Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन विभाग 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इस सूची से विभिन्न कारणों के आधार पर 40,04,817 मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। घर-घर सत्यापन और इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इन कारणों से हटेंगे 40 लाख से अधिक नाम निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 2,64,63,236 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से: इन सभी श्रेणियों के मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।…
रांची: हरमू रोड को मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की दिशा में रांची नगर निगम ने अवैध निर्माण, अतिक्रमण, बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों और फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने सोमवार को विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। 48 भवनों को नोटिस, सात दिनों में कार्रवाई के निर्देश समीक्षा बैठक में नक्शा शाखा ने बताया कि हरमू रोड क्षेत्र में अब तक 48 भवनों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 19 भवनों पर सेटबैक और…
धनबाद में ED की बड़ी रेड: 25 से अधिक कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, कोयलांचल में मची हलचल
धनबाद: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार तड़के धनबाद में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान शुरू किया। ईडी की टीमों ने 25 से अधिक संदिग्ध कोयला कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से पूरे कोयलांचल क्षेत्र के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित तौर पर कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह और अनिल गोयल से जुड़े नेटवर्क की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की अलग-अलग टीमें भारी सुरक्षा बल के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं और…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में झारखंड सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 जुलाई को जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूर्व अध्यक्ष से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इससे पहले जांच एजेंसी आयोग की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक, परीक्षा संचालन एजेंसी के निदेशक तथा अन्य…
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में जंगली हाथियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुई। जनता जरीडीह गांव में सोमवार शाम हाथियों के झुंड ने 42 वर्षीय उपेंद्र यादव को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद करीब तीन घंटे तक हाथियों का झुंड शव के आसपास डटा रहा, जिसके कारण रात करीब 8:30 बजे शव को घटनास्थल से हटाया जा सका। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सुबह से जंगल में डेरा जमाए हुए थे हाथी स्थानीय मुखिया टिकैत राजमणि सिंह और…
रांची: रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए 28 जुलाई को रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते हटिया और रांची आने-जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा, जबकि दो पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रूप से रद्द रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस केवल गोमो तक संचालित होगी। गोमो से हटिया और हटिया से गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। इसी तरह खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस केवल आद्रा तक चलेगी। आद्रा से हटिया और…
रांची: झारखंड की दूसरी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत के समक्ष विस्तृत जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां हुईं, जिसके माध्यम से कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को बीडीओ, सीओ, डीएसपी, वाणिज्यकर अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कराया गया। सीबीआई ने करीब डेढ़ वर्ष पहले अदालत में अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल करते हुए बताया कि परीक्षा में अंक बढ़ाने, उत्तर पुस्तिकाओं में काट-छांट, ओएमआर शीट में फर्जीवाड़ा और नियमों के उल्लंघन…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित विवादित जमीन से जुड़े 23 वर्ष पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए डॉ. एच.पी. नारायण और उनकी पत्नी वीणा नारायण की ओर से दायर दोनों रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि याचिकाकर्ता यह साबित करने में असफल रहे कि विवादित जमीन छप्परबंदी श्रेणी की थी। ऐसे में सीएनटी एक्ट की धारा 71ए के तहत भूमि बहाली का आदेश पूरी तरह वैध है। यह फैसला जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की एकलपीठ ने सुनाया। अदालत ने यह भी माना कि भूमि बहाली की याचिका समय-सीमा के…
रांची: राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में दोषी पाए गए पति, सास, ससुर और ननद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने चारों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने सुनाया। मामले की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की। अदालत में प्रस्तुत फोन कॉल रिकॉर्ड, परिस्थितिजन्य साक्ष्य…
झारखंड ट्रेजरी घोटाले पर भाजपा का बड़ा आरोप: ’10 हजार करोड़ का हिसाब नहीं, सरकार बचा रही चहेते अफसर’
रांची: झारखंड भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य में कथित हजारों करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि पिछले कुछ वर्षों के लगभग 10,000 करोड़ रुपये के सरकारी धन का हिसाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले में अपने चहेते वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। एसआईटी की निष्पक्षता पर उठाए सवाल प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा शुरू…