसीएल के अधीन संचालित दोनों कारखाने पिछले करीब 30 वर्षों से पूरी तरह बंद हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें वर्षों से वेतन और अन्य सेवा लाभों का पूरा भुगतान नहीं मिला। इस बीच सामलौंग स्थित हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्टरी की करीब 40 एकड़ जमीन दो निजी पक्षों को लीज पर दिए जाने का भी मामला सामने आया है।

    200 आवासों में रह रहे कर्मचारी और उनके आश्रित

    कारखाना बंद होने के बावजूद करीब 200 आवासों में कर्मचारी और उनके परिवार पिछले 50 वर्षों से रह रहे हैं। दो वर्ष पहले प्रबंधन ने उन्हें आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने स्तर पर पानी और बिजली की व्यवस्था करते हैं तथा नियमित रूप से बिल का भुगतान भी करते हैं।

    उनकी मांग है कि एचईसी और बोकारो स्टील सिटी की तर्ज पर इन आवासों को उन्हें दीर्घकालीन लीज पर दिया जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

    2007 में लिया गया था लीज का निर्णय

    कर्मचारियों का दावा है कि 12 जून 2007 को बीएसआईडीसीएल के निदेशक मंडल की बैठक में संकल्प संख्या 294/4742 के तहत आवासों को लीज पर देने का निर्णय लिया जा चुका था। इसके बावजूद अब तक इस फैसले को लागू नहीं किया गया।

    आर्थिक तंगी में गुजरी जिंदगी

    कर्मचारियों के अनुसार, वर्षों तक वेतन नहीं मिलने के कारण कई परिवार आर्थिक संकट से जूझते रहे। कुछ कर्मचारियों की इलाज के अभाव में असमय मृत्यु हो गई, जबकि कई लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई छुड़ानी पड़ी। परिवार चलाने के लिए कई कर्मचारियों ने सब्जी बेची, रिक्शा चलाया और दिहाड़ी मजदूरी तक की।

    30 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई

    बकाया भुगतान और आवास लीज के मुद्दे पर दायर दोनों याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई 30 जुलाई को दोपहर 2:15 बजे झारखंड हाईकोर्ट में होगी। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ ने सभी पक्षों को शपथपत्र और अपने-अपने तर्कों का सार प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

    90 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बयां किया दर्द

    ईईएफ एवं हाइटेंशन रिटायर्ड इम्प्लायज एसोसिएशन के महासचिव एस.एस. प्रसाद ने बताया कि वे वर्ष 1997 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके लगभग चार लाख रुपये के बकाया का भुगतान आज तक नहीं हुआ। 90 वर्ष की उम्र में अब आवास खाली करने के नोटिस से वे और अन्य कर्मचारी असमंजस की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि जीवनभर जिस आवास में रहे, अब उसे छोड़कर कहां जाएं, यही सबसे बड़ी चिंता है।

    BSIDCL Electric Equipment Factory Employees Pending Salary High Tension Insulator Factory Housing Lease Jharkhand High Court Jharkhand News Ranchi News आवास लीज झारखंड हाईकोर्ट टाटीसिलवे फैक्ट्री बकाया वेतन सामलौंग फैक्ट्री
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

    July 27, 2026

    RIMS Ranchi को 100 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    July 27, 2026

    कट-ऑफ जारी करने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने चयन में पारदर्शिता की उठाई मांग

    July 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

    By Lok ChetnaJuly 27, 20260

    रांची: खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान…

    RIMS Ranchi को 100 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    July 27, 2026

    कट-ऑफ जारी करने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने चयन में पारदर्शिता की उठाई मांग

    July 27, 2026

    30 साल से बंद फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के बकाया भुगतान और आवास लीज मामले पर 30 जुलाई को होगी सुनवाई

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

    July 27, 2026

    RIMS Ranchi को 100 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    July 27, 2026

    कट-ऑफ जारी करने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने चयन में पारदर्शिता की उठाई मांग

    July 27, 2026

    30 साल से बंद फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के बकाया भुगतान और आवास लीज मामले पर 30 जुलाई को होगी सुनवाई

    July 27, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.